खरीफ सीजन की फसलों में इल्लियों के प्रकोप और पीला मौजेक वायरस ने तोड़े किसानों के सपने, बड़ रहा कर्ज का बोझ, किसान हे हैरान और परेशान....
Updated : August 30, 2025 07:31 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

अपराध
चीताखेड़ा :- पिछले 5 सालों से कभी अतिवृष्टि तो कभी अल्प वर्षा से फसले चौपट हो रही है,फसले किसानों के घरों में कभी सुरक्षित नहीं गई। प्रकृति के प्रकोप ने किसानों के सपने चकनाचूर कर दिए। प्रकृति का मारा किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है, लेकिन किसानों को ना सरकार और ना ही बीमा कंपनी राहत दे पा रही है। जिसको दिया मासूम बच्चों को गोली बिस्किट के पैसे के समान दिया, यानी कि ऊंट के मुंह में जीरा के समान, तो कई किसानों को दिया ही नहीं। इस बार पैदावार अच्छी होने की उम्मीद थी पर खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन की फसलों में पीला म्यूजिक रोग का जबरदस्त आक्रमण एवं इल्ली के प्रकोप तथा वायरस से फसलों को पकाने से पूर्व ही सूखने लगी फैसले तथा गत वर्ष की राहत राशि एवं फसल बीमा और ना ही मुआवजा मिला। प्रकृति और सरकार का मारा किसान बर्बादी के चौराहे पर आ गया है, लेकिन सरकार और प्रकृति के आगे मजबूर किसान ठगा गया। खरीफ सीजन की फसल सोयाबीन, उड़द, मूंगफली, मक्का आदि फसलों में जबरदस्त पीला मौजेक वायरस व अन्य रोगों के कारण किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। प्रारंभ में बरसात की लंबी खेंच और पीला मोजेक वायरस के चलते समय से पूर्व ही सूख चुकी फसलों में सोयाबीन का दाना भी नहीं पक पा रहा है, अफलन हो जाने से किसान दुःखी हो गया है। पहले ही किसानों ने कर्जा लेकर महंगे दाम का बीज बोया था और अब लागत मूल्य तो ठीक उसे पर आज स्थिति ऐसी है कि निंदाई- गुड़ाई एवं खाद के रुपए भी नहीं निकल रहे हैं। पहले से ही आर्थिक मंदी की मार झेल रहे किसानों को राहत राशि की जरूरत है,सभी क्षेत्रों से अब फसलों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग उठने लगी है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष उन्होंने महंगा बीज लाकर बोवनी की थी सीजन में प्रारंभ से ही प्रकृति की मार के सामने बरसात की लंबी खेंच के कारण फसले प्रभावित रही अब सभी क्षेत्रों में कुछ बारिश हुई तो काफी कम बरसात के कारण बीमारियों ने फसलों को दबोच लिया। बरसात की लंबी खेंच और बीमारी के कारण फसले पीली पड़कर पकाने से पूर्व ही सुखने गई है। किसानों की माने तो रबी की फसल के आंसू अभी सुखे भी नहीं है कि खरीफ से भी राहत की उम्मीद कुछ नहीं दिख रही है। चीताखेड़ा के कृषक दिलीप टेलर का कहना है कि 2 बीघा खेत में सोयाबीन फसल बोई थी बुआई करने के बाद बारिश नहीं हुई,जब जरुरत थी तब नहीं आई फ़सल का ग्रोथ नहीं हुआ इल्लियों ने आक्रमण किया दवा का छिड़काव किया इतने में पीला मोजेक वायरस हावी हो गया पौधों पर फलियां भी नहीं आई। शासन प्रशासन को चाहिए कि बीना सर्वे के मुआवजा और फसल बीमा सभी किसानों को दिया जाए।इनका कहना - रबी की फसल भी कर्ज लेकर बाई थी उसका कर्ज उतरा ही नहीं की दूसरा कर्ज और हो गया। इस बार मानसून और पीला मोजेक वायरस एवं इल्लियों के कारण फैसले बर्बाद हो गई। 5 बीघा खेत में महंगे भाव की सोयाबीन की फसल बोई थी बरसात की लंबी खेंच और पीला मौजेक वायरस के कारण अफलन होकर पूरी फसल नष्ट हो गई - कृषक अशोक सोलंकी चीताखेड़ा ।
पिछले वर्ष अतिवृष्टि से पूरी तरह फैसले बर्बाद हो गई थी, इस वर्ष सोयाबीन में बरसात की कमी के कारण और पिला मौजेक लग गया जिससे उत्पादन में 70% से भी अधिक नुकसान हुआ है कृषक रामेश्वर गुर्जर देवियां ग्वाल।
20 बीघा खेत में सोयाबीन की फसल बोई शुरू से ही बरसात की लंबी खेंच और कम मात्रा में बरसात से फसलों में ग्रोथ नहीं बन पाया। अब लगातार रुक-रुककर बारिश से फसलों में 65 से 70% नुकसान हो चुका है। शासन प्रशासन को चाहिए कि जल्द क्षेत्र में सर्वे कर किसानों को मुआवजा और फसल बीमा देना चाहिए - कृषक जगदीश चंद पाटीदार नायनखेडी।
और खबरे
साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सियालपुरा मे हुई जागरूकता कार्यशाला....
August 30, 2025 02:05 PM

