FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...

  Updated : March 18, 2026 01:45 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिला लोक अभियोजक श्री चंचल बाहेती ने बताया घटना इस प्रकार है कि उपनिरीक्षक लालसिंह सिसौदिया को दिनांक 28.05.2018 को उसके विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि " एक सफेद रंग की ओमनी वेन वाहन आर.जे. 09 यू.ए. 4981 की नंबर प्लेट लगी है व पीछे वेन के कांच पर ठिकाना डोरिया लिखा है, जिसमें बैठे राजेन्द्र लुहार, रामपाल मेघवाल तथा आबिद, उक्त ओमनी वेन वाहन मे अवैध डोडाचुरा कुचड़ोद तरफ से भरकर जीरन चीताखेड़ा होते हुए निम्बाहेड़ा तस्करी हेतु ले जा रहे है। ओमनी वेन के आगे एक काले रंग की होण्डा शाईन मोटरसाईकिल एम.पी. 44 एम.पी. 4786 पर गोपाल पाटीदार व फारूख मुसलमान निवासी जीरन, जिन्होने अवैध डोडाचूरा राजेन्द्र व उसके साथियों को दिया व वेन में भरकर राजस्थान सीमा तरफ वेन के आगे आगे चलकर उक्त नंबर की मोटरसाइकिल से पायलेटिंग कर रहे है। उक्त सूचना सूचना पर उपनिरीक्षक लालसिंह सिसौदिया मय फोर्स, अनुसंधान सामग्री एंव शासकीय वाहन के कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना अनुसार जीरन कुचड़ोद रोड़ सहकारी संस्था सोसाईटी के सामने पहुंच कर नाकाबंदी की। मुखबीर द्वारा बताई ओमनी वेन कमांक आर.जे. 09 यू.ए. 4981 आती दिखी जिसमें 3 व्यक्ति बैठे हुए थे, रोककर तीनों व्यक्तियों का नाम, पता पूछने पर चालक ने अपना नाम राजेन्द्र पिता कन्हैयालाल तथा उसके पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रामपाल पिता मगनीराम मेघवाल तथा पीछे सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आबिद पिता युसुफ मोहम्मद बताया। तत्पश्चात् ओमनी वेन की तलाशी लेने पर पीछे वाली दोनों सीट के बीच में दो सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ कुल 58 कि.ग्रा. डोडाचूरा पाया, जिसको रखने का लायसेंस पूछते नही होना बताया। तत्पश्चात् 58 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा एवं ओमनी वेन कमांक आर.जे. 09 यू.ए. 4981 को जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया। तत्पश्चात् मौके पर उपस्थित अभियुक्त रामपाल को अन्य अभियुक्तगण के साथ गिरफ्‌तार किया गया। तत्पश्चात् संपूर्ण विवेचना उपरांत सहअभियुक्तगण सहित अभियुक्त रामपाल के विरूद्ध अधिनियम की धारा 8/15 सी के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमें विचारण के दौरान आरोपी राजेन्द्र फरार है। जिसका प्रकरण 39/18 पर दर्ज होकर उक्त प्रकरण में समस्त महत्वपूर्ण अभियोजन साक्ष्य लो क अभियोजक द्वारा करायी गई। जिसपर माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय एनडीपीएस कोर्ट नीमच के न्यायाधीश श्रीमान जितेन्द्रकुमार बाजोलिया द्वारा दिनांक 10.03.2026 को आरोपी रामपाल पिता मगनीराम मेघवाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कंथारिया थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ राज. को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,00,000/- रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में म०प्र० शासन कि ओर से प्रभावी पेरवी जिला लोक अभियोजक नीमच श्री चंचल बाहेती द्वारा की गई ।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गोसम्मान आह्वान अभियान बैठक होगी प्रतापगढ़ में...

March 18, 2026 02:57 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...

March 18, 2026 02:54 PM

मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….

March 18, 2026 02:47 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….

March 18, 2026 02:42 PM

नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....

March 18, 2026 02:38 PM

दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस में शामिल होने 5 लोकतंत्र सेनानी आज होंगे नीमच से रवाना….

March 18, 2026 02:34 PM

जिले की सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताए स्‍वास्‍थ्‍य जांच की सही-सही रिर्पोट अंकित करें - श्री चंद्रा, जिले में आज चलाया जाएबबगा एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान- कलेक्‍टर जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

March 18, 2026 02:30 PM

जिले में महिला एवं बाल कल्‍याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में बच्‍चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करें-श्री चंद्रा, कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्‍पन्‍न...

March 18, 2026 02:24 PM

औषधी एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम का पालन नहीं करने पर चार मेडिकल स्‍टोर्स के लायसेंस निलंबित...

March 18, 2026 02:22 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...

March 18, 2026 01:45 PM

हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में बच्‍चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्‍पन्‍न....

March 18, 2026 01:43 PM

टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..

March 18, 2026 01:42 PM

क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...

March 18, 2026 01:30 PM

आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...

March 18, 2026 01:27 PM

लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...

March 18, 2026 01:20 PM

निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..

March 18, 2026 01:15 PM

एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...

March 18, 2026 01:09 PM

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...

March 18, 2026 01:05 PM

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्‍थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...

March 18, 2026 01:02 PM