FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से टैगोर मार्ग पर उड़ रहे हैं धूल के गुब्बार, शहरवासी परेशान - श्री यादव, भ्रष्टाचार में लिप्त नपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे, सत्ता पक्ष के पार्षद भी नाराज...

  Updated : December 13, 2025 01:22 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली नीमच नगर पालिका परिषद के इस कार्यकाल में लगता है भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं हो पा रही है। शहर में जर्जर सड़कों से उड़ते धूल के गुब्बारों के बीच आमजनता को जीवन यापन करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद की हठधर्मिता के चलते आज शहर की तमाम सडके विशेष कर शहर का मुख्य टैगोर मार्ग पूरी तरह से जर्जर होकर सैकड़ो गढ्डों से भरा पड़ा है‌। टैगोर मार्ग पर नई सड़क बनाने की बजाए नगर पालिका ने कुछ समय पहले मात्र पेचवर्क करके अपने कर्तव्य से पल्लू झाड़ लिया था। वह पेचवर्क आज सड़क से पूरी तरह से गायब हो चुका है और शहर की मुख्य सड़क गढ्डों से भरी पड़ी है। शहर में टैगोर मार्ग की हालत इससे पहले कभी इतनी ज्यादा खराब नहीं हुई। ऐसी दयनीय स्थिति होने के बाद भी नपाध्यक्ष को शहर की समस्या दिखाई नहीं दे रही है, अगर वे जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कर पा रही है तो नैतिकता के नाते उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस सेवादल नीमच के जिलाअध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव (ठेकेदार) ने कहां की भाजपा के शासनकाल में आज देश, प्रदेश के साथ नीमच नगरपालिका में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। सरकारी जमीनों की बंदर बांट हो रही है वहीं जहां कहीं भी नए निर्माण कार्य हो रहे हैं वह सभी भ्रष्टाचार के चलते इतनी घटिया स्तर से पूर्ण हो रहे हैं जो कुछ दिनों में ही खराब होकर जनता की परेशानी का कारण बन रहे हैं। श्री यादव ने कहां की आज शहर में मुख्य मार्गों पर ही धूल और गिट्टी उड़ रही है। लेकिन नपा अध्यक्ष को शहर वासियों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने तो सिर्फ सड़क के गढ्डों पर पेंचवर्क करके पल्लू झाड़ लिया है। श्री यादव ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि शहर के मुख्य व्यावसायिक टैगोर मार्ग की हालत इन दिनों हद से ज्यादा खराब हो रही है। श्री यादव ने कहा कि अगर शहर की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है तो भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष एवं पार्षदों को नैतिकता के नाते अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही क्षेत्र के विधायक एवं सांसद को भी अपने पद छोड़ देना चाहिए क्योंकि जब कभी भी शहर की कोई भी समस्या उनके समक्ष पहुंचती है, तो वे यह कहकर पल्लू झाड़ लेते हैं कि नगर पालिका परिषद में हमारी कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है। श्री यादव ने कहां की यह कैसी विडंबना है कि नीचे से ऊपर तक भाजपा का राज होने के बाद भी भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ही आम जनता के सामने ऐसे बयान देकर अपने कर्तव्य से पल्लू झाड़ रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि वर्तमान नपा परिषद द्वारा जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। नपाध्यक्ष अपने सत्ता पक्ष के पार्षदों को भी संतुष्ट नहीं कर पा रही है। सीवर लाइन मामले में भाजपा पार्षदों की आपत्ति होने के बाद भी संबंधित कंपनी को नपाध्यक्ष द्वारा पूरा भुगतान करने के मामले ने यह सिद्ध कर दिया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सफलता की कहानी, राष्ट्रीय लोक अदालत में भरण-पोषण के निष्पादन प्रकरण का सफल निराकरण...

December 13, 2025 03:51 PM

घसुण्डी जागीर के पूर्व सरपंच रावले होकम ठाकुर प्रताप सिंह शक्तावत का निधन, शवयात्रा रविवार को प्रातः 10 बजे....

December 13, 2025 03:48 PM

मप्र के विकास को और गतिमान करने वाले डॉ.मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक परिहार ने दी शुभकामनाएं...

December 13, 2025 01:32 PM

सीआरपीएफ में Tug-of-war एवं क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ....

December 13, 2025 01:30 PM

पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में था वांछित...

December 13, 2025 01:27 PM

नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से टैगोर मार्ग पर उड़ रहे हैं धूल के गुब्बार, शहरवासी परेशान - श्री यादव, भ्रष्टाचार में लिप्त नपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे, सत्ता पक्ष के पार्षद भी नाराज...

December 13, 2025 01:22 PM

कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया स्कूल विजिट...

December 13, 2025 01:20 PM

कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया विभिन्न स्कूलों का भ्रमण, विद्यार्थियों को किया उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित...

December 13, 2025 11:23 AM

इनरव्हील डायमंड द्वारा दो महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ.....

December 13, 2025 11:04 AM

स्वच्छता का दिप जलाएंगे नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाएंगे, पर्यावरण मित्रों ने फुव्वारा चोक पर चलाया स्वच्छता अभियान....

December 13, 2025 11:02 AM

शालिग्राम जी ने तुलसी संग रचाया ब्याह,अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी संग लिए सात फेरे...

December 13, 2025 10:58 AM

शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ. नीमच में विद्यार्थियों का एक दिवसीय सृजन कार्यकम हुआ आयोजित....

December 13, 2025 10:51 AM

अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शातिर चोरों को 36 घंटे में दबोचा, चोरी का माल बरामद...

December 13, 2025 10:41 AM

चीताखेड़ा- रंभावली पहुंच सड़क मार्ग में ठेकेदार द्वारा अवैधानिक तरीके से शासकीय भूमि से पोकलेन मशीन से हजारों डंपर मुहर्रम खोद दिया, वहीं बीना मापदंड एवं एकदम घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा...

December 13, 2025 10:11 AM

पिकअप के टायर का पंचर निकालते समय आपस में भिड़े तीन वाहन, सरवानिया महाराज के दंपति सहित तीन की मौत, एक घायल....

December 13, 2025 02:58 AM

मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार...

December 13, 2025 02:27 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 13, 2025 02:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 13, 2025 02:24 AM

रंभावली में श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म, दीक्षा कल्याणक महोत्सव पर पांच दिवसीय मेले का हुआ श्री गणेश...

December 12, 2025 04:10 PM