नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....
Updated : March 18, 2026 02:38 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चन्द्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना नीमच केंट, नीमच सिटी, जीरन एवं कुकडेश्वर पुलिस द्वारा 4 आदतन आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। जिला बदर किए गए आरोपियों में दशरथ सिंह पिता बापुसिंह सौंधिया (35) निवासी ग्राम केरी, थाना जीरन, जिसके खिलाफ मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट के 10 प्रकरण दर्ज हैं, उसे 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। जगदीश उर्फ पतंग पिता डालूराम मेघवाल (53) निवासी एकता कॉलोनी, थाना नीमच केंट, जिसके विरुद्ध मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं, उसे 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। अजय पिता राजू बाछड़ा (29) निवासी ग्राम मोया, थाना कुकडेश्वर, जिसके खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में 15 प्रकरण दर्ज हैं, उसे 3 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
दिलशाद उर्फ निग्गु पिता शाकीर हुसैन कुरैशी (25) निवासी भगवानपुरा, थाना नीमच सिटी, जिसके खिलाफ मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं, उसे 6 माह के लिए थाना हाजिरी (जिला बदर) के आदेश दिए गए हैं। उक्त कार्रवाई में थाना नीमच केंट, नीमच सिटी, जीरन एवं कुकडेश्वर पुलिस के साथ प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
पुलिस की अपील: नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिला बदर किए गए आरोपी यदि कहीं भी नजर आते हैं तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम नीमच (07423-228000, 7049101042) पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर एवं एनएसए के तहत कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
और खबरे
गोसम्मान आह्वान अभियान बैठक होगी प्रतापगढ़ में...
March 18, 2026 02:57 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...
March 18, 2026 02:54 PM
मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….
March 18, 2026 02:47 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….
March 18, 2026 02:42 PM
नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....
March 18, 2026 02:38 PM
दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस में शामिल होने 5 लोकतंत्र सेनानी आज होंगे नीमच से रवाना….
March 18, 2026 02:34 PM
जिले की सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताए स्वास्थ्य जांच की सही-सही रिर्पोट अंकित करें - श्री चंद्रा, जिले में आज चलाया जाएबबगा एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान- कलेक्टर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
March 18, 2026 02:30 PM
जिले में महिला एवं बाल कल्याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें-श्री चंद्रा, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न...
March 18, 2026 02:24 PM
औषधी एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम का पालन नहीं करने पर चार मेडिकल स्टोर्स के लायसेंस निलंबित...
March 18, 2026 02:22 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...
March 18, 2026 01:45 PM
हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न....
March 18, 2026 01:43 PM
टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..
March 18, 2026 01:42 PM
क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...
March 18, 2026 01:30 PM
आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...
March 18, 2026 01:27 PM
लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...
March 18, 2026 01:20 PM
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM