सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा, रमेश ईनाणी मर्डर केस में बड़ा एक्शन, हथियार उपलब्ध कराने वाला अरविन्द दूबे गिरफ्तार, मुख्य शूटर पहले ही गिरफ्तार, फरार रमता राम की तलाश तेज....
Updated : March 19, 2026 01:12 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
घटना
चित्तौड़गढ़ :- चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बहुचर्चित रमेश ईनाणी हत्याकाण्ड में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अरविन्द दूबे उर्फ कृपानाथ दूबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 07 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 11 नवम्बर 2025 को कृष्णा नगर, चित्तौड़गढ़ निवासी रमेश चन्द्र ईनाणी सुबह लगभग 11 बजे स्कूटी से दुकान के लिए निकले थे। सीटी पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पीछे से फायरिंग कर दी, जिससे रमेश ईनाणी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु उदयपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मामले में अब तक हत्या के मुख्य आरोपी मनीष कुमार उर्फ कमल दूबे (वाराणसी, उत्तरप्रदेश) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के षड्यंत्र व दुष्प्रेरण में शामिल भजनाराम गुरु (जिला पाली) भी पुलिस गिरफ्त में है।अब शूटर को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अरविन्द दूबे उर्फ कृपानाथ दूबे पुत्र सुभाष चन्द्र दूबे निवासी नदौली करौदी, थाना लालगंज, जिला मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) की गिरफ्तारी से केस में अहम कड़ी जुड़ गई है। आरोपी अरविन्द दूबे को न्यायालय में पेश कर 07 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। मामले के मुख्य आरोपी 25 हजार से फरार ईनामी आरोपी रमता राम की तलाश हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस की सतत और सघन कार्यवाही से बहुचर्चित हत्याकाण्ड में लगातार प्रगति हो रही है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि शेष फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।
और खबरे
त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एस पी अंकित जायसवाल ने संभाली कमान, शहर में फ्लैग मार्च...
March 19, 2026 03:03 PM
ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...
March 19, 2026 02:54 PM
नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित....
March 19, 2026 02:49 PM
एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार....
March 19, 2026 02:40 PM
17 वर्षों की अनूठी परंपरा, ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 20 गांवों में दी नव वर्ष की शुभकामना....
March 19, 2026 02:39 PM
किसान करे ऊर्जा की खेती, बने आत्म निर्भर...
March 19, 2026 02:34 PM
स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे...
March 19, 2026 02:23 PM
सिंगोली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई...
March 19, 2026 01:16 PM
सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा, रमेश ईनाणी मर्डर केस में बड़ा एक्शन, हथियार उपलब्ध कराने वाला अरविन्द दूबे गिरफ्तार, मुख्य शूटर पहले ही गिरफ्तार, फरार रमता राम की तलाश तेज....
March 19, 2026 01:12 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
March 19, 2026 01:10 PM
सीएम राइज विद्यालय नीमच में 15 लाख की आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,अहमदाबाद के NGO के सहयोग से मिला नया आयाम....
March 19, 2026 01:07 PM
सांई भजन संध्या देर रात तक खूब जमीं, सजा का आलोकित दरबार, भक्तों ने लिया आशीर्वाद..
March 19, 2026 12:18 PM
गणगौर की झेल में उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 19, 2026 12:14 PM
नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सुभाष शाखा ने कुमकुम तिलक से किया सम्मान...
March 19, 2026 12:10 PM
गुड़ी पड़वा, नववर्ष पर प्रभात फेरी, अखंड रामधुन ने जोड़ा समाजजनों को, जय जय श्री राम के जय घोष लगी...
March 19, 2026 12:06 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...
March 19, 2026 12:04 PM
चेटीचंड वाहन रैली में सहभागी समाज जनों का किया पुष्प वर्षा कर सम्मान...
March 19, 2026 12:02 PM
रैली निकाल कर विक्रम संवत हिंदू नवम वर्ष का स्वागत नीम काली मिर्च मिश्री कुमकुम तिलक से किया, शुभ प्रभात मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...
March 19, 2026 11:59 AM
लुप्त होती विरासत के बीच केदारेश्वर से निकलकर नगर में गूंजे लोकगीतों के स्वर...
March 19, 2026 11:55 AM