नीमच सिटी में रंग तेरस पर जमकर खेली होली, उड़ा रंग गुलाल, निभाई प्राचीन परम्पराए, साल भर बाद 5 फीट गहरे गड्ढे में दबे भेरूजी को लगाया दाल-बाफले का भोग, कराया नगर भ्रमण...
Updated : March 17, 2026 11:40 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
आयोजन
नीमच :- जिले भर सहित नगर व अंचल में मंगलवार को रंग तेरस पर्व परंपरानुसार मनाया। कई स्थानों पर गेर निकाली, तो कहीं रंग गुलाल से होली खेली। इन सबसे से अलग ग्वालियर रियासतकालीन प्राचीन बस्ती नीमच सिटी स्थित माहेश्वरी मोहल्ला में आजादी के पहले से चली आ रही अनूठी परंपरा का निर्वहन आज भी किया जा रहा है। माहेश्वरी मोहल्ले में देवनारायण मंदिर के सामने गडिय़ा भेरू बावजी का चमत्कारी स्थान है। यहां 5 फीट गहरे गड्ढे में दबे भेरू बावजी को साल में सिर्फ एक बार रंगतेरस के दिन विधि विधान से बाहर निकालते है। फिर बकरे की खाल में भरे पानी से भेरुजी को स्नान कराया जाता है। इसके बाद भेरूजी की मूर्ति को एक ओटले पर विराजित करते है। करीब 10 दिन विशेष रुप से पूजा अर्चना की जाती है। रंगतेरस के दिन भेरुजी के साथ रंग व गुलाल से होली खेली जाती है। भेरुजी को ठेला गाड़ी में विराजित कर नगर भ्रमण करवाया जाता है। माहेश्वरी मोहल्ला नवयुवक मंडल के सुनील माहेश्वरी, हेमेन्द्र चिंटू शर्मा, प्रकाश रावत, गौरव राव, संजय माहेश्वरी, पंकज रामावत, सुरेश बैरागी ने संयुक्त रूप से बताया कि रंग तेरस पर मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में गडिय़ा भेरू बावजी की मूर्ति को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद परंपरानुसार खाल में जल भरकर मूर्ति को स्नान करवाया। विधि विधान से पूजा अर्चना की। चोला चढ़ाकर शृंगार किया। लड्डू बाफले का प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे भेरूजी को ठेलागाड़ी में विराजित कर बैंड बाजों के साथ क्षेत्र गेर निकाली। यह गेर माहेश्वरी मोहल्ले से शुरू हुई। जो उपनगर नीमच सिटी के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः माहेश्वरी मोहल्ला स्थित देवनारायण मंदिर पर समाप्त हुई।
क्षेत्रवासियों ने लिया भेरूजी का आशीर्वाद - रंग तेरस पर शाम को क्षेत्रवासी नए कपड़े पहनकर आते है। भेरू बावजी सहित बड़े बुजुगों का आशीर्वाद लेते हैं। इसके साथ ही 10 दिवसीय उत्सव शुरु हो जाता है। उत्सव के तहत रोजाना भेरू बावजी की पूजा अर्चना व आरती होगी। लोग मन्नत मांगेंगे। जिनकी मन्नत पूरी हो चुकी वे प्रसाद चढ़ाते हैं। 10 दिन बाद फिर से भेरूजी को उसी 5 फिट गहरे गड्ढे में विराजित कर देते है।
साल भर 5 फीट गहरे गड्ढे में दबे रहते हैं भेरुजी - शहर के माहेश्वरी मोहल्ले में ग्वालियर रियासत के समय से अजीबो-गरीब परंपरा चली आ रही है। यहां लगभग एक साल तक भगवान को 5 फीट गहरे गड्ढे में दबा कर रखा जाता है। इसके बाद उन्हें होली के 13 दिन बाद रंग तेरस पर ब्रह्म मुहुर्त में बाहर निकाला जाता है। उसी समय भगवान की पूजा होती है। करीब 10 दिन तक भगवान को लोगों के दर्शन के लिए बाहर रखा जाता है। इसके बाद उन्हें फिर से जमीन में गाड़ दिया जाता है। इस परंपरा से जुड़ी नगर में कई किवदंतियां प्रचलित हैं।
