स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे...
Updated : March 19, 2026 02:23 PM
बबलु माली
सामाजिक
सरवनिया महाराज :- शहर के सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर नगर परिषद द्वारा हाट मैदान के नाम से आवंटित भूमि पर भूखंड आवंटन किए जाने के विरोध में गुरुवार को खेल प्रेमियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘स्कूल भूमि बचाओ’ के नारे लगाए और नगर में रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई स्कूल मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानों से चंदा एकत्रित कर मैदान को बचाने का संकल्प भी लिया. बताया जा रहा है कि इस मैदान को लेकर लंबे समय से विरोध जारी है। इससे पहले भी खिलाड़ियों द्वारा कलेक्टर एवं एसडीएम को आवेदन देकर मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की जा चुकी है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं के खेलकूद का प्रमुख केंद्र रहा है. यदि यहां भूखंड आवंटन किया गया, तो बच्चों के खेलने की जगह समाप्त हो जाएगी, जिससे खेल प्रतिभाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. खिलाड़ियों ने इस निर्णय को जनहित के खिलाफ बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।. प्रदर्शन के दौरान महेश राठौर, विशाल जाट, देवकिशन मीणा, राजूलाल भोई, जगदीश राठौर, सुरेश जाट, लक्ष्मीनारायण पाल, दिनेश वेध, महेश दायमा, जिगरु, अजय चौराहा, डमरूलाल पाल, पूरणमल, राहुल सहित नगर के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
इनका कहना है -
इस विद्यालय के खेल मैदान पर नगर परिषद की आवंटित भूमि होने तथा भूखंड नीलामी के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। आपके माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। यदि वास्तव में इसको लेकर विरोध हो रहा है, तो मामले का उचित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। - राकेश चौहान, प्रभारी सीएमओ, सरवानिया महाराज।
खिलाड़ियों को भ्रमित किया जा रहा है। नगर की जनता विकास के साथ है। बहुत जल्द नगर में खिलाड़ियों के लिए नया खेल मैदान तैयार किया जाएगा। - रूपेंद्र जैन, नगर परिषद अध्यक्ष, सरवानिया महाराज।
और खबरे
नवरात्रि के पावन पर्व पर बस देवी माता की पावन धरा पर जुटेगा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तगण लेंगे माता का आशीर्वाद मेले में होगी रंगारंग धार्मिक कार्यक्रमों की धूम...
March 19, 2026 03:18 PM
संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के प्रबंधन अध्ययन संकाय में भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रदर्शनी का आयोजन.....
March 19, 2026 03:16 PM
त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एस पी अंकित जायसवाल ने संभाली कमान, शहर में फ्लैग मार्च...
March 19, 2026 03:03 PM
ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...
March 19, 2026 02:54 PM
नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित....
March 19, 2026 02:49 PM
एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार....
March 19, 2026 02:40 PM
17 वर्षों की अनूठी परंपरा, ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 20 गांवों में दी नव वर्ष की शुभकामना....
March 19, 2026 02:39 PM
किसान करे ऊर्जा की खेती, बने आत्म निर्भर...
March 19, 2026 02:34 PM
स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे...
March 19, 2026 02:23 PM
सिंगोली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई...
March 19, 2026 01:16 PM
सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा, रमेश ईनाणी मर्डर केस में बड़ा एक्शन, हथियार उपलब्ध कराने वाला अरविन्द दूबे गिरफ्तार, मुख्य शूटर पहले ही गिरफ्तार, फरार रमता राम की तलाश तेज....
March 19, 2026 01:12 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
March 19, 2026 01:10 PM
सीएम राइज विद्यालय नीमच में 15 लाख की आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,अहमदाबाद के NGO के सहयोग से मिला नया आयाम....
March 19, 2026 01:07 PM
सांई भजन संध्या देर रात तक खूब जमीं, सजा का आलोकित दरबार, भक्तों ने लिया आशीर्वाद..
March 19, 2026 12:18 PM
गणगौर की झेल में उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 19, 2026 12:14 PM
नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सुभाष शाखा ने कुमकुम तिलक से किया सम्मान...
March 19, 2026 12:10 PM
गुड़ी पड़वा, नववर्ष पर प्रभात फेरी, अखंड रामधुन ने जोड़ा समाजजनों को, जय जय श्री राम के जय घोष लगी...
March 19, 2026 12:06 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...
March 19, 2026 12:04 PM
चेटीचंड वाहन रैली में सहभागी समाज जनों का किया पुष्प वर्षा कर सम्मान...
March 19, 2026 12:02 PM