4 लाख कर्मचारियों को सरकार देगी डबल प्रमोशन, 60 हजार का होगा डिमोशन.....
Updated : April 18, 2025 08:34 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
मध्य प्रदेश में 9 साल बाद राज्य सरकार ने एक बार फिर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की है अभी इसके लिए नियम बनाए जा रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश शासन के 4 लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे हालांकि सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिले 8 साल से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में वो डबल प्रमोशन के हकदार हैं इस पर भी सरकार ने विचार किया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश से प्रमोशन के साथ आरक्षित वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर डिमोशन का खतरा भी मंडरा रहा है अब देखना ये है कि सरकार इस मामले का किस प्रकार पटाक्षेप करती है।
एक साथ नहीं मिलेगा डबल प्रमोशन - जिन कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति मिले 8 साल से अधिक का समय बीत चुका है, या फिर जिन्होंने साल 2014-15 के बाद ज्वाइन किया और उनकी समयावधि 8 साल पूरी हो चुकी है ऐसे कर्मचारियों-अधिकारियों को डबल प्रमोशन का लाभ सरकार देगी हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है, कि कर्मचारियों को डबल प्रमोशन का लाभ तो मिलेगा, लेकिन एक साथ नहीं बल्कि सरकार की मंशा है कि इस वर्ष एक प्रमोशन देने के बाद दूसरा प्रमोशन उनको अगले वर्ष दिया जाए जिससे कर्मचारियों की कमी न हो।
इन कर्मचारियों पर लटकी डिमोशन की तलवार -सपाक्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केएस तोमर ने बताया कि साल 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सरकार ने एससी-एसटी वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने का नियम बनाया था इस नियम के तहत साल 2016 तक प्रदेश में आरक्षित वर्ग के कई अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रमोशन हुए इससे आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को काफी फायदा हुआ, लेकिन ओबीसी समेत वो कर्मचारी-अधिकारी जो अनारक्षित वर्ग में थे, वो प्रमोशन में पीछे छूटते गए और उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसमें कोर्ट ने तथ्यों पर विचार करने के बाद इस पदोन्नति प्रक्रिया को रद्द कर दिया लेकिन इस बीच आरक्षित वर्ग के जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है, ऐसे लोगों को डिमोशन का खतरा भी बना हुआ है।
हाई कोर्ट भी सुना चुका है फैसला - केएस तोमर ने बताया कि "पदोन्नति में आरक्षण नियम 2002 लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश के 60 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिल चुका है, लेकिन जब इसे हाईकोर्ट 2016 में रद्द कर चुका है, तो ऐसे में इसकी वैधता कितनी है तोमर ने बताया कि अभी मध्य प्रदेश में प्रमोशन का कोई नियम नहीं है, इसलिए ठीक है, लेकिन जैसे ही सरकार नए नियम बनाएगी, जो कर्मचारी गलत तरीके से प्रमोशन का लाभ ले रहे हैं उनको डिमोशन करना होगा हाईकोर्ट ने भी 31 मार्च 2024 के आदेश में कहा है कि 2002 के नियम के आधार पर जिन एससी-एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिला है उन सभी का डिमोशन किया जाएग हालांकि सरकार ऐसा करने से बचना चाहती है, इसलिए नए नियमों को ऐसा बना रही है जिससे सबको समान रुप से पदोन्नति का लाभ मिल सके।
यूपी-उत्तराखंड में डिमोट, पंजाब-हरियाणा में क्रीमीलेयर बाहर - उच्च न्यायालय ने पदोन्नति को लेकर अपने आदेश में कहा है कि जब तक स्टेटस की यथा स्थिति है, तब तक ना डिमोट होंगे और ना ही प्रमोट किया जाएगा, लेकिन जिस दिन स्टेटस बैकेंड हो जाएगा, यथा स्थिति खत्म हो जाएगी उसी दिन डिमोट करना पड़ेगा यूपी और उत्तराखंड में भी बाद में गलत पदोन्नति नियम के कारण आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को डिमोट किया गया।केएस तोमर ने बताया कि सपाक्स ने अपनी याचिका में कहा है कि पदोन्नति में आरक्षण के नियम में क्रीमीलेयर को शामिल नहीं करना चाहिए ऐसे ही मामले में पंजाब और हरियाणा में पदोन्नति के दौरान क्रीमीलेयर को आरक्षण का लाभ देने से वंचित किया गया है।
और खबरे
जिले में लोक अदालत की 18 खंडपीठों के माध्यम से 375 न्यायालय में लंबित एवं 1075 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ...
December 13, 2025 03:52 PM
सफलता की कहानी, राष्ट्रीय लोक अदालत में भरण-पोषण के निष्पादन प्रकरण का सफल निराकरण...
December 13, 2025 03:51 PM
घसुण्डी जागीर के पूर्व सरपंच रावले होकम ठाकुर प्रताप सिंह शक्तावत का निधन, शवयात्रा रविवार को प्रातः 10 बजे....
December 13, 2025 03:48 PM
मप्र के विकास को और गतिमान करने वाले डॉ.मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक परिहार ने दी शुभकामनाएं...
December 13, 2025 01:32 PM
सीआरपीएफ में Tug-of-war एवं क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ....
December 13, 2025 01:30 PM
पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में था वांछित...
December 13, 2025 01:27 PM
नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से टैगोर मार्ग पर उड़ रहे हैं धूल के गुब्बार, शहरवासी परेशान - श्री यादव, भ्रष्टाचार में लिप्त नपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे, सत्ता पक्ष के पार्षद भी नाराज...
December 13, 2025 01:22 PM
कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया स्कूल विजिट...
December 13, 2025 01:20 PM
कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया विभिन्न स्कूलों का भ्रमण, विद्यार्थियों को किया उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित...
December 13, 2025 11:23 AM
इनरव्हील डायमंड द्वारा दो महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ.....
December 13, 2025 11:04 AM
स्वच्छता का दिप जलाएंगे नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाएंगे, पर्यावरण मित्रों ने फुव्वारा चोक पर चलाया स्वच्छता अभियान....
December 13, 2025 11:02 AM
शालिग्राम जी ने तुलसी संग रचाया ब्याह,अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी संग लिए सात फेरे...
December 13, 2025 10:58 AM
शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ. नीमच में विद्यार्थियों का एक दिवसीय सृजन कार्यकम हुआ आयोजित....
December 13, 2025 10:51 AM
अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शातिर चोरों को 36 घंटे में दबोचा, चोरी का माल बरामद...
December 13, 2025 10:41 AM
चीताखेड़ा- रंभावली पहुंच सड़क मार्ग में ठेकेदार द्वारा अवैधानिक तरीके से शासकीय भूमि से पोकलेन मशीन से हजारों डंपर मुहर्रम खोद दिया, वहीं बीना मापदंड एवं एकदम घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा...
December 13, 2025 10:11 AM
पिकअप के टायर का पंचर निकालते समय आपस में भिड़े तीन वाहन, सरवानिया महाराज के दंपति सहित तीन की मौत, एक घायल....
December 13, 2025 02:58 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार...
December 13, 2025 02:27 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 13, 2025 02:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 13, 2025 02:24 AM