मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य हुआ पूर्ण, नीमच जिले के सभी गांवों में हर घर नल से मिलेगा पेयजल, छह नगरीय निकायों को भी मिलेगा बल्क में जल....
Updated : December 12, 2024 06:49 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
म.प्र.शासन की महात्वकांक्षी 1798.05 करोड़ लागत की गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना का अब तक 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। योजना का सम्पूर्ण कार्य पूरा कर, मार्च 2025 से नीमच जिले के सभी गांवों में हर घर नल से शुद्ध जल प्रदाय प्रारम्भ कर दिया जावेगा। इससे नीमच जिले के 646 गांव लाभांवित होंगे। महाप्रबंधक जल निगम श्री जितेंद्र सिंह राणावत ने बताया, कि इस गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना से नीमच जिले की 6 नगरीय निकायों को भी योजना से बल्क मात्रा में शुद्ध जल प्रदाय किया जावेगा। नगर परिषद जीरन को 2.0 एम.एल.डी., रतनगढ़ को 1.8 एम.एल.डी., अठाना को 0.9 एम.एल.डी., सरवानियामहाराज को 1.3 एम.एल.डी., सिंगोली को 1.5 एम.एल.डी., कुकड़ेश्वर को 1.6 एम.एल.डी.जल प्रदाय किया जावेगा। योजना के तहत निर्माण कार्य मैसर्स दिलीप बिल्डकान लिमिटेड भोपाल द्वारा किया जा रहा है। गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत 168.72 एम.एल.डी.क्षमता का ग्राम सालरामाला में एक इन्टरवेल एवं एप्रोच ब्रिज निर्माण का कार्य प्रगति पर है। रा वाटर पम्पिंग मैन पाईप लाईन 11.80 किलोमीटर बिछाने का कार्य भी प्रगति पर है। ग्राम बस्सी के समीप 136 एम.एल.डी. क्षमता का वृहद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का कार्य भी 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण कर लिया गया है। क्लीयर वाटर पम्पिंग मैन पाईपलाईन बिछाने का कार्य 0.595 किलोमीटर में किया जा रहा है। पचास से 2100 किलोलीटर क्षमता के 21 क्लीयर वाटर सम्प निर्माण का कार्य भी तेजी से जारी है। योजना के तहत पचास से 650 किलोलीटर क्षमता के 316 आर.सी.सी. ओव्हर हैड टैंक निर्माण का कार्य प्रगति पर है। क्लीयर वाटर ग्रेविटी/मैन फीडर का कार्य 1754.89 किलोमीटर लंबाई में किया जा रहा है। इसमें से 1447.92 किलोमीटर पाईपलाईन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है। इस योजना के तहत 4733.67 किलोमीटर लंबी जल वितरण पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें से अब तक 3766.20 किलोमीटर लंबी पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस योजना के तहत कुल 1 लाख 70 हजार 617 घरेलू नल कनेक्शन दिए जाना है। इनमें से अब तक 1 लाख 39 हजार 462 घरेलू नल कनेकशन प्रदाय किए जा चुके हैं। महाप्रबंधक जल निगम श्री राणावत ने बताया, कि गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना से माह मार्च 2025 के प्रथम सप्ताह से हर घर नल से शुद्ध जल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।
और खबरे
जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन गए...
January 17, 2025 12:31 PM
आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....
January 17, 2025 08:38 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 17, 2025 08:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 17, 2025 08:31 AM
यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....
January 16, 2025 09:56 PM
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...
January 16, 2025 09:37 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 16, 2025 09:36 PM
टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...
January 16, 2025 08:31 PM
यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...
January 16, 2025 08:24 PM
भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....
January 16, 2025 08:17 PM
जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...
January 16, 2025 07:48 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....
January 16, 2025 07:34 PM
श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....
January 16, 2025 07:26 PM
कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...
January 16, 2025 07:19 PM
गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......
January 16, 2025 07:18 PM
खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....
January 16, 2025 07:07 PM
गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...
January 16, 2025 06:59 PM
रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....
January 16, 2025 06:57 PM
नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....
January 16, 2025 06:53 PM