ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...
Updated : March 19, 2026 02:54 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र नीमच में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति, उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत कैंप परिसर स्थित ऐतिहासिक ‘शौर्य स्थल’ पर श्री दीपक कुमार, विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण), केरिपुबल, नई दिल्ली के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान सभी संस्थानों के राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआईजी ग्रुप केंद्र, नीमच ने सलामी ली। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच में ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस’ के रूप में हुई थी, जिसे बाद में देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने ‘केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)’ नाम दिया। उन्होंने बताया कि 19 मार्च 1950 को इस बल को ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ प्रदान किया गया, जो इसकी वीरता और उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद सीआरपीएफ ने हर परिस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करते हुए स्वयं को विश्व के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बल के अधिकारी एवं जवान देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर सभी मैस में ‘बड़ा खाना’ एवं विभिन्न सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीआरपीएफ के महानिदेशक श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके परिवार सहित शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसी क्रम में, ग्रुप केंद्र नीमच एवं ज्ञानोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ग्रुप केंद्र के ‘महाराणा प्रताप भवन’ में एक भव्य ओपन मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चार श्रेणियों में आयोजित इस नि:शुल्क प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के प्रोफेसर श्री पंकज श्रीवास्तव, शिक्षकगण, स्टाफ एवं ग्रुप केंद्र के अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने में भी सफल रहा।
और खबरे
अवैध खनिज उत्खनन के प्रकरण में कलेक्टर द्वारा 5.77 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित…..
March 19, 2026 04:42 PM
सगे भाई की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना...
March 19, 2026 04:32 PM
नवरात्रि के पावन पर्व पर बस देवी माता की पावन धरा पर जुटेगा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तगण लेंगे माता का आशीर्वाद मेले में होगी रंगारंग धार्मिक कार्यक्रमों की धूम...
March 19, 2026 03:18 PM
संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के प्रबंधन अध्ययन संकाय में भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रदर्शनी का आयोजन.....
March 19, 2026 03:16 PM
त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एस पी अंकित जायसवाल ने संभाली कमान, शहर में फ्लैग मार्च...
March 19, 2026 03:03 PM
ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...
March 19, 2026 02:54 PM
नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित....
March 19, 2026 02:49 PM
एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार....
March 19, 2026 02:40 PM
17 वर्षों की अनूठी परंपरा, ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 20 गांवों में दी नव वर्ष की शुभकामना....
March 19, 2026 02:39 PM
किसान करे ऊर्जा की खेती, बने आत्म निर्भर...
March 19, 2026 02:34 PM
स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे...
March 19, 2026 02:23 PM
सिंगोली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई...
March 19, 2026 01:16 PM
सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा, रमेश ईनाणी मर्डर केस में बड़ा एक्शन, हथियार उपलब्ध कराने वाला अरविन्द दूबे गिरफ्तार, मुख्य शूटर पहले ही गिरफ्तार, फरार रमता राम की तलाश तेज....
March 19, 2026 01:12 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
March 19, 2026 01:10 PM
सीएम राइज विद्यालय नीमच में 15 लाख की आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,अहमदाबाद के NGO के सहयोग से मिला नया आयाम....
March 19, 2026 01:07 PM
सांई भजन संध्या देर रात तक खूब जमीं, सजा का आलोकित दरबार, भक्तों ने लिया आशीर्वाद..
March 19, 2026 12:18 PM
गणगौर की झेल में उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 19, 2026 12:14 PM
नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सुभाष शाखा ने कुमकुम तिलक से किया सम्मान...
March 19, 2026 12:10 PM
गुड़ी पड़वा, नववर्ष पर प्रभात फेरी, अखंड रामधुन ने जोड़ा समाजजनों को, जय जय श्री राम के जय घोष लगी...
March 19, 2026 12:06 PM