विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानो को दी नई तकनीकी की जानकारी....
कृषि

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
Updated : June 06, 2025 10:28 PM

चित्तौड़गढ़ :- गांव बोलो का सांवता, सुदरी, कांटी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 472 किसानो एवं जनप्रनिधियो ने भाग लिया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ. रतन लाल सोलंकी, डॉ. आर.एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एन.बी.एस.एस.), उदयपुर, श्री कान सिंह सहायक कृषि अधिकारी, गंगरार, श्री अजीत कुमार यादव, कृषि अधिकारी उद्यान, श्री लोकेश कुमार सैनी, कृषि पर्यवेक्षक कांटी, लाड कुमारी शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक बोलो का सांवता, प्रियंका शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक श्रीमती सोहनी देवी, सरपंच, कृषक मित्र श्री कमलेश सुवालका, श्री शांति लाल अहीर, श्री महेन्द्र सिंह एवं केन्द्र के श्री संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक, श्री शंकर लाल नाई, सहायक कृषि अधिकारी (सेवानिवृत) ने भाग लिया। डॉ. रतन लाल सोलंकी ने गोष्ठी में किसानो से सीधा संवाद कर कृषि की नवीनतम तकनीक से रूबरू कराया गया। अभियान की रूपरेखा की जानकारी, मृदा नमूना लेने की प्रक्रिया, मृदा के प्रकार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा पर उर्वरक प्रबंधन, खरीफ फसलो में लगने वाले कीट-व्याधि के नियत्रंण की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. आर.एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एन.बी.एस.एस), उदयपुर ने फसल उत्पादन से पूर्व कार्य योजना, उत्पादन, विपणन एवं प्रस्संस्करण पर जोर देते हुए कहा कि उक्त तकनीक से कार्य करने में सुधार होगा साथ ही गुणवत्ता में सुधार होगा। जैविक खेती में आवश्यक बीजामृत, पंचगव्य, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र बनाने की विस्तृत जानकारी दी श्री कान सिंह, सहायक कृषि अधिकारी, ने किसानो को खरीफ फसलो की उन्नत तकनीक के साथ साथ रसायन मुक्त खेती करने का आव्हान किया। श्री अजीत कुमार यादव, कृषि अधिकारी उद्यान ने कृषि यंत्रो पर उपलब्ध अनुदानो, फार्म पोण्ड, सोलर, पाइपलाईन, तारबंदी व बागवानी की फसलो में किसानो को दी जाने वाली सुविधाओ पर विस्तार से जानकारी दी गई।