FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गेहूँ खरीदी के लिये 20 जनवरी से होगा किसानों का पंजीयन, खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री के साथ हुई वीसी में दी जानकारी...

  Updated : January 16, 2025 08:45 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

गेहूँ खरीदी के लिये किसानों का ऑनलाइन पंजीयन आगामी 20 जनवरी सोमवार से शुरू होगा। गेहूँ खरीदी के लिये 4 हजार उपार्जन केन्द्र बनाये जायेंगे। गत वर्ष 3800 उपार्जन केन्द्र बनाये गये थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी। केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गेहूँ उपार्जन की तैयारियों की राज्यवार समीक्षा कर रहे थे केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लायें। किसानों को गेहूँ उपार्जन के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें। रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू करें। उन्होंने कहा कि क्वालिटी कंट्रोल में जिम्मेदार लोगों की ड्यूटी लगायें। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष उपार्जन केन्द्रों पर गेहूँ की मेकेनाइज्ड क्लीनिंग के लिये मशीन लगाने का प्रस्ताव है। इससे खराब गेहूँ की खरीदी रुकेगी। उन्होंने समितियों को दिये जाने वाले कमीशन की राशि बढ़ाने की बात कही। मंत्री श्री राजपूत ने गेहूँ और चावल के द्वितीय त्रैमास के प्रावधानित अनुदान देयक एवं फोर्टिफाइड राइस आदि मदों की लंबित राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने बताया कि उपार्जन के संबंध में उत्तर प्रदेश में की जा रही कार्रवाई के अध्ययन के लिये एक टीम लखनऊ भेजी जा रही है। इस दौरान आयुक्त खाद्य श्री सिबि चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जनसुनवाई से निर्मला को मिली 2 लाख रूपये की लंबित आर्थिक सहायता, विलंब से भुगतान की जॉंच के लिए दल गठित....

February 05, 2025 08:41 PM

रेत एवं मुरूम का अवैध परिवहन करते तीन ट्रेलर एक डम्पर जप्त....

February 05, 2025 08:37 PM

वर्ल्ड कैंसर डे पर वीरेंद्र कुमार सकलेचा मेडिकल कॉलेज नीमच में संगोष्ठी आयोजित...

February 05, 2025 08:33 PM

अल्टो कार से 45 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.....

February 05, 2025 08:27 PM

बैंक में मिला ग्राहकों को सम्मान,खिल उठें चेहरे–ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष,ग्राहकों ने दिए अपने सुझाव...

February 05, 2025 08:16 PM

आशा एवं पर्यवेक्षक ने बजट की प्रति जलाई और ज्ञापन सौंपा....

February 05, 2025 08:13 PM

चमत्कारी शनिदेव के लगा विशाल मेला महाआरती के बाद खोला भंडार....

February 05, 2025 08:10 PM

पारसोली थाना पुलिस की कार्यवाही, 60 किलोग्राम चंदन की लकडी जब्त, दो आरोपी गिरफतार....

February 05, 2025 06:25 PM

पुरुषार्थ बिना मुक्ति संभव नहीं - प्रशांतमन प्रियंकरा श्री जी, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

February 05, 2025 06:01 PM

जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक कल....

February 05, 2025 05:53 PM

जिले में 18 स्‍थाई आधार सेन्‍टर क्रियाशील, आधार अपडेशन सुधार इन केंद्रों पर करवाए....

February 05, 2025 05:52 PM

पंख अभियान के तहत नोडल अधिकारियों की बैठक कल....

February 05, 2025 05:50 PM

सी.एस.आर.बजट का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो - श्री चंद्रा सी.एस.आर.ईकाई के प्रतिनिधियों की बैठक सम्‍पन्‍न....

February 05, 2025 05:48 PM

नगर परिषद रतनगढ़ के लोकप्रिय सीएमओ गिरीश शर्मा का हुआ स्थानांतरण, नगर मे कई स्थानों पर हुए सम्मान व विदाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने दी आत्मिय विदाई....

February 05, 2025 03:02 PM

सत्यनारायण गुगड़ जिला कैरम एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त.....

February 05, 2025 02:22 PM

सरवानिया महाराज के 12वीं टॉपर्स विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, विद्यालय में प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित....

February 05, 2025 01:48 PM

नहीं रही श्रीमती धापू बाई रेडिया, परिवार में शोक, शवयात्रा प्रातः 10 बजे...

February 05, 2025 09:24 AM

नन्हें चीतों की किलकारियों से फिर गूँजा कूनो, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है, मुख्यमंत्री ने कूनो प्रोजेक्ट से जुड़े स्टॉफ को दी बधाई…..

February 05, 2025 09:00 AM

कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित, एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त.….

February 05, 2025 08:59 AM