जैन सोश्यल ग्रुप -नीमच युनीक की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संम्पन....
Updated : April 04, 2025 03:06 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

सामाजिक
नीमच :- जैन सोश्यल ग्रुप्स मे एक अलग पहचान रखने वाले जैन सोश्यल ग्रुप, नीमच युनीक के सत्र 2025-27 के लिए नये पदाधिकारियो का शपथ विधि समारोह जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन व मध्यप्रदेश रीजन के पदाधिकारियो की उपस्थिति के बीच स्थानीय मंगलम रिसोर्ट (एक निजी रिसोर्ट )मे आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु महावीर के चित्र पर मल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।इस अवसर पर म. प्र. शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े विद्यार्थियों के विकास के लिए शासन द्वारा जर्मनी और जापानी भाषा की शिक्षा योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थी अपना करियर संवार सकता है।
नीमच नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति स्वाति- गौरव चोपड़ा जो स्वयं भी इस ग्रुप की दम्पति सदस्य है उन्होंने कहा कि नीमच नगर के चहुंमुखी विकास एवं सौंदर्य के लिए चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। नीमच नगर में शुद्ध पेयजल वितरण आपुर्ती की समस्या का निराकरण भी किया गया है।
इस अवसर पर जेएस जीआई एफ मध्यप्रदेश रीजन चेयरमैन राहुल चपड़ोद , जेएस जीआई एफ आई डी अभिषेक सेठिया,रीजन उपाध्यक्ष शरद जैन, संजय लोढ़ा, पी आर ओ प्रदीप सेठिया,चेयरमैन इलेक्ट प्रेमेंद्र चोरड़िया रीजन उपाध्यक्ष एवं जैन सोश्यल ग्रुप के संस्थापक दिलीप डुंगरवाल एवं टीम की उपस्थिति में हुआ I कार्यक्रम के अगले चरण में मंगलाचरण अमिता वया एवं रीना चोपड़ा व फेडरेशन सूत्र वाक्य का वाचन अक्षरा पिपाड़ा एवं स्वागत गीत शालिनी पोरवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया I अथितियों एवं जैन सोश्यल ग्रुप - नीमच मैन, ग्रेटर, संस्कार, उड़ान,आगम, संगिनी- मैन, ग्रेटर, उड़ान व जावद, मनासा, कुकडेश्वर ग्रुप के सभी अध्यक्षों का मोती माला से सम्मानित किया I इस अवसर पर
युनीक ग्रुप के संरक्षक ज्ञानचंद जी डोसी की धर्मपत्नी व ग्रुप सदस्य युनीक डोसी की माताजी श्रीमति शरद डोसी जिनका विगत दिनों निधन हो गया, उनको सभागार मे उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन श्रद्धांजली दी I इस के बाद युनीक ग्रुप के निवृतमान अध्यक्ष राहुल खाबिया ने अपने कार्यकाल मे समाज सेवा व अन्य क्षेत्र मे युनीक ग्रुप द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी, साथ ही निवृतमान सचिव पंकज पटवा ने भी अपने विचार रखे व पूरे 2 वर्षो मे युनीक ग्रुप द्वारा किये गये छोटे बड़े 77 सेवा गतिविधियों के बारे मे बताया I अतिथि उदबोधन जयंती लाल फाफरिया, अभिषेक सेठिया, समाज सेवी संतोष चोपड़ा के साथ रीजन चेयरमैन राहुल चपड़ोद ने संबोधित किया व बंधुत्व से प्रेम, बंधुत्व से सेवा के लक्ष्य को लेकर नीमच शहर मे आगे बढ़ते जा रहे कदम युनीक ग्रुप ने मात्र 13 वर्षो मे इस शिखर को हासिल किया है उद्बोधन पश्चात् शपथ अधिकारी राहुल चपड़ोद ने युनीक ग्रुप की नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यो को शपथ दिलाने के साथ नये पदाधिकारीयों जिसमे सह-सचिव अंकित नपावलिया, सह- कोषाध्यक्ष अंकित वया, आदित्य मेहता , पी आर ओ ललित गदिया, विनोद नलवाया, उपाध्यक्ष गौरव चौहान, पंकज पटवा,हरीश डांगी व अंत मे ,कोषाध्यक्ष राहुल वया, सचिव रौनक दुग्गड ,अध्यक्ष अभिषेक चौधरी को ग्रुप व फेडरेशन मे पूर्ण निष्ठा रखने के साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।युनीक ग्रुप के नव पदस्थ अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के विजन मे नीमच नगर पालिका की अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा से क्षेत्र के विकास के लिए आवाह्न करते हुए कहां की वह नगर पालिका नीमच के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के लिए किसी सेवा प्रकल्प से ग्रुप को जोड़े और उन्हें पुण्य सेवा का अवसर प्रदान करें और उन्होंने यह कृत संकल्प लिया कि संगठन की संपूर्ण टीम का पूरा लक्ष्य ग्रुप को और ऊंचाइयों पर ले जाने का रहेगा I कार्यक्रम के आयोजक गौरव छिंगावत, दीपेश लोढ़ा, ललित डूंगरवाल,सुनील कोठीफोडा,मनीष पीपाड़ा,विकास सहलोत, मनोज डूंगरवाल, सचिन जैन,नवीन पीपाड़ा,आदित्य मेहता,रोहित कोठारी, चर्चिल ओसवाल थे।ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बोड़ावत द्वारा नई कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।कार्यक्रम संचालन श्रीमति प्रियंका चौहान व ललित गदिया ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार रोनक दुग्गड ने व्यक्त किया।
और खबरे
नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता, 26 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफतार....
April 11, 2025 07:26 PM

