FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

डोल ग्यारस पर्व रामपुरा में जीनगर समाज ने निकाली धूमधाम से शोभायात्रा, श्रवण महादेव व्यायाम शाला मंदसौर के युवाओं ने कि हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन....

  Updated : September 14, 2024 06:45 PM

महावीर चौधरी रामपुरा

  धार्मिक

रामपुरा :- मालवी जीनगर समाज द्वारा डोल ग्यारस का पर्व शुक्रवार को रामपुरा में जीनगर समाज के श्री रामजानकी चारभुजानाथ मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर नगर में ढोल-ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में श्रवण महादेव व्यायाम शाला मंदसौर (जीनगर समाज अखाड़ा )के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया. डोल ग्यारस उत्सव समिति श्री रामजानकी चारभुजानाथ मंदिर रामपुरा व मालवी जीनगर समाज के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा सुबह 11 बजे रामपुरा के मुख्य बाजार स्थित चामुण्डा माता मंदिर के समीप श्री रामजानकी- चारभुजानाथ मंदिर से पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ। जो नगर के प्रमुख मार्ग आड़ा बाजार, तंबाकू गली, सब्जी बाजार व छोटा बाजार होते हुए श्री जगदीश मंदिर पहुंचा। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड चल रहा था, जिसके पीछे मंदसौर के युवाओं का अखाड़ा चल रहा था । शोभायात्रा के अंतिम छोर पर फूलों से सुसज्जित डोल में भगवान विराजमान थे। श्री जगदीश मंदिर पर भगवान को स्नान कराने और झूला झुलाने के बाद शोभायात्रा पुनः प्रारंभ होकर जीनगर समाज के श्री रामजानकी-चारभुजानाथ मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में जीनगर समाज अखाड़ा मंदसौर के युवाओं ने उस्ताद अर्जुन पंवार, गोविंद कच्छावा के नेतृत्व में हैरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन किया तो महिला मंडल द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुति दीगई । शोभायात्रा का का जगह-जगह स्वागत किया। कार्यक्रम में मंदसौर, नीमच, गरोठ, जावद, भानपुरा, श्यामगढ , ढाकनी, पिपलियामंडी, नाहरगढ, आलोट, सिंगोली, रतनगढ, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, सुन्हेल, चौमेहला, कुंडला, प्रतापगढ, प्रतापगढ, भीलवाड़ा सहित मप्र और राजस्थान के विभिन्न शहरों से आए समाजजनों ने भाग लिया। शोभायात्रा के बाद समाज की बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें डोल ग्यारस उत्सव समिति ने आय व्यय का ब्योरा रखा और अगले वर्ष के आयोजन की चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM