निरंकारी मिशन कोई धर्म- संप्रदाय नहीं - जगपाल सिंह राणावत...
सामाजिक

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
Updated : June 25, 2025 07:35 PM

बड़ी सादड़ी :- संत निरंकारी मिशन दिल्ली द्वारा जोनल टूर प्रोग्राम 28 दिवसीय प्रचार यात्रा के दौरान भीलवाड़ा के जोनल इंचार्ज महात्मा जगपाल सिंह राणावत ने आज यहां नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर सूरजपोल भिंडर में रात्रि विशाल सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन कोई धर्म संप्रदाय मत नहीं है कोई पंथ नहीं है संत निरंकारी मिशन वह है जो हम भूल गए हैं वह बता रहा है यहां पर आत्मा और परमात्मा की बात कही जा रही है परमात्मा जानने योग्य है हमारे अंग संग है जो परमात्मा को बता दे वह सद्गुरु होता है यह काम निरंकारी मिशन कर रहा है उन्होंने कहा कि यहां नाम का झगड़ा नहीं है हरि व्यापक सर्वत्र समाना है अहंकार हमें परमात्मा को नहीं जानने देता है शरीर रहते हुए परमात्मा को जान लिया तो अच्छा है मानव जीवन मोक्ष प्राप्ति के लिए मिला है अगर हमारा सिर सद्गुरु के चरणों में झुक जाता है तो परमात्मा को जान लेता है सत्संग का फल आत्मा को परमात्मा से मिलन होता है आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हर मानव की आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं और मानव जीवन सार्थक कर रहे हैं प्रारंभ में:-स्थानीय आयोजक किशन लाल रेगर सी आई, भूपेंद्र कुमार रेगर, हरि सिंह भाटी ने बाहर से आए महात्माओं का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन भेरूलाल निरंकारी ने किया उक्त जानकारी निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने दी।