मोदी व यादव के नेतृत्व में विकास के अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं - श्री परिहार, विधायक दिलीपसिंह परिहार ने किया जावी-राजपुरिया रोड निर्माण का भूमिपूजन....
April 11, 2025 07:19 PM

बरूखेड़ा में पदस्थ पटवारी ने अवैध रूप से प्लाट किया आवंटित, सरपंच करेगी कलेक्टर से शिकायत....
April 11, 2025 06:55 PM

हनुमान जयंती के अवसर पर मनभावन बालाजी का सजेगा दरबार,होगी छप्पन भोग की महाप्रसादी...
April 11, 2025 06:53 PM

कोटड़ी में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई....
April 11, 2025 06:45 PM

कलश एवं पोथी यात्रा के साथ, भोलियावास में सात दिवसीय भागवत कथा प्रारंभ....
April 11, 2025 06:43 PM

सदर चित्तौडगढ व शंभुपूरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, स्कोर्पियो कार से 3 क्विटल 84 किलोग्राम अवैध ड़ोड़ाचुरा जब्त...
April 11, 2025 06:40 PM

धीनवा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ मे निम्बाहेड़ा थाने का एचएस गिरफ्तार, मामले में अब तक छः गिरफ्तार....
April 11, 2025 06:36 PM

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभागृह में किया जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन समाधान शिविर का आयोजन, सीएम हेल्पलाइन की 52 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण....
April 11, 2025 05:46 PM

पाठशाला का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरुस्कार वितरण....
April 11, 2025 05:40 PM

राधेश्याम मेघवाल को जिला जोन प्रभारी एवं प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष व आभार...
April 11, 2025 05:33 PM

विधायक परिहार ने 2 करोड़ 13 लाख 53 हजार के जावी राजपुरिया रोड़ का किया भूमिपूजन, जावी में क्षेत्रीय विधायक परिहार का नई आबादी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत.....
April 11, 2025 05:31 PM

जिले के समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन केंद्रों पर हो रही है गेहूं की बम्पर आवक, कलेक्टर ने किया हॉंसपुर में उपार्जन केंद्र का निरीक्षण...
April 11, 2025 03:54 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्रामीणों के साथ ग्राम ढ़ढे़री की प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर, किया श्रमदान, कलेक्टर ने फावड़ा चलाकर, की बावड़ी की सफाई- झाड़ियॉं उखाड़ी....
April 11, 2025 03:52 PM

टाटा हैरियर कार से 307 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश सहित दो गिरफ्तार, एक अवैध पिस्टल मय दो मैगजीन व 5 जिन्दा कारतूस जब्त....
April 11, 2025 01:56 PM

सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम - न्यायाधीश कुलदीप जैन, महावीर जन्मकल्याणक पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न, 127 पुरस्कार विजेता बच्चों का किया सम्मान...
April 11, 2025 01:40 PM

सरवानिया महाराज में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन देव तलाई वाले श्री वीर बालाजी मंदिर पर...
April 11, 2025 05:45 AM

प्रदेश में जन भागीदारी से चल रहे हैं पानी सहेजने के कार्य, अभियान में प्राचीन जल स्त्रोतों की सफाई को दी जा रही है प्राथमिकता....
April 11, 2025 05:11 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 11, 2025 05:06 AM
