रतनगढ़ में गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, विहिप प्रखंड में संत यात्रा संपन्न...
Updated : March 17, 2026 02:38 PM
संजय जैन डीकेन
सामाजिक
रतनगढ़ :- हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्र: समानता। के भाव के साथ विश्व हिंदू परिषद द्वारा रतनगढ़ प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का भव्य समापन हुआ। यह यात्रा मंदसौर विभाग से प्रारंभ होकर डेर के बालाजी मंदिर रतनगढ़ से निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः बालाजी मंदिर पहुंची। इस दौरान नगर में भव्य आतिशबाजी की गई तथा जगह-जगह संतों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। नीम की सड़क चौराहे पर संतों ने हिंदू एकता एवं गौ-रक्षा का संदेश दिया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्वासानंद जी महाराज (श्री नारायण आश्रम वृंदावन धाम, बरडियाखेड़ी) ने कहा कि समाज को जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर एक सूत्र में पिरोना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त नहीं कर सकता। साथ ही युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं गोपाल सोनी (क्षेत्रीय प्रभारी, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) ने अपने संबोधन में गौ-रक्षा और हिंदू एकता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गौ-माता हमारी आस्था का केंद्र हैं और उनकी रक्षा करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है। समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना आवश्यक है, क्योंकि एकता में ही शक्ति निहित है। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सुरेश साहू एवं प्रखंड अध्यक्ष कंवरलाल मीणा ने बताया कि यात्रा का नगर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख शिव प्रसाद शर्मा, विभाग प्रमुख प्रकाश पालीवाल, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, विभाग सत्संग प्रमुख शंकर सिंह चौहान, यात्रा प्रभारी गोविंद जी, बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, जिला सह मंत्री राहुल पाटीदार एवं जिला समरसता प्रमुख जगपाल फरक्या सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यात्रा का रात्रि विश्राम रतनगढ़ में हुआ, जिसके बाद 16 मार्च को प्रातः 8 बजे यात्रा मोरवन, सरवानिया होते हुए नीमच की ओर रवाना हुई।
और खबरे
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा 2.081 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार....
March 17, 2026 04:13 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा 1.044 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार...
March 17, 2026 04:10 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एमपी यूनिट द्वारा 3.300 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 17, 2026 04:09 PM
पूजा के बीच मधुमक्खियों का हमला, केदारेश्वर महादेव मंदिर में मचा हड़कंप...
March 17, 2026 03:39 PM
ढोल-ढमाकों के साथ विभिन्न समाजजनों ने निकाली रंगारंग गेर...
March 17, 2026 03:33 PM
राजस्थान दिवस 2026 के तहत राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ का भव्य आयोजन..
March 17, 2026 03:13 PM
रतनगढ़ में गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, विहिप प्रखंड में संत यात्रा संपन्न...
March 17, 2026 02:38 PM
जैविक खेती से सुधरेगा मिट्टी का स्वास्थ्य व बढेगी आय डॉ. रोत...
March 17, 2026 02:26 PM
डीकैन में दिखी सामाजिक समरसता, जैन और माहेश्वरी समाज ने मिलकर निकाली भव्य संयुक्त गेर...
March 17, 2026 01:53 PM
बिहार दिवस पर भीलवाड़ा में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1000 से अधिक मरीजों को मिलेगा लाभ...
March 17, 2026 12:44 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 71,489 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में उतार-चढ़ाव...
March 17, 2026 12:37 PM
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता - मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय परामर्श बैठक में दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देने, राज्यों के समन्वय और विशेष बच्चों के पुनर्वास पर हुआ मंथन....
March 17, 2026 12:23 PM
सिंहस्थ 2028 में हर श्रद्धालु होगा हमारा अतिथि : सीएम डॉ. यादव, 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 11 नई सड़कों की सौगात...
March 17, 2026 12:22 PM
समाजनो ने शबे कद्र मनाई, मस्जिदों को लाइटों से सजाया गया, पुलिस प्रशासन रहा चाक चौबंद...
March 17, 2026 12:08 PM
8 साल के छोटे बच्चे ने रखे पूरे महीने के रोजे ओर पढ़ी पांचों वक्त की नमाज़ व तरावीह....
March 17, 2026 12:05 PM
आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बालचंद वर्मा को सौंपी जिम्मेदारी, पेंशनरों के अधिकारों की दृढ़ लड़ाई के लिए जाना जाता है नाम..
March 17, 2026 11:52 AM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण...
March 17, 2026 11:43 AM
नीमच सिटी में रंग तेरस पर जमकर खेली होली, उड़ा रंग गुलाल, निभाई प्राचीन परम्पराए, साल भर बाद 5 फीट गहरे गड्ढे में दबे भेरूजी को लगाया दाल-बाफले का भोग, कराया नगर भ्रमण...
March 17, 2026 11:40 AM
नाकाबंदी तोड़ भागी स्कॉर्पियो, पुलिस ने पीछा कर दबोची, अवैध पिस्टल, कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त होने की आशंका, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार...
March 17, 2026 11:31 AM