मप्र के विकास को और गतिमान करने वाले डॉ.मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक परिहार ने दी शुभकामनाएं...
राजनीति
रामेश्वर नागदा नीमच
Updated : December 13, 2025 01:32 PM
नीमच। मध्यप्रदेश में डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने नीमच विधानसभा सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। विधायक श्री परिहार ने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने अपने दो सफल वर्ष पूरे किए हैं और इस दौरान प्रदेश में विकास व प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। अधोसंरचना विकास से लेकर सामाजिक सरोकारों तक हर क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा गया है। संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है और देश में नंबर वन बनने की दिशा में अग्रसर है। इन दो वर्षों में मध्यप्रदेश ने सुशासन, तेज़ विकास और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं श्रमिक वर्ग के सशक्तिकरण हेतु अनेक लोकहितकारी योजनाएँ प्रभावी रूप से ज़मीन पर उतरी हैं।
श्री परिहार ने कहा कि नीमच विधानसभा में 1700 करोड रूपए की गांधीसागर समूह जलप्रदाय योजना एवं नल जल योजना, भादवामाता कॉरिडोर निर्माण, 133 करोड रूपए की लागत से बनने वाले भाटखेडा-डूंगलावदा फोरलेन सडक निर्माण, 230 करोड की लागत से बनने वाले नीमच-सिंगोली मार्ग, नीमच में पायलेट ट्रेनिंग सेन्टर, डूंगलावदा में नवीन कृषि उपज मण्डी, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, दो औद्योगिक क्षेत्र सहित नीमच में खेल मैदानों की सौगात मिलने से विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। किसानों के लिए सिंचाई, समर्थन मूल्य एवं कृषि अधोसंरचना का विस्तार, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण योजनाएँ और सामाजिक सुरक्षा,युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं का व्यापक विस्तार, उद्योग एवं निवेश के माध्यम से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर सशक्त कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आज प्रगति, विश्वास और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ यह सरकार प्रदेश को निरंतर विकास की ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और उन्हीं के मार्गदर्शन में मोहन सरकार लोकहित और आमजन के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कुशल, दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी सरकार के “विकास और सेवा” के स्वर्णिम दो वर्ष पूर्ण होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।