FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : December 13, 2025 02:27 AM

DESK NEWS

  अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पिछले दस दिनों में प्रदेश में उल्लेखनीय सफलताएँ हासिल की गई हैं। इस दौरान बड़वानी, सागर, इंदौर, शिवपुरी, छतरपुर और मुरैना जिलों में की गई कार्रवाईयों में कुल 15 अवैध हथियार (देशी पिस्टल, अधिया, कट्टे) बरामद किए गए हैं और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रमुख कार्यवाही - बड़वानी (जुलवानिया पुलिस) - मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सीताराम सिकलीगर को तीन देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्‍स एक्‍ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
सागर - थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वाहन में अवैध हथियार ले जा रहे आरोपी को दबोचा। पुलिस ने मौके से 02 पिस्टल, 04 जिंदा राउंड, 02 चाकू और एक मारुति वैन जप्त की।
इंदौर (राऊ पुलिस की बड़ी सफलता) - थाना राऊ पुलिस ने हरियाणा और दिल्ली के तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर चार देशी पिस्टल व दो मैगजीन बरामद कीं।
शिवपुरी (थाना करैरा एवं गोवर्धन) - थाना करैरा पुलिस ने एक आरोपी से 315 बोर देशी अधिया और एक कारतूस जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं थाना गोवर्धन पुलिस ने भी अवैध हथियार रखने वाले आरोपी पर कार्रवाई करते हुए 315 बोर देशी कट्टा, दो जिंदा राउंड तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की।
छतरपुर (बड़ामलहरा, सटई, गौरिहार पुलिस) - जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना बड़ामलहरा पुलिस ने देशी पिस्टल एवं कारतूस के साथ एक आरोपी, थाना सटई पुलिस ने 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक आरोपी वहीं थाना गौरिहार पुलिस ने आदतन अपराधी उदयभान से हथियार बरामद किए। उदयभान हत्या के प्रयास, लूट व अवैध हथियार के 17 अपराधों में लिप्त पाया गया है।
मुरैना (थाना अंबाह) - सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 32 बोर की पिस्टल, तीन मैगजीन और 18 राउंड बरामद किए गए। यह कार्रवाई डिजिटल मॉनिटरिंग और साइबर इंटेलिजेंस का बेहतरीन उदाहरण है। मध्यप्रदेश पुलिस लगातार सक्रिय, सक्षम और अपराध विरोधी रणनीति के साथ प्रदेश की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार...

December 13, 2025 02:27 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 13, 2025 02:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 13, 2025 02:24 AM

रंभावली में श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म, दीक्षा कल्याणक महोत्सव पर पांच दिवसीय मेले का हुआ श्री गणेश...

December 12, 2025 04:10 PM

निराश्रित सेवाश्रम दुलाखेडा पंचायत जमुनिया खुर्द में मनाया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस प्रतिभागियों को ठण्ड से राहत के लिए गर्म कपडे और विजेताओं को मिले उपहार...

December 12, 2025 02:31 PM

स्वास्‍थ्‍य टीम ने झांतला में अवैध क्लिनिक किया सील...

December 12, 2025 02:19 PM

एडीएम श्री कलेश ने उज्‍जवला योजना की समीक्षा की सभी पात्र परिवारों को लाभांवित करने के निर्देश दिए....

December 12, 2025 02:17 PM

आपकी पूंजी आपका अधिकार विशेष शिविर सम्‍पन्‍न, 11 बैंकों के 51 निष्‍क्रीय खातों में 38 लाख रूपये का निराकरण....

December 12, 2025 02:16 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में 91 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित...

December 12, 2025 02:07 PM

नीमच में कल साप्‍ताहिक जैविक हाट बाजार लगेगा.....

December 12, 2025 02:06 PM

नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है उर्वरक - यूरिया की नहीं है कोई कमी...

December 12, 2025 02:04 PM

कृषि विभाग द्वारा मेसर्स धाकड़ कृषि सेवा केंद्र कंजार्डा का कीटनाशी पंजीयन निलंबि‍त....

December 12, 2025 02:02 PM

स्‍वास्‍थ विभाग द्वारा शीतघात से बचाव के लिए एडवायजरी जारी...

December 12, 2025 02:00 PM

यातायात विभाग की वाहन चेकिंग कार्रवाई, 293400 रुपए का समन शुल्क वसूला, 670 वाहनों के काटे चालान...

December 12, 2025 01:58 PM

पशुपालन विभाग द्वारा मैत्रियों के प्रमाण पत्र निरस्‍त...

December 12, 2025 01:44 PM

अरनिया माली राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी...

December 12, 2025 01:42 PM

आई.टी.आई.रामपुरा में केम्‍पस प्‍लेसमेंट 15 दिसम्‍बर को....

December 12, 2025 01:39 PM

अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा के चुनाव परिणाम घोषित,रणजीत सिंह राणावत अध्यक्ष पद पर विजयी, अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा चुनाव-2026, मतदान शांतिपूर्ण, 177 में से 170 अधिवक्ताओं ने किया मतदान...

December 12, 2025 01:37 PM

भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ हत्याकांड का खुलासा, पिता ने ही साथियों के साथ की थी हत्या...

December 12, 2025 01:16 PM