आधुनिक युग में भी निभाई जा रही परंपरा - हैप्रचलित कई परंपराएं इस आधुनिक युग में विलुप्त होती चली जा रही हैं। हालांकि रंग तेरस पर आजादी से पहले रियासत काल से चली आ रही यह परंपरा आज भी नीमच सिटी के माहेश्वरी मोहल्ले में मनाई जाती है। देवनारायण मंदिर के सामने खालडिय़ा भेरूबावजी का चमत्कारी स्थान है। इस स्थान पर पांच फीट गहरा गड्ढा है। इसी गड्ढे में एक साल तक भेरू बावजी को दबा कर रखा जाता है। बुजुर्ग बताते हैं कि यह परंपरा नीमच की बसावट के समय से चली आ रही है। बताया जाता है कि एक समय नीमच का नाम मीनच हुआ करता था, क्योंकि यहां मीणा समाज के लोग अधिक थे। अंग्रेजों के शासन के साथ ही समय कालांतर में नीमच नाम हुआ, क्योंकि यहां नीम के पेड़ ज्यादा हैं। इसलिए इसका नाम नीमच हुआ। इसी तरह अलग-अलग विद्वानों ने नीमच का इतिहास अलग-अलग बताया है। शहर की सबसे पुरानी बसावट नीमच सिटी क्षेत्र है। यहां जातियों के अनुसार मोहल्लों व क्षेत्रों के नाम है। जैसे मीणा मोहल्ला, माहेश्वरी मोहल्ला, जोशी मोहल्ला तथा सरदार मोहल्ले सहित अन्य मोहल्ले हैं। इसी नीमच सिटी के माहेश्वरी मोहल्ले में देवनारायण मंदिर के सामने खालडिय़ा भैरू बावजी को एक साल तक जमीन में गाडकऱ रखा जाता है। बताया जाता है कि मीणा मोहल्ले के लोग भैरू बावजी को बाहर निकालते है। इसके बाद सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौरान शुरु हो जाता है। दिन में भैरूजी को नगर भ्रमण कराया जाता है। इससे पहले विधि-विधान से भैरू बावजी को स्नान कराया जाता है। पलाश (टेसू) के फूलों से बना रंग लगाया जाता है।
इसलिए कहते हैं खालडिय़ा भैरू - किवदंतियों के अनुसार मान्यता है कि भैरूजी को गड्ढे से निकालने के बाद सबसे पहले ताजा बकरे की खाल में पानी भरकर डुबोया जाता है। उन्हें बकरे की खाल में भरे पानी से नहलाया जाता है। विधि-विधान से पूजा-अर्चना व लड्डू-बाफले का भोग लगाया जाता है। बैंड बाजों के साथ क्षेत्र में भेरूजी को ठेला गाड़ी में विराजित कर गेर निकाली जाती है। बकरे की खाल से स्नान कराने की परंपरा के कारण ही इन्हें खालडिय़ा भैरू कहते है। इसके अलावा भी भेरू बावजी के बारे में कई प्रकार की मान्यताएं व किवदंतियां प्रचलित हैं।
बरसों पुरानी है परंपरा - यह परंपरा बरसों से चली आ रही है। माहेश्वरी मोहल्ला में रहने वाले बुजुर्ग व वरिष्ठ लोग बताते हैं कि वह यह परंपरा बचपन से देखते आ रहे हैं। बुजुर्गों के दादा-परदादा ने भी इसी तरह की बात उन्हें बताई। इस तरह करीब 200 साल से ज्यादा से चली आ रही इस परंपरा के प्रमाण मिलते हैं। हालांकि कुछ लोग इस इस परपंरा को 100 वर्ष से अधिक बताते हैं।
एक साल हुई थी चूक, तो मोहल्ले में हुई थी मौतें - माहेश्वरी मोहल्ले में रहने वाले बुजुर्ग घनश्याम शर्मा बताते हैं कि भेरू बावजी को जमीन से निकालने में एक साल चूक हो गई थी। इससे मोहल्ले में 13 मौतें अकारण हुई थी। हालांकि उन्होंने चूक व मौतों को संयोग भी बताया, लेकिन 13 मौतों को अभिशाप से जोडकऱ देखा जा रहा है।
गडिय़ा भेरू भी कहते हैं - बताया जाता है कि जमीन में गड़े रहने के कारण इन्हें गडिय़ा भेरू भी कहते हैं। मान्यता है कि यह क्रोधित प्रवृत्ति के देवता हैं। ऐसे में उन्हें जमीन में गाडकऱ रखना जरुरी होता है। किवदंतियां है कि रंग तेरस मनाने के साथ ही भेरू बावजी का जलसा मनाने से क्षेत्र में पूरे साल सुख-शांति बनी रहती है। किसी को कभी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। माहेश्वरी व मीणा समाज सहित सर्वधर्म के लोग इस परंपरा का हिस्सा बनते हैं।
लड्डू, दाल-बाफले का लगता है भोग - भेरूजी को चोला चढ़ाकर श्रंगारित करते हैं। रंग तेरस पर गुलाल सहित टेसू से बना रंग भेरु बावजी को लगाया जाता है। इसके साथ ही स्थानीय घरों में दाल-बाफले व लड्डू बनाए जाते हैं। इनसे भेरू बावजी को भोग लगाया जाता है। इस दिन को क्षेत्र में त्योहार की तरह मनाया जाता है। पूजा-अर्चना के बाद भेरू बावजी की शोभायात्रा निकाली जाती है, इसे गेर भी कहते हैं। यह शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ खेड़ी मोहल्ला क्षेत्र में जोशी मोहल्ला स्थित प्राचीन बालाजी व मोडिय़ा बावजी स्थान पर पहुंचती है। यहां भैरू बावजी को फिर से स्नान करवाया जाता है और पूजा-अर्चना के बाद पुन: अपने स्थान ले जाते हैं।
