FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विधायक, कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में नवरात्रि मेला तैयारियों का जायजा लिया, आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया....

  Updated : March 19, 2026 09:03 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र ,आरोग्य स्थल महामाया मां भादवा माताजी में गुरूवार से चैत्र नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है।  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवामाता जी में नवरात्रि मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में बडी संख्‍या में श्रद्धांलु माताजी के दर्शन करने आते हैं. भादवामाता में आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर रविवार कों विधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहार, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल ने भादवा माता में मेला परिसर , माताजी के दर्शन करने आने जाने के रूट कों देखा और व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। नवरात्रि के दौरान  पार्किंग व्यवस्था , मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की व्यवस्था आदि विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए. इस मौके पर एसडीएम श्री संजीव साहू,मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यगण, श्री निलेश पाटीदार तथा बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित थे. विधायक, कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवामाता मंदिर पर धर्म ध्‍वजा चढ़ाई और महामाया मां भादवामाता जी के दर्शन, पूजन अर्चन कर जिलेवासियों की सुख, समृद्धि की प्रार्थना भी की। सरपंच प्रतिनिधि श्री नवलकृष्‍ण सुरावत, जनपद सदस्‍य श्री रतनलाल मालावत व समिति सदस्‍यों ने विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी को अंग वस्‍त्रम पहनाकर स्‍वागत किया।
मंदिर का परिचय - महामाया मां भादवा माता मंदिर नीमच जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम भादवा माता में स्थित है। यह मंदिर मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध है और लगभग 800 साल पुराना है। मंदिर में देवी मां की मूर्ति अतिप्राचीन व चमत्कारी मानी जाती है।
मंदिर की मान्यताएं - देवी मां के दर्शन मात्र से बड़े से बड़ा रोग ठीक हो जाता है।मंदिर परिसर में बनी बावड़ी के पानी से लकवा सहित गंभीर रोग ठीक हो जाते हैं।मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित है, जिसके दर्शन व पूजन का विशेष महत्व है।नवरात्रि के दौरान मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। नववर्ष पर भी मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं और भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा होती है।
मंदिर की विशेषताएं - मंदिर परिसर में एक प्राचीन बावड़ी है, जिसका पानी चमत्कारी माना जाता है। मंदिर में देवी मां के चरणों में श्रृद्धालुओं द्वारा मन्‍नत पूरी हो जाने पर चांदी के बकरे व मुर्गे अर्पित किए जाते हैं। म.प्र.शासन द्वारा भादवामाता लोक के तहत विभिन्‍न निर्माण कार्य किए जा रहे है और श्रृद्धालुओं के लिए विभिन्‍न सुविधाओं का विकास विस्‍तार किया जा रहा है। मंदिर को प्रसिद्ध आरोग्य स्थल के रूप में जाना जाता है, जहां बडी संख्‍या में भक्त अपने रोगों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर निंबाहेड़ा ब्लॉक में व्यापक आयोजन...

March 19, 2026 09:27 AM

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सांवलिया जी मंडफिया में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह, निंबाहेड़ा, कपासन विधायक एवं जिला कलक्टर ने की प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना...

March 19, 2026 09:25 AM

राजस्थान दिवस पर राज्य स्तरीय उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन...

March 19, 2026 09:21 AM

परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास - सखलेचा, नववर्ष पर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प – परिहार, नीमच में कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम सम्पन्न, जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ....

March 19, 2026 09:09 AM

विधायक, कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में नवरात्रि मेला तैयारियों का जायजा लिया, आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया....

March 19, 2026 09:03 AM

औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 25 किलोग्राम डोडाचूरा पाउडर जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार...

March 19, 2026 08:08 AM

चैत्र नवरात्रि को लेकर सजा मोड़ी माता का दरबार, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल...

March 19, 2026 07:21 AM

रतनगढ नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने देर रात्रि तक छेड़ी हास्य की रंगीन फूलझड़िया, ख्याति प्राप्त कवि स्व.श्री श्याम पाराशर रतनगढ की पुण्य स्मृति में रंग तेरस पर हुआ हास्य कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन....

March 19, 2026 07:12 AM

हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर नगर में उत्साहपूर्ण भव्य आयोजन, मिश्री-नीम के पत्तों के साथ नगरवासियों को दी गई नववर्ष की बधाई....

March 19, 2026 07:10 AM

राजस्थान में 81 किलो अफीम जब्त, नीमच एसपी का सख्त रुख, लापरवाह थाना प्रभारियों की ली आपात क्लास...

March 19, 2026 05:20 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

March 19, 2026 04:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 19, 2026 03:56 AM

सरवानिया महाराज में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, खरा वाले बालाजी मंदिर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन, पंचमुखी बालाजी से निकलेगी भव्य शोभायात्रा....

March 19, 2026 02:24 AM

फर्जी लीज बनाकर दुकान हड़पने की कोशिश नाकाम कोर्ट के आदेश पर खाली हुआ कब्जा, आरोपी पर एफआइआर दर्ज....

March 19, 2026 01:57 AM

नीमच मंडी में आज के भाव, 80,195 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...

March 18, 2026 03:40 PM

गोसम्मान आह्वान अभियान बैठक होगी प्रतापगढ़ में...

March 18, 2026 02:57 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...

March 18, 2026 02:54 PM

मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….

March 18, 2026 02:47 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….

March 18, 2026 02:42 PM