आसक्ति के त्याग बिना मानव जीवन का कल्याण नहीं होता है - ध्यान किर्ति विजय जी महाराज, नूतन आराधना भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....
Updated : June 16, 2025 02:12 PM

DESK NEWS

सामाजिक
नीमच :- आसक्ति के त्याग बिना मानव जीवन का कल्याण नहीं होता है।संसार दुखों से भरा है और दुखों से बना है। संसार में कभी भी सच्चा सुख नहीं मिल सकता है। संसार असार है। मनुष्य के पास सब कुछ होने के बाद भी उसके पास धर्म पुण्य परमार्थ के लिए समय नहीं है चिंतन का विषय है। यह बात मुनिराज ध्यान किर्ति विजय जी महाराज ने कही। वे श्री जैन श्वेताम्बर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में पुस्तक बाजार स्थित नूतन आराधना भवन पर सुबह 9 बजे आयोजित अमृत प्रवचन श्रृंखला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मानव शरीर के भीतर अनेक रोग होते हैं जिसे डॉक्टर जांच के बाद ही बताता है। हम भगवान के बताएं उपदेश को सही माने और धर्म-कर्म का पुण्य कर्म करे तो हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। संसार की परंपरा से कभी भी सच्चा सुख नहीं मिलने वाला है। सम्यक ज्ञान दर्शन चारित्र की आराधना के बिना मानव जीवन में हमारा कल्याण नहीं हो सकता है। मानव विवाह के बाद इतराता है लेकिन अपना जीवन पशु की तरह बना लेता है। मुकेश अंबानी को भी टॉप टेन की लिस्ट में रहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गरीब भिखारी संत और मुकेश अंबानी भी दोनों वक्त भोजन ही ग्रहण करते हैं।सोना नहीं, पत्नी परिवार प्रतिष्ठा और पैसे के पीछे मनुष्य जन्म को खराब नहीं करना चाहिए ।अपने जीवन के कल्याण के लिए हमें चिंतन करना चाहिए। भगवान पार्श्वनाथ ने सबसे ज्यादा कल्याणक किए थे इसलिए पूरे देश में पार्श्वनाथ भगवान के सबसे अधिक मंदिर है। धर्म कर्म से अज्ञानी को बचाया जा सकता है ज्ञानी मोह वाले व्यक्ति को नहीं बचाया जा सकता है। देव जीवन में भी असंख्य देवताओं की भक्ति करते हैं। संसार में रहने वाला एक भी व्यक्ति सुखी नहीं है। कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर भी मनुष्य ही फिट करता है।कंप्यूटर वही बताता है लेकिन मनुष्य का दिमाग नए-नए आविष्कार कर सकता है, 84लाख योनि के बाद दुर्लभ मनुष्य जन्म मिलता है तो हमें ज्ञान दर्शन चरित्र भक्ति आराधना तपस्या अपने जीवन में करना चाहिए तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। अमृत प्रवचन श्रृंखला का शुभारंभ गुरु वंदना से किया गया।
नूतन आराधना भवन में प्रवचन श्रृंखला आज - नूतन आराधना भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला में आज मंगलवार सुबह 9:15 बजे पंडित जी मसा ध्यान किर्ति विजय जी महाराज श्री द्वारा मनुष्य जीवन के 10 दृष्टांत विषय पर वर्तमान परिपेक्ष में महत्व प्रतिपादित किया जाएगा।
और खबरे
दामिनी एप्प डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है संभावित बिजलीगिरने के स्थानों की जानकारी, आकाशीय बिजली से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय
June 16, 2025 10:08 PM

जिले में 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध रहेगा कलेक्टर ने जारी की अधिसूचना....
June 16, 2025 10:07 PM

जिले के नागरिक वर्षाकाल में सर्पदंश से बचाव व सुरक्षा के उपायों पर अमल करें सर्पदंश होने पर तत्काल चिकित्सक से उपचार लें
June 16, 2025 10:06 PM

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान - जिले में 17 शिविरों में 139 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त....
June 16, 2025 10:04 PM

बावलनई और भदाना में मलेरिया रोधी दवाई का छिड़काव प्रारंभ, बावलनई और भदाना में मलेरिया रोधी दवाई का छिड़काव प्रारंभ...
June 16, 2025 10:03 PM

बघाना पुलिस को 5000 रु. के ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता....
June 16, 2025 09:59 PM

होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर....
June 16, 2025 09:52 PM

नपा ने सुरक्षा की दृष्टि से अंबेडकर कॉलोनी व नीमच सिटी पुलिया पर लगाई जाली….
June 16, 2025 09:06 PM

पूज्य आर्यिका 105 प्रशममति माताजी के चातुर्मास हेतु मुनिश्री से आशीवार्द लेने दिल्ली पहुंचे समाजजन...
June 16, 2025 04:41 PM

आसक्ति के त्याग बिना मानव जीवन का कल्याण नहीं होता है - ध्यान किर्ति विजय जी महाराज, नूतन आराधना भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....
June 16, 2025 02:12 PM

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने विमान हादसे के दिवंगतों को दीप प्रज्वलित कर मौनश्रद्धांजलि दी.....
June 16, 2025 02:08 PM

मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाईक बरामद....
June 16, 2025 01:57 PM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जबलपुर से लाडली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी करेंगे अंतरित 22.44 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात....
June 16, 2025 09:44 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 16, 2025 09:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 16, 2025 09:21 AM

भादवा माता धर्मशाला ट्रस्ट चुनाव सम्पन्न बद्रीलाल पुरोहित 128 मतों से विजयी....
June 15, 2025 11:27 PM

बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, मंत्री ने सिखाया मोबाइल मैनेजमेंट, नेताओं को एक्टिव रहने की नसीहत, शिविर में नीमच जिले के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं मनासा तहसील अनिरुद्ध (माधव) मारू एवं नीमच- मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने भी शिविर में भाग लिया...
June 15, 2025 11:26 PM

आंचलिक पत्रकार संघ का डीकैन मे संभागीय स्तरीय कार्यशाला सम्मेलन संपन्न, पत्रकार हितों को लेकर कई विषयों पर चर्चा एक नगर इकाई की हुई समस्या हल पत्रकारों को पत्रकार भवन और कालोनी की मिलेगी सौगात....
June 15, 2025 11:15 PM

नीमच में उद्योगों के विस्तार संबंधी कार्यशाला 16 को....
June 15, 2025 10:25 PM