और खबरे
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सांवलिया जी मंडफिया में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह, निंबाहेड़ा, कपासन विधायक एवं जिला कलक्टर ने की प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना...
March 19, 2026 09:25 AM
राजस्थान दिवस पर राज्य स्तरीय उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन...
March 19, 2026 09:21 AM
परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास - सखलेचा, नववर्ष पर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प – परिहार, नीमच में कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम सम्पन्न, जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ....
March 19, 2026 09:09 AM
विधायक, कलेक्टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में नवरात्रि मेला तैयारियों का जायजा लिया, आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया....
March 19, 2026 09:03 AM
औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 25 किलोग्राम डोडाचूरा पाउडर जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार...
March 19, 2026 08:08 AM
चैत्र नवरात्रि को लेकर सजा मोड़ी माता का दरबार, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल...
March 19, 2026 07:21 AM
रतनगढ नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने देर रात्रि तक छेड़ी हास्य की रंगीन फूलझड़िया, ख्याति प्राप्त कवि स्व.श्री श्याम पाराशर रतनगढ की पुण्य स्मृति में रंग तेरस पर हुआ हास्य कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन....
March 19, 2026 07:12 AM
हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर नगर में उत्साहपूर्ण भव्य आयोजन, मिश्री-नीम के पत्तों के साथ नगरवासियों को दी गई नववर्ष की बधाई....
March 19, 2026 07:10 AM
राजस्थान में 81 किलो अफीम जब्त, नीमच एसपी का सख्त रुख, लापरवाह थाना प्रभारियों की ली आपात क्लास...
March 19, 2026 05:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 19, 2026 04:27 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 19, 2026 03:56 AM
सरवानिया महाराज में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, खरा वाले बालाजी मंदिर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन, पंचमुखी बालाजी से निकलेगी भव्य शोभायात्रा....
March 19, 2026 02:24 AM
फर्जी लीज बनाकर दुकान हड़पने की कोशिश नाकाम कोर्ट के आदेश पर खाली हुआ कब्जा, आरोपी पर एफआइआर दर्ज....
March 19, 2026 01:57 AM
नीमच मंडी में आज के भाव, 80,195 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...
March 18, 2026 03:40 PM
गोसम्मान आह्वान अभियान बैठक होगी प्रतापगढ़ में...
March 18, 2026 02:57 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...
March 18, 2026 02:54 PM
मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….
March 18, 2026 02:47 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….
March 18, 2026 02:42 PM
नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....
March 18, 2026 02:38 PM