अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
Updated : March 19, 2026 01:10 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना कनेरा ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट कार से 43 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार से 05 फर्जी नम्बर की प्लेटें बरामद की गई हैं जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा श्री महेन्द्र सिंह (उनि) के नेतृत्व में टीम एएसआई बालमुकन्द, महेन्द्र कुमार, कानि. रेवताराम, सुनिल, हरिकृष्ण, रामनिवास व दिलीपसिंह द्वारा घाटारानी पर दौरान नाकाबंदी एक संदिग्ध स्वीफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे तीन प्लास्टिक कट्टों में अवैध डोडा चुरा भरा हुआ मिला। तीनों कट्टों का मौके पर वजन करने पर कुल 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा होना पाया गया। कार की तलाशी में 05 फर्जी नम्बर प्लेटें भी मिली है। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ व कार को जब्त कर आरोपी 27 वर्षीय मनीष पुत्र शोभाराम जाट निवासी सालवा कलां थाना डांगियावास जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...
March 19, 2026 02:54 PM
नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित....
March 19, 2026 02:49 PM
एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार....
March 19, 2026 02:40 PM
17 वर्षों की अनूठी परंपरा, ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 20 गांवों में दी नव वर्ष की शुभकामना....
March 19, 2026 02:39 PM
किसान करे ऊर्जा की खेती, बने आत्म निर्भर...
March 19, 2026 02:34 PM
स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे...
March 19, 2026 02:23 PM
सिंगोली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई...
March 19, 2026 01:16 PM
सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा, रमेश ईनाणी मर्डर केस में बड़ा एक्शन, हथियार उपलब्ध कराने वाला अरविन्द दूबे गिरफ्तार, मुख्य शूटर पहले ही गिरफ्तार, फरार रमता राम की तलाश तेज....
March 19, 2026 01:12 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
March 19, 2026 01:10 PM
सीएम राइज विद्यालय नीमच में 15 लाख की आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,अहमदाबाद के NGO के सहयोग से मिला नया आयाम....
March 19, 2026 01:07 PM
सांई भजन संध्या देर रात तक खूब जमीं, सजा का आलोकित दरबार, भक्तों ने लिया आशीर्वाद..
March 19, 2026 12:18 PM
गणगौर की झेल में उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 19, 2026 12:14 PM
नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सुभाष शाखा ने कुमकुम तिलक से किया सम्मान...
March 19, 2026 12:10 PM
गुड़ी पड़वा, नववर्ष पर प्रभात फेरी, अखंड रामधुन ने जोड़ा समाजजनों को, जय जय श्री राम के जय घोष लगी...
March 19, 2026 12:06 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...
March 19, 2026 12:04 PM
चेटीचंड वाहन रैली में सहभागी समाज जनों का किया पुष्प वर्षा कर सम्मान...
March 19, 2026 12:02 PM
रैली निकाल कर विक्रम संवत हिंदू नवम वर्ष का स्वागत नीम काली मिर्च मिश्री कुमकुम तिलक से किया, शुभ प्रभात मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...
March 19, 2026 11:59 AM
लुप्त होती विरासत के बीच केदारेश्वर से निकलकर नगर में गूंजे लोकगीतों के स्वर...
March 19, 2026 11:55 AM
2 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महा महोत्सव की पत्रिका विमोचन कार्यक्रम संपन्न..
March 19, 2026 11:31 AM