सिंहस्थ 2028 में हर श्रद्धालु होगा हमारा अतिथि : सीएम डॉ. यादव, 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 11 नई सड़कों की सौगात...
Updated : March 17, 2026 12:22 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 सनातन संस्कृति का विश्व-समागम है। हमारा कर्तव्य, दायित्व और जवाबदारी सिंहस्थ में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की गरिमा एवं सुविधा के प्रति है। सिंहस्थ-2028 में उज्जैन आने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारा अतिथि होगा, ऐसे में राज्य सरकार का दायित्व है कि जो भी व्यक्ति सिंहस्थ में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश की धरती पर कदम रखे, उसकी सुविधा और गरिमा में कोई कमी न आए। सिंहस्थ-2028 का वैभव इस बार " भूतो न भविष्यति" होगा। राज्य सरकार के प्रयासों को भारत सरकार का साथ मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने 3 हजार 839 करोड़ की लागत से NH- 752 D के बदनावर-पेटलावद थांदला खंड को फोर लेन करने की जो स्वीकृति दी है, वह इस बात का प्रमाण है कि केंद्र और राज्य मिलकर सिंहस्थ को अविस्मरणीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कॉरिडोर उज्जैन को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधे जोड़कर विकास की नई धुरी बनेगा। राज्य सरकार ने सिहंस्थ का महापर्व की भव्यता और जन सुविधाओं के लिए 13 हजार 851 करोड़ रुपए के कार्यें की ऐतिहासिक स्वीकृति दी है। 2026-27 में सिहंस्थ के लिए 3 हजार 60 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान रखा है, यह उज्जैन के भविष्य को बदलने का रोडमेप है। हम उज्जैन को सुविधा और शुचिता का ऐसा मॉडल बनाएंगे कि पूरी दुनिया देखेगी कि कैसे एक आध्यात्मिक नगरी आधुनिकता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव उज्जैन में गीता भवन सहित अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, हिन्दू नववर्ष की पावन बेला में उज्जैन को विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। सिंहस्थ-2028 विकास कार्यों को समर्पित है, जो तय सीमा में पूर्ण होंगे। उज्जैन को 662 करोड़ 46 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। आज 77 करोड़ 14 लाख की लागत से गीता भवन की आधारशिला रखी गई है। इसके साथ ही 30 करोड़ 68 लाख की लागत से विक्रम नगर रेलवे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 सड़क निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष 2026 में किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग ने सवा साल में श्रेष्ठ कार्य करते हुए 25 प्रशितक दूध उत्पादन बढ़ाया है। सभी पशुपालक इसके लिए बधाई के पात्र हैं। किसानों को 5 से 8 रुपए लीटर अधिक मूल्य का लाभ मिला है। प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जरूरी बदलाव किए गए हैं। स्कूली बच्चों को आने-जाने के लिए साइकिलें, ड्रेस, किताबें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं। टॉपर बच्चों को स्कूटी, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की सौगात मिल रही है। अब प्रदेश के बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क दूध के पैकेट मिलेंगे। इसके लिए माता यशोदा के नाम से नई योजना की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि उज्जैन वह नगरी है, जहां सबसे पहले विक्रम विश्वविद्यालय खुला था। सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली अतीत को जीवंत करते हुए आज दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ है। उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण ने 64 कला और 14 विद्याओं का अध्ययन किया। श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता उज्जैन की पावन धरा से प्रारंभ हुई थी। भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मवाद के मार्ग पर आगे बढ़कर महाभारत के युद्ध में पवित्र गीता का उपदेश अर्जुन को दिया था। पवित्र गीता दुनिया में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला ग्रंथ है। प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भगवन, गांवों में आदर्श ग्राम, वृंदावन ग्राम बनाए जा रहे हैं। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि आज उज्जैन में गीता भवन एवं अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन को स्वर्ण नगरी बनाने के लिए तन-मन-धन से प्रयास किए हैं। उज्जैन भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा का केंद्र रहा है। प्रदेशभर में भव्य गीता भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में उज्जैन में भी भव्य गीता भवन बनकर तैयार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से शिप्रा की सफाई, सिंहस्थ के लिए घाट निर्माण और कान्हान डक्ट परियोजना पर काम जारी है। उज्जैन में सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के महत्वपूर्ण किए जा रहे हैं। यह कार्य शहर के आगामी 50 वर्ष के विकास की दृष्टि से अहम हैं। उज्जैन में आईटी हब बन रहा है। अब प्रदेश के आईटी प्रोफेशनल्स को रोजगार के लिए पुणे और बैंगलोर जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उज्जैन में एम्स के स्तर का एक आयुर्वेदिक कॉलेज भी आने वाला है। कार्यक्रम में विधायक श्री सतीश मालवीय, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।
और खबरे
जैविक खेती से सुधरेगा मिट्टी का स्वास्थ्य व बढेगी आय डॉ. रोत...
