FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने ग्रामीणों के साथ ग्राम ढ़ढे़री की प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर, किया श्रमदान, कलेक्‍टर ने फावड़ा चलाकर, की बावड़ी की सफाई- झाड़ि‍यॉं उखाड़ी....

  Updated : April 11, 2025 03:52 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण, जीर्णोद्धार, मरम्‍मत एवं जन सहयोग से जल संरचनाओं के साफ-सफाई का कार्य वृहद स्‍तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नीमच जिले के जनपद मनासा की ग्राम पंचायत ढ़ंढेरी पहॅुच कर, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गांव में स्थित प्राचीन बावड़ी पर ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर, बावड़ी की साफ-सफाई की। उन्‍होने फावड़ा चलाकर, बावड़ी की सीढियों (स्‍टेप) की मिट्टी हटाई और अपने हाथों से झाड़ि‍या उखाड़ कर, बावड़ी की साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव , एसडीएम श्री पवन बारिया, जनपद सीईओ श्री अरविंद डामोर, सरपंच श्री रोड़ीलाल कछावा एवं उप सरपंच श्री मनोहर राठौर, श्री लोकेश तुगनावत, श्री रामविलाशपाराशर, श्री शांतिलाल पाराशर, श्री रामचंद्र कुशवाह सहित बड़ी संख्‍या में पंचायत पदाधिकारि‍यों, जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्‍था के सदस्‍यों और ग्रामीणों ने उत्‍साहपूर्वक कलेक्‍टर के साथ बावड़ी की स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान किया। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों के साथ ढ़ंढेरी नदी का अवलोकन कर, वहॉं क्षतिग्रस्‍त स्‍टाप डेम के स्‍थान पर नवीन स्‍टाप डेम निर्माण के लिए स्‍थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को प्रांकलन बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा , कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़े तालाबों से मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों को उपजाऊ मिट्टी अपने खेतों में डालने के लिए उपलब्‍ध होगी। साथ ही तालाब का गहरीकरण होने से उनकी जल भराव क्षमता एवं क्षेत्र के जल स्‍तर में वृद्धि होगी। कलेक्‍टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान को जन सहभागिता से जन आंदोलन बनाने में पंचायत पदाधिकारियों की महत्‍वपूर्ण भूमिका बताते हुए जल संरक्षण, जल संरचनाओं के निर्माणके लिए ग्रामीणों को जागरूक कर, अभियान में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कलेक्‍टर ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पानी बचाने के लिए सामुहिक शपथ भी दिलाई। उन्‍होने बावड़ी का पूजन अर्चन कर, साफ-सफाई अभियान का शुभारंभ भी किया। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण कार्यो की जानकारी देते हुए बताया , कि जिले में 18 तालाबों का गहरीकरण कार्य किया जाकर, मिट्टी निकाली जा रही है। 173 तालाब गहरीकरण के लिए चिन्हित किए गए है। जिले में 22 नए अमृत सरोवर, 82 नये खेत तालाब एवं 7 नए तालाबों के निर्माण का कार्य चिन्हित किया गया है। 85 बावडियों, 196 चेकडेम एवं स्‍टापडेम की मरम्‍मत एवं साफ-सफाई के कार्य इस अभियान के तहत आगामी 30 जून 2025 तक करवाए जाएंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिला कांग्रेस सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्, नीमच जिले में शीघ्र आयोजित होगा सेवादल का राष्ट्रीय कार्यक्रम- गजेंद्र यादव.....

April 18, 2025 10:49 PM

पुलिस थाना दीनदयाल नगर अन्तर्गत हाट रोड पर हुई चाकू, बाजी घटना मे शामील आरोपीगण को किया गिरफ्तार …..

April 18, 2025 10:43 PM

मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को नीमच जिले के खिमला में चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने खिमला एवं रामपुरा में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा....

April 18, 2025 10:39 PM

विधायक दिलीपसिंह परिहार की अगुवाई में कृशि विकास समिति करेगी उज्जैन व भोपाल संभाग का दौरा अधिकारियों, पशुपालकों और किसानों के साथ होगी बैठकें...

April 18, 2025 10:28 PM

मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचरा से भरी पिकप जप्त....

April 18, 2025 10:25 PM

रोटरी मंडलाध्यक्ष मालिक की आधिकारिक यात्रा अवलोकन, ऑनलाइन एजुकेशन के लिए मिली अभिनव सौगात, संस्कारित शिक्षा राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार- रोटरी मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक...

April 18, 2025 10:17 PM

सी एम राइज शासकीय बा.उ.मा.वि सिंगोली लोक माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का आयोजन.....

April 18, 2025 09:59 PM

ऑटो रिक्शा व आल्टोकार मे भिडंत, दो की मौत, एक गंभीर घायल...

April 18, 2025 09:53 PM

चेकिंग स्‍टाफ की सतर्कता के कारण एक नाबालिग बच्‍ची बची....

April 18, 2025 09:36 PM

थार जीप से 221 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त...

April 18, 2025 09:33 PM

रतनगढ़ में लगभग 16 से भी अधिक सी.सी. टीवी कैमरे लगे होने के बाद भी चोरो ने किले के ऊपर हनुमान जी का घंटा चुराया, दो मकानो की खिड़कियां तोड़ी, 1 मकान से लगभग ₹ 4 लाख नगदी व 1 किलो चांदी सहित सोने के आभूषणों की चोरी...

April 18, 2025 09:29 PM

नीमच आबकारी दल एवं पुलिस थाना बघाना द्वारा छापेमार कार्यवाही कर 450 किलो महुआ लहान और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की

April 18, 2025 09:24 PM

एयरटेल कंपनी अपने स्वार्थ में हरे भरे वृक्षों को कर रही है जमींदोज, जिला प्रशासन दे ध्यान, क्षेत्र की जनता में आक्रोश

April 18, 2025 07:25 PM

4 लाख कर्मचारियों को सरकार देगी डबल प्रमोशन, 60 हजार का होगा डिमोशन.....

April 18, 2025 02:04 PM

प्रदेश के सभी संभागों में होंगे किसान मेले, 3 मई को उज्जैन संभाग के मंदसौर में आयोजित होगा पहला किसान मेला....

April 18, 2025 07:24 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 18, 2025 07:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 18, 2025 07:22 AM

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में काफिला रूकवाकर, पी और साथियों को पिलवाई लस्‍सी, मुख्‍यमंत्री ने स्‍वयं किया भुगतान.....

April 17, 2025 05:04 PM

गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव द्वारा नीमच में सीआरपीएफ की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन....

April 17, 2025 05:03 PM