FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मानसून रुठा, बीमा कंपनी रुठी, फसलों के भाव रुठे और रुठी सरकार,आज किसान खून के आंसू रो रहा है कोई पोंछने वाला नहीं, पीला सोना कहे जाने वाली सोयाबीन फसलों में हुए नुकसानी का सर्वे आज तक नहीं किया गया....

  Updated : October 13, 2024 12:24 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- इस साल की विदाई लेता मानसून सत्र एक बार फिर विगत चार से पांच दिनों से आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा है जो हल्की-हल्की फुहारें बुंदाबांदी चल रही है। रविवार को आखिरकार बादलों से रहा नहीं गया और चीताखेड़ा क्षेत्र में प्रातः 9 बजे से ही तेज गति से बारिश प्रारंभ हो गई जो साढ़े 11 बजे तक तो अनवरत रुक-रुककर चल रही थी। कभी तेज तो कभी रिमझिम तो कभी बुंदाबांदी चलती रही। वर्तमान में बारिश से हुए भारी नुक़सान का प्रशासन ने फसलों सर्वे तक शुरू नहीं करवाया। किसानों की फसलों में अतिवृष्टि से तो कभी अल्प वर्षा तो कभी शीतप्रकोप से नुकसान होने पर उनकी भरपाई करने का मौका आता है तो सरकार हो या बीमा कंपनी चाहे प्रशासनिक अधिकारी ऐसे मौके पर गूंगे-बहरे और धृतराष्ट्र क्यों बन जाते हैं। विदाई लेने के बजाए बारिश का एक बार फिर आगमन हो गया है। इस समय किसानों के खेतों में सुख चुकी खरीफ सीजन की फसलों की कटाई कार्य चल रहा है। रबी सीजन की फसलों की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करना है बारिश के चलते किसान न तो फसलों की कटाई कर पा रहे हैं और ना ही खाली हुए खेतों की हकाई जुताई कर पा रहे हैं। अतिवृष्टि से फसलों में भारी नुक़सान हुआ है वहीं दूसरी ओर खरीफ सीजन की फसलों के भाव ओंधे मुंह गीरे हुए हैं फिर ऊपर से रबी सीजन की फसलों के लिए खेत तैयार करना है खेतों की हकाई जुताई जैसा खेत होने को होता है और फिर बारिश आ जाती है। बारिश की लुकाछिपी के चलते किसान आर्थिक और मानसिक रूप से तनाव में आ गया है। गोपालपुरा के कृषक रामचंद्र मीणा के खेत में सोयाबीन की फसल कटी पड़ी हुई है। खेत में पानी भर गया। देवीयां ग्वाल के कृषक रामेश्वर गुर्जर ने बताया है कि मेने मेरे खेत में चार बीघा खेत में मूंगफली की फसल बोई थी फसल पक कर तैयार हो गई और उखाड़कर भी पूरियां रखी हुई हैं और बारिश के आ जाने से मूंगफली में दाने फिर से अंकुरित हो जाएंगे। ऐसे समय में सरकार और प्रशासन तथा बीमा कंपनी को चाहिए कि नुकसान की भरपाई की जाएं शनिवार को एक बार फिर सुबह से ही शुरू हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। सीजन में किसानों का पीला सोना कहे जाने वाली सोयाबीन फसलों की कटाई कार्य चल रहा है मुंगफली की फसल भी उखडाई कार्य चल रहा है। किसान सबसे पहले तो सरकार और फसल बीमा कंपनी की रीतिनिति के चलते खासा परेशान हैं, फिर ऊपर से फसलों में दाम बढने के बजाए घट गए हैं अब इनके साथ-साथ प्रकृति भी किसानों से रुठी हुई है। सरकार, बीमा कंपनी के किसान विरोधी निर्णय से और बैमौसम बारिश के चलते किसान खून के आंसू रो रहा है। आज किसानों के बहते खून के आंसू कोई पोंछने वाला नहीं है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM