FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीनी लहसुन के आयात पर रोक लगाई जाए, पुलिस व खाद्य औषधि अमला सतर्क रहे पत्र के माध्यम से सांसद गुप्ता ने व्यापारियों एवं अन्य अधिकारियो को सतर्क रहने की सलाह दी सांसद गुप्ता ने मंदसौर, नीमच व रतलाम कलेक्टर से की चर्चा एवं पत्र भी सौंपा...

  Updated : September 21, 2024 05:40 PM

DESK NEWS

  राजनीति

मंदसौर :- सांसद सुधीर गुप्ता ने अवैध चीनी लहसुन के आयात पर रोक लगाने और उचित कार्रवाई करने को लेकर मंदसौर, नीमच व रतलाम के जिला अधिकारियों से चर्चा की एवं इस विषय को सभी संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से लेने की बात कही। सांसद गुप्ता ने कहा कि संसदीय क्षेत्र लहसुन उत्पादन में अग्रणी है, और यहाँ की कृषि उपज मंडीयो एवं होलसेल रिटेल सब्जी मंडीयो में बड़ी मात्रा में लहसुन की आवक होती है ऐसे में अमानक चीनी लहसुन का बाजार में आना बड़ा चिंताजनक विषय है। चूंकि मंदसौर संसदीय क्षेत्र लहसुन उत्पादन के अंदर देश में सबसे अग्रणी है। यहां से देश की तमाम मंडियों के साथ-साथ ही विदेशों में भी बड़ी मात्रा में निर्यात किया जाता है। ऐसे में चाइना लहसुन के बाजारों में आने से ना सिर्फ कृषि उत्पादन में फर्क पडेगा बल्कि व्यापारी वर्ग को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। सांसद गुप्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार भारतीय लहसुन को विश्व में निर्यात हेतु भारतीय किसान और व्यापारियों को प्रोत्साहित किया है और उसके लिए कठोर रणनीति भी बनाई है जिसके फलस्वरूप भारत लहसुन निर्यात में 245 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2023 में रिकॉर्ड 30 मिलियन डॉलर तक पहुच गई है। इस रिकार्ड वृद्धि में संसदीय क्षेत्र का योगदान भी अहम है। सांसद गुप्ता ने कलेक्टर से यह भी आग्रह किया कि संबंधित अधिकारी सर्तकता बरते। उन्हाने कहा कि क्षेत्र का खाध्य विभाग का अमला कृषि उपज मंडी समितियां व पुलिस प्रशासन अमानक लहसुन को जप्त करने, नष्ट करने, सजा दिलवाने व मंडीयो या क्रय विक्रय के प्रत्येक क्षेत्र में अमानक लहसुन हटाने हेतु प्रयत्नशील रहने के साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरते। साथ ही ऐसे में अमानक चीनी लहसुन सामान्य उपभोक्ता पहचान सके ऐसे बोर्ड फ्लेक्स लगाकर जानकारी उपलब्ध कराई जावे । स्वास्थ्य पर विपरीत असर न हो इस हेतु प्रचार करें संसद गुप्ता ने कहा कि दुर्भाग्य से चाइना की लहसुन में उत्पादन बढ़ाने हेतु मेटल, लेड, क्लोरिन जैसे घटक अमानक केमिकल का उपयोग करके मनुष्य की जान लेने जैसे गंभीर अपराध कारीत हो रहे है यह सर्व विदित है की फलो एवं सब्जियों में हानिकारक केमिकल के ज्यादा उपयोग से मनुष्य के लीवर, किडनी जैसे घातक रोग जन्म लेते है एवं पाचन तंत्र पूर्णतया खराब होता है हाल ही में अमेरिकी सीनेटर ने अपने एक पत्र में विदेश में उगे लहसुन गुणवत्ता को लेकर जनता के स्वास्थ्य के प्रति चिंताए जाहिर की है जो एक गंभीर विषय है जिसका सीधा इशारा ख़ास तोर पर कम्युनिस्ट चीन में उगाया गया लहसुन को किया गया है इसके विपरीत भारत के किसान घातक रसायनों का उपयोग उत्पादन बढ़ाने हेतु नहीं करते है जिससे विदेशों का भारतीय लहसुन पर भरोसा बढ़ा है।  


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM