रंभावली में श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म, दीक्षा कल्याणक महोत्सव पर पांच दिवसीय मेले का हुआ श्री गणेश...
Updated : December 12, 2025 04:10 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- मध्य प्रदेश की अंतिम सीमा से लगा राजस्थान के रंभावली की पावन धरा पर विद्यमान महामहोपाध्याय श्री यतिन्द्रविजय जी म.सा.एवं मेवाड़ मालव ज्योति विदुषी साध्वी श्री चंद्रकला श्री जी म.सा. की प्रेरणा से स्थापित तथा परम् पूज्य आचार्य देव श्री विजय सुरेन्द्र राम जयदेव सूरीश्वर जी म.सा.परम शासन प्रभावक श्री शत्रुंजय तीर्थ एवं भक्तामर तीर्थ प्रेरणा परम् पूज्य आचार्य श्री यशोभद्र सूरीश्वर जी म.सा.की प्रेरणा से तीर्थ का जिर्णोद्धार जिनशासन तीर्थ स्थल कलिकाल कल्पतरु प्रकट प्रभावी श्री सहस्त्रफणा भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का पौष दशमी को हर साल की तरह इस बार भी 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक पांच दिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ एवं रंभावली पार्श्वनाथ जैन तीर्थ मेला समिति के तत्वावधान में भव्य मेला आयोजित होने जा रहा है। मेला महोत्सव को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है और जिनालय को रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों एवं फूल पन्नियों से जगमगाया गया है।
उपरोक्त जानकारी रंभावली पार्श्वनाथ जिनालय ट्रस्ट सहसचिव संजय मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराम सुरीश्वर जी म .सा.( डहेलावाला) के शिष्यरत्न शिखर जिर्णोद्धार के प्रेरणा स्रोत स्वाध्याय प्रेमी परम पूज्य आचार्य श्री विजय जगच्चचंद्र सुरीश्वरजी म. सा.के शिष्यरत्न परम पूज्य पंन्यास प्रवर श्री चंद्रयश विजय जी म. सा. आदि ठाणा एवं परम पूज्य आचार्य जगच्चचंद्र सुरीश्वर जी म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी परम पूज्य साध्वी श्री सुमलया श्रीजी म. सा.की शिष्या परम पूज्य साध्वी श्री शासन ज्योति श्रीजी म. सा. आदि ठाणा की शुभ निश्रा में भगवान के जन्म कल्याणक के पौष दशमी मेला महोत्सव के उपलक्ष में रथयात्रा, जिनालय पर ध्वजा,स्वामीवात्सल्य, प्रभु भक्ति एवं अंगरचना के अनेक विविध कार्यक्रमों का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ एवं तीर्थ मेला समिति रंभावली के तत्वावधान में 12 दिसंबर शुक्रवार से आयोजन का श्री गणेश हो चुका है। आज दिवस 13 दिसंबर 2025 शनिवार को प्रातः 9 बजे भक्तांबर प्रवचन, दोपहर में अट्ठारह अभिषेक पूजन, सायं 7 बजे भक्ति संध्या व 14 दिसंबर रविवार को प्रातः 8 बजे पक्षाल पूजा,केसर पूजा, प्रातः 9 बजे पार्श्वनाथ भगवान जन्म कल्याणक प्रवचन एवं बैण्ड बजो ढोल ढमाको के साथ भव्य रथयात्रा, दोपहर को स्वामीवात्सल्य, जिनालय पर ध्वजा रोहण, सत्तर भेदी पूजन एवं स्वामी वात्सल्य, पांच दिवसीय मेला महोत्सव के चौथे दिन 15 दिसंबर सोमवार को प्रातः 9 बजे प्रवचन, श्री वृहद शान्तिधारा अभिषेक तथा पांच दिवसीय मेला महोत्सव के अंतिम दिन 16 दिसंबर मंगलवार को तेले (तपस्वीयों) के आराधकों के पारणे तथा तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा। जिनालय ट्रस्ट संरक्षक शांतिलाल मेहता, ट्रस्ट अध्यक्ष पारसमल लासोड, ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुशील चौधरी, ट्रस्ट सचिव कांतिलाल दक, कोषाध्यक्ष गुणवंत लाल बंडी, ट्रस्ट सह कोषाध्यक्ष श्यामलाल खिमेसरा सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मेला महोत्सव को सफल बनाने में तन-मन-धन से लगे हुए हैं।
और खबरे
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार...
December 13, 2025 02:27 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 13, 2025 02:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 13, 2025 02:24 AM
रंभावली में श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म, दीक्षा कल्याणक महोत्सव पर पांच दिवसीय मेले का हुआ श्री गणेश...
December 12, 2025 04:10 PM
निराश्रित सेवाश्रम दुलाखेडा पंचायत जमुनिया खुर्द में मनाया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस प्रतिभागियों को ठण्ड से राहत के लिए गर्म कपडे और विजेताओं को मिले उपहार...
December 12, 2025 02:31 PM
स्वास्थ्य टीम ने झांतला में अवैध क्लिनिक किया सील...
December 12, 2025 02:19 PM
एडीएम श्री कलेश ने उज्जवला योजना की समीक्षा की सभी पात्र परिवारों को लाभांवित करने के निर्देश दिए....
December 12, 2025 02:17 PM
आपकी पूंजी आपका अधिकार विशेष शिविर सम्पन्न, 11 बैंकों के 51 निष्क्रीय खातों में 38 लाख रूपये का निराकरण....
December 12, 2025 02:16 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में 91 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित...
December 12, 2025 02:07 PM
नीमच में कल साप्ताहिक जैविक हाट बाजार लगेगा.....
December 12, 2025 02:06 PM
नीमच जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक - यूरिया की नहीं है कोई कमी...
December 12, 2025 02:04 PM
कृषि विभाग द्वारा मेसर्स धाकड़ कृषि सेवा केंद्र कंजार्डा का कीटनाशी पंजीयन निलंबित....
December 12, 2025 02:02 PM
स्वास्थ विभाग द्वारा शीतघात से बचाव के लिए एडवायजरी जारी...
December 12, 2025 02:00 PM
यातायात विभाग की वाहन चेकिंग कार्रवाई, 293400 रुपए का समन शुल्क वसूला, 670 वाहनों के काटे चालान...
December 12, 2025 01:58 PM
पशुपालन विभाग द्वारा मैत्रियों के प्रमाण पत्र निरस्त...
December 12, 2025 01:44 PM
अरनिया माली राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी...
December 12, 2025 01:42 PM
आई.टी.आई.रामपुरा में केम्पस प्लेसमेंट 15 दिसम्बर को....
December 12, 2025 01:39 PM
अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा के चुनाव परिणाम घोषित,रणजीत सिंह राणावत अध्यक्ष पद पर विजयी, अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा चुनाव-2026, मतदान शांतिपूर्ण, 177 में से 170 अधिवक्ताओं ने किया मतदान...
December 12, 2025 01:37 PM
भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ हत्याकांड का खुलासा, पिता ने ही साथियों के साथ की थी हत्या...
December 12, 2025 01:16 PM