FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न, शाखा के माध्यम से होता है व्यक्तित्व का विकास - विश्वास यादव....

  Updated : March 24, 2025 05:37 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच :- गांधी वाटिका के समीप वात्सल्य भवन में के खेल मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिदिन शाखा में होने वाले तिलक शाखा के वार्षिक उत्सव के पावन उपलक्ष्य में शारीरिक विषय का प्रकट कार्यक्रम रविवार शाम 5.30बजे किया गया। संघ की शाखा में स्वयंसेवक विभिन्न प्रकार की शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियां करते हैं इन्हीं में से कुछ गतिविधि है जिसे नियुद्ध कला पदविन्यास, सामूहिक क्षमता, मनोरा, योग मुद्राओं गीत गतिविधि का प्रकृटीकरण नगर के गणमान्यजन माताओं बहनों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य वक्ता जिला सह कार्यवाह विश्वास यादव, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उपनगर कार्यवाह जितेंद्र सोनी थे। विश्वास यादव द्वारा अपने संबोधन में संघ के स्वयंसेवक में अनुशासन के महत्व को बताया गया साथ ही संघ द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों से सभी का परिचय कराते हुए बताया कि किस प्रकार शाखा से स्वयंसेवक का शारीरिक और मानसिक रूप से दृणीकरण होता है जिससे अपने कार्यों से समाज में वह एक अलग पहचान बनाता है। साथ ही उसका व्यक्तित्व विकास भी शाखा के माध्यम से होता है। संघ विभिन्न गतिविधियों से पर्यावरण, समरसता, सेवा नागरिक कर्तव्य, धर्म जागरण, कुटुंब प्रबोधन आदि से सभी को अवगत कराया और अपने क्षेत्र में बनी स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल का संकल्प दिलाया इसी क्रम में संघ विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सतत कार्य कर रहा है पर्यावरण के क्षेत्र में स्वयंसेवकों द्वारा जहां पर पौधारोपण किया जा रहा है। वहीं प्लास्टिक को कम से कम उपयोग करने के साथ ही समरसता के क्षेत्र में भी के संघ कार्य कर रहा है इस दौरान समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी कुरीति को भी दूर करने का प्रयास संघ द्वारा किया जा रहा है। सभी देशवासी देश की रक्षा को सर्वोच्च माने। एक छोटी से छोटी शाखा भी बस्ती का प्रतिनिधित्व करती है। प्राचीन काल में समरसता का अभाव तथा जाति का गौरव था, धर्म ग्रंथ में नर सेवा नारायण, सेवा सर्वे भवंतु सुखिन: सभी हिंदू हमारे भाई है यह भाव स्थापित करने का संदेश दिया है। हैडग्वार ने भी संघ की शाखा में स्वयंसेवक संघ के यही उद्देश्य बताए थे छोटे-छोटे आयोजन का उद्देश्य से शाखा लगती थी। युवा वर्ग में अनुशासन का संस्कार आता है। समपत से ममता आती है। एक साथ सेवा का भाव होता है। व्यायाम योग दंड योग मानव बुद्धि और शरीर का एक मेल को स्थापित करता है ।शरीर के साथ मन बुद्धि का एक होना चाहिए। ऋषि मुनि के जैसे आयोजन होते रहना चाहिए ।दंड शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए है। यह शक्ति दूसरों को डराने के लिए नहीं, सज्जनों की सुरक्षा का वचन पूर्ण करने के लिए होती है। कभी परिवार पर कोई आक्रमण हो तो आत्मरक्षा और परिवार की रक्षा हो सके यह किसी को डराने के लिए नहीं सज्जनों की रक्षा के लिए उपयोग में होना चाहिए। दुर्जनों से परिवार की रक्षा के लिए आवश्यक है। संघ में सामूहिक कल्याण का चिंतन होता है व्यक्ति का नहीं सामाजिक व्यवस्था में सुधार की बात होती है। समाज में विभिन्नता में एकता की बात स्वयंसेवक करता है। वह सर्वस्व न्योछावर करने वाले की लंबी श्रृंखला में सेवा करता है। उनके खेल सहायता करने का संदेश सीखाते हैं। गुजरात में भूकंप आया तो एक संघचालक जी ने अपने परिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी दूसरे परिवारों की रक्षा के लिए आगे बढ़ गए थे। संघ पूरे हिंदू परिवार को अपना मानकर सेवा का लक्ष्य पूरा करता है ।जब-जब देश पर आक्रांता के अत्याचार बढ़ेंगे तो शिवाजी की तरह संघ का कार्यकर्ता उनसे मुकाबला करता है ।अपने साहस और शोर्य का प्रतीक कबड्डी खेल के माध्यम से देश की रक्षा के लिए लगता है ।संघ को 100 वर्ष बीत गए हैं व्यक्ति निर्माण और गुण समाज बस्ती के लिए संघ काम करता है ।शताब्दी वर्ष में संघ स्वयंसेवक के साथ समाज को भी अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। प्रथम गुरु मां होती है मां का स्थान गुरु का स्थान होता है मां परिवार का संचालन करती है। मातृशक्ति का देश को स्वतंत्र कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है जो आज भी अमूल्य है। मां का समर्पण और त्याग का उदारहण हाडा रानी ने अपने बलिदान से दिया था जो हमें आदर्श प्रेरणा देता है। झांसी की रानी का नाम भी इस सूची में शामिल है। कुटुंब समाप्त हो रहा है परिवारवाद चल गया है माता-पिता पुत्र यह पश्चिमी संस्कृति का परिवार है फिर एक और नॉरेटिव समाज में फैलाया गया छोटा परिवार सुखी परिवार यह विदेशी वामपंथियों की साजिश है जबकि बड़े परिवार में संस्कारों का आदान-प्रदान गतिशील होता है। टीवी और मोबाइल से बच्चे डिप्रेशन में जा रहे हैं। बड़े परिवार में प्राचीन काल में संस्कृति का आदान-प्रदान तेजी से होता था। आज एमबीबीएस इंजीनियरिंग पास युवा भी आत्महत्या करने में पीछे नहीं हटता है चिंतन का विषय है। लेकिन जहां संयुक्त परिवार होता है वहां नियमित सामूहिक बैठक सामूहिक भोजन होता था तो वहां युवा अपनी बात ताऊजी या काका से भी कह सकता था और अपनी समस्या का निराकरण कर सकता था लेकिन मोबाइल ने संवाद को समाप्त कर दिया है परिवार और समाज में संवाद आवश्यक है। परिवार के विकास व सुरक्षा के लिए प्रतिदिन सामूहिक आरती भोजन,भजन, होना चाहिए। जापानी, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा को सिखना अवश्य चाहिए लेकिन जहां इसका उपयोग आवश्यक हो वही करना चाहिए अन्यथा बाकी समय अपनी मातृभाषा का ही उपयोग करना चाहिए। अमेरिका के लोग शांति के लिए भारत की ओर आ रहे हैं लेकिन हमारे युवा वर्ग अमेरिका की ओर जा रहा है चिंतन का विषय है ।हमें विचार करना होगा। नागरिक कर्तव्य के पालन से राष्ट्र के संस्कार का निर्माण होता है ।समरसता का भाव हमारे भीतर हो तभी हमारा विकास हो सकता है। समरसता के बिना भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता है। व्यक्ति पूरी जीवन व्यापार व्यवसाय नौकरी में लगा रहता है जबकि उसे तीर्थ दर्शन गौशाला में भी सेवा करना चाहिए।सिंगल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए इससे सदैव बचना चाहिए। कपड़े का थेला और बर्तन लेकर ही खाद्य सामग्री लेने बाजार जाना चाहिए तो हम कैंसर जैसे घातक रोग से भी बचाव कर सकते हैं। जिला प्रचार प्रमुख पल्लव अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सामूहिक ध्वज वंदना, प्रार्थना ,भजन गीत योग व्यायाम , दंड संचालन सहित विभिन्न सामूहिक गतिविधियां भी आयोजित की गई। वार्षिक उत्सव प्रकट कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

