संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर निंबाहेड़ा ब्लॉक में व्यापक आयोजन...
Updated : March 19, 2026 09:27 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौडग़ढ़ :- नीति आयोग के निर्देशानुसार आशान्वित ब्लॉक निंबाहेड़ा में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर व्यापक टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
नीति आयोग के एबीएफ राधाकिशन शर्मा ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक कुल 6 प्रमुख संकेतकों पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।
पशुपालन विभाग के ब्लॉक प्रभारी एवं वरिष्ठ - चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश मेहरा ने जानकारी दी कि विभाग की टीम द्वारा श्री जैन दिवाकर कमल गोशाला में गोवंशीय पशुओं का एफएमडी सहित अन्य टीकाकरण किया गया, जिससे पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक श्री अशोक नवलखा ने गतिविधियों की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा मीणा ने बताया कि ब्लॉक के सभी उप-स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में जिला अस्पताल निंबाहेड़ा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को निर्धारित टीके लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान निंबाहेड़ा पीएमओ डॉ. राघव सिंह, बीपीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
और खबरे
लुप्त होती विरासत के बीच केदारेश्वर से निकलकर नगर में गूंजे लोकगीतों के स्वर...
March 19, 2026 11:55 AM
2 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महा महोत्सव की पत्रिका विमोचन कार्यक्रम संपन्न..
March 19, 2026 11:31 AM
नवरात्र की घटस्थापना और श्रद्धा का संगम, नुकीले पत्थरों पर थिरके कदम, अलीराजपुर की भगोरिया नृत्य टीम ने अपनी लोक संस्कृति से मोहा सबका मन, मुस्लिम भाई बने माँ के रथ के सारथी....
March 19, 2026 10:06 AM
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर निंबाहेड़ा ब्लॉक में व्यापक आयोजन...
March 19, 2026 09:27 AM
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सांवलिया जी मंडफिया में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह, निंबाहेड़ा, कपासन विधायक एवं जिला कलक्टर ने की प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना...
March 19, 2026 09:25 AM
राजस्थान दिवस पर राज्य स्तरीय उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन...
March 19, 2026 09:21 AM
परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास - सखलेचा, नववर्ष पर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प – परिहार, नीमच में कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम सम्पन्न, जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ....
March 19, 2026 09:09 AM
विधायक, कलेक्टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में नवरात्रि मेला तैयारियों का जायजा लिया, आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया....
March 19, 2026 09:03 AM
औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 25 किलोग्राम डोडाचूरा पाउडर जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार...
March 19, 2026 08:08 AM
चैत्र नवरात्रि को लेकर सजा मोड़ी माता का दरबार, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल...
March 19, 2026 07:21 AM
रतनगढ नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने देर रात्रि तक छेड़ी हास्य की रंगीन फूलझड़िया, ख्याति प्राप्त कवि स्व.श्री श्याम पाराशर रतनगढ की पुण्य स्मृति में रंग तेरस पर हुआ हास्य कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन....
March 19, 2026 07:12 AM
हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर नगर में उत्साहपूर्ण भव्य आयोजन, मिश्री-नीम के पत्तों के साथ नगरवासियों को दी गई नववर्ष की बधाई....
March 19, 2026 07:10 AM
राजस्थान में 81 किलो अफीम जब्त, नीमच एसपी का सख्त रुख, लापरवाह थाना प्रभारियों की ली आपात क्लास...
March 19, 2026 05:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 19, 2026 04:27 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 19, 2026 03:56 AM
सरवानिया महाराज में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, खरा वाले बालाजी मंदिर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन, पंचमुखी बालाजी से निकलेगी भव्य शोभायात्रा....
March 19, 2026 02:24 AM
फर्जी लीज बनाकर दुकान हड़पने की कोशिश नाकाम कोर्ट के आदेश पर खाली हुआ कब्जा, आरोपी पर एफआइआर दर्ज....
March 19, 2026 01:57 AM
नीमच मंडी में आज के भाव, 80,195 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...
March 18, 2026 03:40 PM
गोसम्मान आह्वान अभियान बैठक होगी प्रतापगढ़ में...
March 18, 2026 02:57 PM