नवरात्र की घटस्थापना और श्रद्धा का संगम, नुकीले पत्थरों पर थिरके कदम, अलीराजपुर की भगोरिया नृत्य टीम ने अपनी लोक संस्कृति से मोहा सबका मन, मुस्लिम भाई बने माँ के रथ के सारथी....
Updated : March 19, 2026 10:06 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मालवा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आरोग्य देवी महामाया आवरी माता मंदिर में गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था का अनूठा सैलाब उमड़ा। विशेष रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली जगत जननी मां आवरी माताजी। मां आवरी माताजी के जयकारों से गूंजा चीताखेड़ा नगर।पारंपरिक पैदल कलश एवं चुनरी यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय विशाल मेला महोत्सव का भव्य श्रीगणेश हुआ। इस दौरान निर्माणाधीन सड़क के नुकीले पत्थरों की परवाह किए बिना हजारों श्रद्धालु नाचते-झूमते माता के जयकारे लगाते एवं सड़क ठेकेदार को कोसते भला-बुरा बोलते हुए मंदिर पहुंचे। चैत्र नवरात्र पर्व के प्रथम दिन भौर की पहली किरण के साथ ही मां जगदम्बा के जयकारों की पावन गूंज उठी और तीन लोकों की स्वामिनी देवी महामाया आवरी माताजी भव्य रथ में सवार होकर अपनी प्रजा के बीच निकली, तो पूरा चीताखेड़ा नगर मानों सनातनी मां जगदम्बा के रंग में रंग गया। हर आंख अपनी आराध्य देव के दर्शन को आतुर थी और हर जुबान पर मां आवरी के जयकारे थे। अवसर था जगत जननी मां आवरी माताजी के नौ दिवसीय भव्य मेला महोत्सव का,जिसे गुरुवार को पूरे नगर में अपार उत्साह,श्रद्धा, भक्ति और अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया।
भगोरिया नृत्य ने बांधा समां - इस वर्ष की यात्रा का मुख्य केंद्र अलीराजपुर जिले से आई भगोरिया नृत्य टीम रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे आदिवासी युवाओं ने एक हाथ में तीर-कमान और दूसरे में छाता लेकर, वहीं युवतियों ने हाथों में रुमाल लहराते हुए काका बाबा ना पोरिया .........., क्यूं मारी रे क्यूं कुटी रे..........,"तारो रातेलो रुमाल..." और "काका बाबा ना पोरिया..." जैसे लोकगीतों पर हैरतअंगेज नृत्य प्रस्तुत किया। अंचल के लोगों के लिए यह नृत्य नया और कौतूहल भरा था, जिसे हर कोई अपने मोबाइल में कैद करता नजर आया।
सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल - क्षेत्र में आपसी भाईचारे की मिसाल उस समय देखने को मिली जब माँ जगदंबा के विशेष रथ के सारथी कादर भाई बने। मुस्लिम समाज के कादर भाई द्वारा माँ का रथ हांकना श्रद्धा और एकता का प्रतीक बना रहा। यात्रा सुबह 9:30 बजे बजरंग मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमें 151 फीट लंबी चुनरी आकर्षण का केंद्र रही। चुनरी यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा की और द्वार-द्वार पर माता की पूजा-अर्चना की गई। अभिजीत मुहूर्त में पंडित शिव शंकर शर्मा द्वारा विधि-विधान से घटस्थापना की गई। 9 दिनों तक यहाँ अखंड जाप और हवन पूजन चलेगा। पहले ही दिन मेला परिसर में झूला-चकरी और खान-पान की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं ने चाट, पाव भाजी और गन्ने के रस का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।
सेवा का भाव - चुनरी यात्रा में शामिल भक्तों की थकान मिटाने के लिए जगह-जगह ठंडा पेय पदार्थ, रसना और जल सेवा की स्टॉल लगाई गईं। धूप और खराब सड़क के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर था।
और खबरे
सिंगोली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई...
March 19, 2026 01:16 PM
सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा, रमेश ईनाणी मर्डर केस में बड़ा एक्शन, हथियार उपलब्ध कराने वाला अरविन्द दूबे गिरफ्तार, मुख्य शूटर पहले ही गिरफ्तार, फरार रमता राम की तलाश तेज....
March 19, 2026 01:12 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
March 19, 2026 01:10 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
March 19, 2026 01:10 PM
सीएम राइज विद्यालय नीमच में 15 लाख की आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,अहमदाबाद के NGO के सहयोग से मिला नया आयाम....
March 19, 2026 01:07 PM
सांई भजन संध्या देर रात तक खूब जमीं, सजा का आलोकित दरबार, भक्तों ने लिया आशीर्वाद..
March 19, 2026 12:18 PM
गणगौर की झेल में उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 19, 2026 12:14 PM
नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सुभाष शाखा ने कुमकुम तिलक से किया सम्मान...
March 19, 2026 12:10 PM
गुड़ी पड़वा, नववर्ष पर प्रभात फेरी, अखंड रामधुन ने जोड़ा समाजजनों को, जय जय श्री राम के जय घोष लगी...
March 19, 2026 12:06 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...
March 19, 2026 12:04 PM
चेटीचंड वाहन रैली में सहभागी समाज जनों का किया पुष्प वर्षा कर सम्मान...
March 19, 2026 12:02 PM
रैली निकाल कर विक्रम संवत हिंदू नवम वर्ष का स्वागत नीम काली मिर्च मिश्री कुमकुम तिलक से किया, शुभ प्रभात मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...
March 19, 2026 11:59 AM
लुप्त होती विरासत के बीच केदारेश्वर से निकलकर नगर में गूंजे लोकगीतों के स्वर...
March 19, 2026 11:55 AM
2 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महा महोत्सव की पत्रिका विमोचन कार्यक्रम संपन्न..
March 19, 2026 11:31 AM
नवरात्र की घटस्थापना और श्रद्धा का संगम, नुकीले पत्थरों पर थिरके कदम, अलीराजपुर की भगोरिया नृत्य टीम ने अपनी लोक संस्कृति से मोहा सबका मन, मुस्लिम भाई बने माँ के रथ के सारथी....
March 19, 2026 10:06 AM
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर निंबाहेड़ा ब्लॉक में व्यापक आयोजन...
March 19, 2026 09:27 AM
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सांवलिया जी मंडफिया में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह, निंबाहेड़ा, कपासन विधायक एवं जिला कलक्टर ने की प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना...
March 19, 2026 09:25 AM
राजस्थान दिवस पर राज्य स्तरीय उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन...
March 19, 2026 09:21 AM
परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास - सखलेचा, नववर्ष पर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प – परिहार, नीमच में कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम सम्पन्न, जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ....
March 19, 2026 09:09 AM