असावधानीवश स्वयं ट्रांसफार्मर के फ्यूज लगाने से हुई विद्युत करंट लगने की घटना - का.य.श्री सेन....

June 17, 2025 08:00 AM

नौ पार्षदों के उप निर्वाचन में 8823 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग, मतदान 7 जुलाई को...

June 17, 2025 07:58 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 17, 2025 07:56 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 17, 2025 07:52 AM

नीमच जिले में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला संपन्न....

June 16, 2025 10:09 PM

दामिनी एप्‍प डाउनलोड कर प्राप्‍त कर सकते है संभावित बिजलीगिरने के स्‍थानों की जानकारी, आकाशीय बिजली से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय

June 16, 2025 10:08 PM

जिले में 15 अगस्त तक मत्‍स्‍याखेट पर प्रतिबंध रहेगा कलेक्टर ने जारी की अधिसूचना....

June 16, 2025 10:07 PM

जिले के नागरिक वर्षाकाल में सर्पदंश से बचाव व सुरक्षा के उपायों पर अमल करें सर्पदंश होने पर तत्‍काल चिकित्‍सक से उपचार लें

June 16, 2025 10:06 PM

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान - जिले में 17 शिविरों में 139 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्‍त....

June 16, 2025 10:04 PM

बावलनई और भदाना में मलेरिया रोधी दवाई का छिड़काव प्रारंभ, बावलनई और भदाना में मलेरिया रोधी दवाई का छिड़काव प्रारंभ...

June 16, 2025 10:03 PM

बघाना पुलिस को 5000 रु. के ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता....

June 16, 2025 09:59 PM

होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर....

June 16, 2025 09:52 PM

नपा ने सुरक्षा की दृष्टि से अंबेडकर कॉलोनी व नीमच सिटी पुलिया पर लगाई जाली….

June 16, 2025 09:06 PM

पूज्य आर्यिका 105 प्रशममति माताजी के चातुर्मास हेतु मुनिश्री से आशीवार्द लेने दिल्ली पहुंचे समाजजन...

June 16, 2025 04:41 PM

आसक्ति के त्याग बिना मानव जीवन का कल्याण नहीं होता है - ध्यान किर्ति विजय जी महाराज, नूतन आराधना भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

June 16, 2025 02:12 PM

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने विमान हादसे के दिवंगतों को दीप प्रज्वलित कर मौनश्रद्धांजलि दी.....

June 16, 2025 02:08 PM

मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाईक बरामद....

June 16, 2025 01:57 PM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जबलपुर से लाडली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी करेंगे अंतरित 22.44 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात....

June 16, 2025 09:44 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 16, 2025 09:23 AM