जिला कांग्रेस सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्, नीमच जिले में शीघ्र आयोजित होगा सेवादल का राष्ट्रीय कार्यक्रम- गजेंद्र यादव.....
Updated : April 18, 2025 10:49 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

राजनीति
नीमच। जिला कांग्रेस सेवादल नीमच द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र वितरण करने हेतु शुक्रवार को दोपहर में स्थानिक गांधी भवन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारीयो को कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौपे गए। वहीं संगठन की आगामी गतिविधियां को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बताया गया कि आगामी जून माह में सेवादल का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम नीमच जिले में होने वाला है जिसकी तैयारियां संगठन द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर शुक्रवार को आयोजित हुए जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवादल के प्रदेश सहसचिव ओम प्रकाश राव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, सेवादल महिला संगठन जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, सेवादल के जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिन्होंने जिला कांग्रेस सेवादल नीमच के जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नियुक्त हुए पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने उपस्थित पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहां की कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी एवं पुरानी पार्टी है। वर्तमान में प्रदेश और देश की सत्ता में काबिज भाजपा की सरकारों द्वारा सभी नियम कानून को बलाय ताक में रखकर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। छोटे से छोटे स्तर तक भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं नेता भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। अब सेवादल के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अब मुस्तैदी से काम करना होगा। सभी अपने-अपने क्षेत्र में आम जनता की सेवा के लिए जुट जाए और जहां कहीं भी भाजपा के द्वारा कोई भी गलत कार्य किया जा रहा है। तो उसे उजागर करने के साथ उस मामले में दोषी लोगों की असलियत जनता के सामने लाने का कार्य करें। तभी हमारा संगठन मजबूत हो पाएगा। कार्यक्रम के दौरान सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने बताया कि शीघ्र ही नीमच जिले में सेवादल का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। यह राष्ट्रीय शिविर जून माह के अंतिम सप्ताह में संभावित है, जो नीमच जिले की जावद तहसील में आयोजित होगा। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में सेवादल के संगठन मंत्री जावेद दुर्रानी, जिला उपाध्यक्ष सितारा बी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम दमामी, नीमच ब्लॉक अध्यक्ष भोआन सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष हरिओम शिवहरे, संगठन मंत्री उषा जी, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ रावत, मीडिया प्रभारी हंसराज जी, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष खलीलुरहमान, सईदा मिर्ज़ा, जरीना बी, दिनेश पाटीदार सहित सेवादल से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दशरथ रावत ने किया वहीं आभार इलियास कुरैशी ने माना।
और खबरे
निःशुल्क जूडो, ताईक्वाण्डो,कराते,वूशु मार्शल आर्ट टेलेन्ट सर्च प्रशिक्षण शिविर से तैयार हो रही है नए खिलाडियों की पौध....
April 19, 2025 02:09 PM

चीतों का पुनर्वास प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, चीता प्रोजेक्ट का विस्तार कर गांधीसागर अभयारण्य में 20 अप्रैल को छोड़ेंगे चीते....
April 19, 2025 08:07 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 19, 2025 08:05 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 19, 2025 08:04 AM

खेल वृत्ति पदक आवेदन आमंत्रित....
April 18, 2025 10:50 PM

जिला कांग्रेस सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्, नीमच जिले में शीघ्र आयोजित होगा सेवादल का राष्ट्रीय कार्यक्रम- गजेंद्र यादव.....
April 18, 2025 10:49 PM

पुलिस थाना दीनदयाल नगर अन्तर्गत हाट रोड पर हुई चाकू, बाजी घटना मे शामील आरोपीगण को किया गिरफ्तार …..
April 18, 2025 10:43 PM

मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को नीमच जिले के खिमला में चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने खिमला एवं रामपुरा में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा....
April 18, 2025 10:39 PM

विधायक दिलीपसिंह परिहार की अगुवाई में कृशि विकास समिति करेगी उज्जैन व भोपाल संभाग का दौरा अधिकारियों, पशुपालकों और किसानों के साथ होगी बैठकें...
April 18, 2025 10:28 PM

मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचरा से भरी पिकप जप्त....
April 18, 2025 10:25 PM

रोटरी मंडलाध्यक्ष मालिक की आधिकारिक यात्रा अवलोकन, ऑनलाइन एजुकेशन के लिए मिली अभिनव सौगात, संस्कारित शिक्षा राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार- रोटरी मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक...
April 18, 2025 10:17 PM

सी एम राइज शासकीय बा.उ.मा.वि सिंगोली लोक माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का आयोजन.....
April 18, 2025 09:59 PM

ऑटो रिक्शा व आल्टोकार मे भिडंत, दो की मौत, एक गंभीर घायल...
April 18, 2025 09:53 PM

चेकिंग स्टाफ की सतर्कता के कारण एक नाबालिग बच्ची बची....
April 18, 2025 09:36 PM

थार जीप से 221 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त...
April 18, 2025 09:33 PM

रतनगढ़ में लगभग 16 से भी अधिक सी.सी. टीवी कैमरे लगे होने के बाद भी चोरो ने किले के ऊपर हनुमान जी का घंटा चुराया, दो मकानो की खिड़कियां तोड़ी, 1 मकान से लगभग ₹ 4 लाख नगदी व 1 किलो चांदी सहित सोने के आभूषणों की चोरी...
April 18, 2025 09:29 PM

नीमच आबकारी दल एवं पुलिस थाना बघाना द्वारा छापेमार कार्यवाही कर 450 किलो महुआ लहान और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की
April 18, 2025 09:24 PM

एयरटेल कंपनी अपने स्वार्थ में हरे भरे वृक्षों को कर रही है जमींदोज, जिला प्रशासन दे ध्यान, क्षेत्र की जनता में आक्रोश
April 18, 2025 07:25 PM

4 लाख कर्मचारियों को सरकार देगी डबल प्रमोशन, 60 हजार का होगा डिमोशन.....
April 18, 2025 02:04 PM
