FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भादवा माता धर्मशाला ट्रस्ट चुनाव सम्पन्न बद्रीलाल पुरोहित 128 मतों से विजयी....

  Updated : June 15, 2025 11:27 PM

DESK NEWS

  सामाजिक

नीमच :- रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज धर्मशाला ट्रस्ट भादवा माता के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। यह चुनाव समाजजनों में विशेष रुचि का विषय बना रहा, जिसमें भारी उत्साह के साथ समाज के सदस्यों ने भाग लिया।चुनाव प्रक्रिया सुबह 7 बजे भादवा माता स्थित गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज धर्मशाला में प्रारंभ हुई। मतदान का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था। निर्धारित समय तक कुल 522 पंजीकृत मतदाताओं में से 480 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे—कैलाश शर्मा बंगरेड़ और बद्रीलाल पुरोहित महागढ़। मतदान संपन्न होने के बाद दोपहर 3.30 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन और पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।मतगणना के परिणाम के अनुसार बद्रीलाल पुरोहित को कुल 303 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कैलाश शर्मा को 175 मत मिले। दो मत पत्र अमान्य घोषित किए गए। इस प्रकार बद्रीलाल पुरोहित ने अपने प्रतिद्वंदी को 128 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।परिणामों की औपचारिक घोषणा होते ही धर्मशाला परिसर में मौजूद समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बद्रीलाल पुरोहित का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं। चुनाव प्रक्रिया को समाजजनों ने पारदर्शी, निष्पक्ष और गरिमामय बताया।बद्रीलाल पुरोहित ने जीत के बाद समाज के सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि वे सभी समाजजनों को साथ लेकर धर्मशाला ट्रस्ट के विकास और सेवा कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने समाज में शिक्षा, सेवा और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।चुनाव समिति और मतगणना प्रक्रिया की देखरेख कर रहे वरिष्ठ सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए समाज के सभी सदस्यों की सराहना की। चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी, जिससे समाज में अनुशासन और एकजुटता की मिसाल देखने को मिली।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर....

June 16, 2025 09:52 PM

नपा ने सुरक्षा की दृष्टि से अंबेडकर कॉलोनी व नीमच सिटी पुलिया पर लगाई जाली….

June 16, 2025 09:06 PM

पूज्य आर्यिका 105 प्रशममति माताजी के चातुर्मास हेतु मुनिश्री से आशीवार्द लेने दिल्ली पहुंचे समाजजन...

June 16, 2025 04:41 PM

आसक्ति के त्याग बिना मानव जीवन का कल्याण नहीं होता है - ध्यान किर्ति विजय जी महाराज, नूतन आराधना भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

June 16, 2025 02:12 PM

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने विमान हादसे के दिवंगतों को दीप प्रज्वलित कर मौनश्रद्धांजलि दी.....

June 16, 2025 02:08 PM

मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाईक बरामद....

June 16, 2025 01:57 PM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जबलपुर से लाडली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी करेंगे अंतरित 22.44 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात....

June 16, 2025 09:44 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 16, 2025 09:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 16, 2025 09:21 AM

भादवा माता धर्मशाला ट्रस्ट चुनाव सम्पन्न बद्रीलाल पुरोहित 128 मतों से विजयी....

June 15, 2025 11:27 PM

बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, मंत्री ने सिखाया मोबाइल मैनेजमेंट, नेताओं को एक्टिव रहने की नसीहत, शिविर में नीमच जिले के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं मनासा तहसील अनिरुद्ध (माधव) मारू एवं नीमच- मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने भी शिविर में भाग लिया...

June 15, 2025 11:26 PM

आंचलिक पत्रकार संघ का डीकैन मे संभागीय स्तरीय कार्यशाला सम्मेलन संपन्न, पत्रकार हितों को लेकर कई विषयों पर चर्चा एक नगर इकाई की हुई समस्या हल पत्रकारों को पत्रकार भवन और कालोनी की मिलेगी सौगात....

June 15, 2025 11:15 PM

नीमच में उद्योगों के विस्तार संबंधी कार्यशाला 16 को....

June 15, 2025 10:25 PM

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर में विभागीय गतिविधियां, आधार के लिए 117 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए 148 हितग्राहियों के ईकेवाईसी किए...

June 15, 2025 10:23 PM

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया...

June 15, 2025 09:26 PM

योग सेवा सामाजिक सद्भाव का परिचायक - राधेश्याम पाटीदार,जो सम्मान मिला है वह योग सेवा का सम्मान है - रम्मु राजेंद्र अग्रवाल, विश्व योग दिवस सप्ताह प्रशिक्षण सम्मान समारोह...

June 15, 2025 09:08 PM

जीरन पुलिस को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता ....

June 15, 2025 08:03 PM

सरवानिया मंडलम कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित...

June 15, 2025 07:49 PM

भारतीय मजदूर संघ भीलवाड़ा की जिला बैठक संपन्न....

June 15, 2025 06:53 PM