रावे के विद्यार्थियो को सिखाया खेती करने का प्रायोगिक तरीका.....
August 30, 2025 01:22 PM

किसान संघ का चित्तौड़ प्रांत का पंचायत स्तरीय ज्ञापन 1 सितंबर 2025 को....
August 30, 2025 01:19 PM

विष्णु के अवतार देवनारायण भगवान जन्मोत्सव पर हर्षोल्लास के साथ तीन डी.जे.के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, इंद्र देव ने किया जलाभिषेक बरसते पानी में भी भक्तों का उत्साह नही हुआ कम...
August 30, 2025 01:00 PM

सरवानिया पुलिस की कार्यवाही, 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ ट्रैक्टर ट्राली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
August 30, 2025 12:41 PM

सोयाबीन में पीला मोजेक रोग से संबंधित नुकसानी सर्वे प्रारंभ - कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, किसानों को घबराने और किसी प्रकार से चिंता करने की आवश्यकता नहीं...
August 30, 2025 11:41 AM

वरिष्ठ ओपन हार्ट सर्जन व ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ अनिल जैन 14 सितंबर को नीमच में, निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का होगा आयोजन, 7 वरिष्ठ चिकित्सक देंगे सेवाएं....
August 30, 2025 11:38 AM

अशासकीय स्कुलो की rte का भुगतान करने की नीमच जिला अध्यक्ष विशाल जैन ने की मांग...
August 30, 2025 09:49 AM

उत्तम आर्जव धर्म पर युवावर्ग व पुरुष वर्ग के किया भक्ति भाव के साथ अभिषेक व पुजन....
August 30, 2025 09:41 AM

खरीफ सीजन की फसलों में इल्लियों के प्रकोप और पीला मौजेक वायरस ने तोड़े किसानों के सपने, बड़ रहा कर्ज का बोझ, किसान हे हैरान और परेशान....
August 30, 2025 07:31 AM

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला नीमच जावद तहसील में हुई नवीन नियुक्तियां....
August 30, 2025 05:12 AM

शिवपुरी नगर पालिका परिषद की कार्य-प्रणाली में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई, नगरीय प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर तीन सीएमओ निलंबित...
August 30, 2025 03:31 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 30, 2025 03:21 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 30, 2025 03:20 AM

विधायक सकलेचा की पहल, शादियों से लेकर उत्सव तक, अब खर्च कम और सुविधा अधिक, जावद विधानसभा में 120 डोमों का लक्ष्य, गांव-गांव में विकास की नई रोशनी...
August 30, 2025 01:42 AM

खेल दिवस के अवसर पर जीरन कॉलेज में रक्तदान एवं फ्लैगशिप प्रोग्राम बूँद का शुभारंभ....
August 29, 2025 05:23 PM

क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में चैतन्य भारत दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता को किया पुरस्कृत....
August 29, 2025 04:31 PM

जाट क्षेत्र के श्रीपुरा व घाटी में हुई जोरदार बारिश, सभी नदी नाले आए उफान पर खेतों में भराया पानी,रास्ते हुए बंद....
August 29, 2025 04:27 PM

भारतीय मजदूर संघ और अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के आव्हान पर कलेक्टर महोदय के माध्यम से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन....
August 29, 2025 03:59 PM
