थार जीप से 221 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त...
Updated : April 18, 2025 04:03 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- डीएसटी टीम व बेगू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए 221.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित थार जीप को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला डीएसटी टीम व थाना बेगू द्वारा सयुक्त नाकाबन्दी सादलपुर मे की। दौराने नाकाबन्दी काटून्दा की तरफ से एक ब्लैक रंग की थार जीप सरहद सादलपुर की तरफ आयी। पुलिस जाप्ता के द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो थार जीप चालक ने जीप को नही रोक कर भगाकर ले गया। जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा पीछा किया जाकर स्टॉप स्टिक से थार जीप का टायर पिंचर कर जीप को रोका गया। जीप मे सवार व्यक्तियो के द्वारा थार जीप की लाईट बन्द कर थार जीप का चालक व चालक सीट के पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अन्धेरा का फायदा उठाकर थार जीप को छोड़कर भाग गये। जिसकी खेतो व आस पास जंगल मे काफी तलाश की गई मगर अंधेरा व सुनसान जगह होने से उक्त भागे हुये थार जीप चालक व थार जीप चालक का साथी का कोई पता नही चला। थार जीप की नियमानुसार तलाशी ली तो गाड़ी में 11 कट्टों में भरा हुआ कुल 221.670 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने थार जीप के चालक व चालक का साथी की आस-पास तलाश की, किंतु कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने नियमानुसार थार जीप व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर लिया है. पुलिस थाना बेगू पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही मे बेगूं थाने से निम्न टीम का सहयोग रहा - थानाधिकारी बेगूं शिवलाल पु. नि., कानि. कमलेश, मनोहर, जगदीप, अरूण व हरमेन्द्रसिह।
डीएसटी टीम सदस्य - डीएसटी टीम प्रभारी मुन्शी मोहम्मद पुलिस उप निरीक्षक, हैड कानि भूपेन्द्रसिह, कानि.सुरेन्द्रपाल, अशोक, विक्रम, रणजीत व विजय।
और खबरे
सोमवती अमावस्या पर श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब...
June 15, 2026 03:48 PM
शारीरिक शिक्षक पद बढ़ाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन...
June 15, 2026 03:27 PM
भाजपा जिला नीमच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन संपन्न...
June 15, 2026 03:23 PM
पर्यावरण मित्रों ने सुभाष वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान...
June 15, 2026 03:20 PM
कुत्तों को दुलार और गोमाता को दुत्कार, कुत्ते को पलंग पर और गोमाता को सड़क पर - पं.कुलदिप शर्मा...
June 15, 2026 03:18 PM
क्षत्रिय नायक समाज का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं और कर्मवीरों का हुआ सम्मान…
June 15, 2026 03:14 PM
सांसद अनिल फिरोजिया एवं विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने नागदा स्टेशन से कोटा–उज्जैन मेमू को दिखाई हरी झंडी...
June 15, 2026 03:13 PM
खरीफ मौसम पूर्व किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी....
June 15, 2026 03:08 PM
योग आत्मिक उन्नति और स्वास्थ्य का आधार है - योगाचार्य मेनारिया, बोहेड़ा समर कैंप में कठिन योगासनों के प्रदर्शन ने प्रतिभागियों को किया प्रभावित
June 15, 2026 03:06 PM
कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त के विरोध में कांग्रेसियों ने मोन रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन....
June 15, 2026 03:04 PM
सभी होटल, रेस्टोरेंट, मेरिज गार्डन संचालक फायर सेफ्टी मॉकड्रील अवश्य कर लें- श्री चंद्रा, फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट भी अनिवार्य रूप से करवाएं कलेक्टर ने सभी होटल, रेस्टोरेंट मेरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए निर्देश...
June 15, 2026 02:58 PM
अतिथि विद्वान से असिस्टेंट प्रोफेसर तक का सफर, निकिता शर्मा ने एमपीपीएससी में हासिल की 22वीं रैंक...
June 15, 2026 02:54 PM
लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल 16 जून को...
June 15, 2026 02:53 PM
प्रकृति और पर्यावरण के लिए जिम्मेदारी निभाएं और पौधारोपण अवश्य करें - सत्यनारायण खोईवाल...
June 15, 2026 02:51 PM
सिंगोली में कांग्रेस का मौन प्रहार, काली पट्टी बांध निकाला जुलूस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मिनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर विरोध, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप....
June 15, 2026 02:50 PM
मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था से लेकर नगर की समस्याओं पर हुई चर्चा...
June 15, 2026 02:46 PM
थाना पिपलोदा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अमित कुमार, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश...
June 15, 2026 05:15 AM
क्रेशर माइंस की ब्लास्टिंग से कांप रहा बसनिया गांव, स्कूल भवन में पड़ी दरारें, ग्रामीणों में दहशत, रामपुरा तहसील के ग्राम बसनिया में माइंस संचालकों की मनमानी का आरोप, सरपंच बोले- जनसुनवाई में उठाएंगे मुद्दा...
June 15, 2026 03:46 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 15, 2026 03:42 AM