March 17, 2026 02:26 PM
डीकैन में दिखी सामाजिक समरसता, जैन और माहेश्वरी समाज ने मिलकर निकाली भव्य संयुक्त गेर...
March 17, 2026 01:53 PM
बिहार दिवस पर भीलवाड़ा में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1000 से अधिक मरीजों को मिलेगा लाभ...
March 17, 2026 12:44 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 71,489 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में उतार-चढ़ाव...
March 17, 2026 12:37 PM
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता - मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय परामर्श बैठक में दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देने, राज्यों के समन्वय और विशेष बच्चों के पुनर्वास पर हुआ मंथन....
March 17, 2026 12:23 PM
सिंहस्थ 2028 में हर श्रद्धालु होगा हमारा अतिथि : सीएम डॉ. यादव, 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 11 नई सड़कों की सौगात...
March 17, 2026 12:22 PM
समाजनो ने शबे कद्र मनाई, मस्जिदों को लाइटों से सजाया गया, पुलिस प्रशासन रहा चाक चौबंद...
March 17, 2026 12:08 PM
8 साल के छोटे बच्चे ने रखे पूरे महीने के रोजे ओर पढ़ी पांचों वक्त की नमाज़ व तरावीह....
March 17, 2026 12:05 PM
आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बालचंद वर्मा को सौंपी जिम्मेदारी, पेंशनरों के अधिकारों की दृढ़ लड़ाई के लिए जाना जाता है नाम..
March 17, 2026 11:52 AM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण...
March 17, 2026 11:43 AM
नीमच सिटी में रंग तेरस पर जमकर खेली होली, उड़ा रंग गुलाल, निभाई प्राचीन परम्पराए, साल भर बाद 5 फीट गहरे गड्ढे में दबे भेरूजी को लगाया दाल-बाफले का भोग, कराया नगर भ्रमण...
March 17, 2026 11:40 AM
नाकाबंदी तोड़ भागी स्कॉर्पियो, पुलिस ने पीछा कर दबोची, अवैध पिस्टल, कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त होने की आशंका, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार...
March 17, 2026 11:31 AM
10 साल से लंबित क्रमोन्नति का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, 23 मार्च तक आदेश जारी करने का आयुक्त का बड़ा आश्वासन...
March 17, 2026 11:25 AM
सिंगोली मे यश कंवर जी मा.सा. की 108 वीं जन्म जयंती मनाई गई, अनेक धार्मिक गतिविधियों का आयोजन हुआ...
March 17, 2026 09:11 AM
सरवानिया महाराज में नगर परिषद के फैसलों पर घमासान, सुरक्षित जमीन की बिक्री-लीज, अधूरे निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और नए प्रस्तावों ने खड़े किए गंभीर सवाल....
March 17, 2026 09:06 AM
मानवता की मिसाल, लापता मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित ढूंढा, परिजनों को सौंपा...
March 17, 2026 09:04 AM
आवरी माता जी के 20 वें मेले में मेलार्थियों के लिए मेला परिसर झुलें, चकरी, मनिहारी, पावभाजी,चाट दुकानों से करने लगा है श्रृंगार...
March 17, 2026 09:01 AM
बैकर्स सभी हितग्राहियों मूलक सव्रोजगार योजनाओं में 25 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश....
March 17, 2026 06:49 AM
सालभर की घटनाओं, दाह, ओले सहित फसलों के भाव को लेकर 27 मार्च को करेगी गोठड़ा वाली माताजी भविष्यवाणी....
March 17, 2026 04:08 AM