सगे भाई की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना...
Updated : March 19, 2026 04:32 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती द्वारा ने बताया घटना इस प्रकार है कि दिनांक 29.03.2025 को प्रातः 09:45 बजे थाना प्रभारी/निरी. विकास पटेल थाना नीमच सिटी को मृतक की पत्नि ने इस आशय की सूचना दी कि वह ग्राम बर्डिया जागीर में रहती है तथा घरू कार्य व खेती मजदूरी का काम करती है। उसका तथा उसके देवर का खेत पास पास होकर भादवामाता की सीमा में है। उसकी सास नानीबाई के नाम से अफीम का पट्टा है, जो इस वर्ष उन्होने पांती में अफीम बोई है, जिसकी निगरानी के लिये वह तथा उसका पति नागेश व उसके देवर की तरफ से उसकी सास नानीबाई व देवर का लड़का विष्णु खेत पर सोते है तथा वह और उसका पति नागेश कूए के पास बनी झोपड़ी में सोते है। कल शाम करीब 06:00 बजे उसके पति हमेशा की तरह शराब पीकर आये और उसे तथा उसके देवर कमलेश से अफीम की फसल को लेकर गाली गलौच करने लगे, तो वह गांव मे अपने घर बर्डिया जागीर चली गई। सुबह करीब 08:00 बजे वह घर से खेत की तरफ आ रही थी कि रास्ते में उसे उसका देवर कमलेश मिला, वह खेत पर आई और देखा तो उसके पति नागेश खेत में पड़े होकर उनके चेहरे, सिर में खून निकला होकर कुल्हे पर चोट के निशान थे। उसके पति की चोटों की वजह से मृत्यू हो गई। वह अपने पति कि मृत्यू पर उसने पास बैठकर रो रही थी, इतने में उसका देवर कमलेश आया और उसके पास में पडी लकड़ी उठाकर उसके साथ मारपीट कर बोला कि कुल्टा तू मेरे भाई को खा गई। मारपीट से उसके दोनों हाथ, दोनों पैर तथा सीने पर चोटें लगीं, इतने में वहां पर गांव के सरपंच साहब रघुवीर शर्मा आ गए, जिन्होने उसे बीच बचाव कर छुड़ाया। उसके पति नागेश को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में मारपीट कर दनकी हत्या कर दी है। उक्त आशय की देहाती नालशी मर्ग क्रमांक 00/2025 पर अंतर्गत धारा 194 बी.एन.एस.एस. की गई ओर उसके आधार पर दूसरी देहाती नालशी 0/2025 अंतर्गत धारा 103(1) बी.एन.एस. अज्ञात के विरूद्ध दर्ज की गई। उक्त देहाती नालशी पर असल अपराध क्रमांक 150/2025 अंतर्गत धारा 103 (1) बी.एन.एस. अज्ञात के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर अन्वेक्षण प्रारंभ किया गया। संम्पूर्ण अनुसंधान पूर्ण होने पर आरोपीगण के विरूद्ध प्रथम दृष्टयां अपराध किया जाना पाये जाने से अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसका प्रकरण 04/2025 पर दर्ज होकर उक्त प्रकरण में समस्त महत्वपूर्ण अभियोजन साक्ष्य लोक अभियोजक द्वारा करायी गई। जिस पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, श्री वीरेन्द्रसिंह जी राजपूत द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आरोपी कमलेश पिता स्व. भंवरलाल भील आयु- 42 वर्ष निवासी बर्डिया जागीर तहसील व मनासा जिला नीमच को आजीवन कारावास व एवं 10,000 रू. अर्थदण्ड की सजा सुनाई। प्रकरण में म०प्र० शासन कि ओर से सफल पेरवी श्री चंचल बाहेती जिला लोक अभियोजक नीमच एवं सहयोगी मो. इमरान खान अपर लोक अभियोजक द्वारा की गई।
और खबरे
अवैध खनिज उत्खनन के प्रकरण में कलेक्टर द्वारा 5.77 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित…..
March 19, 2026 04:42 PM
सगे भाई की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना...
March 19, 2026 04:32 PM
नवरात्रि के पावन पर्व पर बस देवी माता की पावन धरा पर जुटेगा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तगण लेंगे माता का आशीर्वाद मेले में होगी रंगारंग धार्मिक कार्यक्रमों की धूम...
March 19, 2026 03:18 PM
संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के प्रबंधन अध्ययन संकाय में भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रदर्शनी का आयोजन.....
March 19, 2026 03:16 PM
त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एस पी अंकित जायसवाल ने संभाली कमान, शहर में फ्लैग मार्च...
March 19, 2026 03:03 PM
ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...
March 19, 2026 02:54 PM
नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित....
March 19, 2026 02:49 PM
एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार....
March 19, 2026 02:40 PM
17 वर्षों की अनूठी परंपरा, ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 20 गांवों में दी नव वर्ष की शुभकामना....
March 19, 2026 02:39 PM
किसान करे ऊर्जा की खेती, बने आत्म निर्भर...
March 19, 2026 02:34 PM
स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे...
March 19, 2026 02:23 PM
सिंगोली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई...
March 19, 2026 01:16 PM
सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा, रमेश ईनाणी मर्डर केस में बड़ा एक्शन, हथियार उपलब्ध कराने वाला अरविन्द दूबे गिरफ्तार, मुख्य शूटर पहले ही गिरफ्तार, फरार रमता राम की तलाश तेज....
March 19, 2026 01:12 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
March 19, 2026 01:10 PM
सीएम राइज विद्यालय नीमच में 15 लाख की आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,अहमदाबाद के NGO के सहयोग से मिला नया आयाम....
March 19, 2026 01:07 PM
सांई भजन संध्या देर रात तक खूब जमीं, सजा का आलोकित दरबार, भक्तों ने लिया आशीर्वाद..
March 19, 2026 12:18 PM
गणगौर की झेल में उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 19, 2026 12:14 PM
नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सुभाष शाखा ने कुमकुम तिलक से किया सम्मान...
March 19, 2026 12:10 PM
गुड़ी पड़वा, नववर्ष पर प्रभात फेरी, अखंड रामधुन ने जोड़ा समाजजनों को, जय जय श्री राम के जय घोष लगी...
March 19, 2026 12:06 PM