एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
Updated : March 18, 2026 01:09 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
आयोजन
चित्तौड़गढ़ :- कृषि विज्ञान केन्द्र में पुष्प अनुसंधान परियोजना, अनुसंधान निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के तत्वाधान में भारत सरकार की अनुसुचित जाति विशेष योजना मद (एस.सी.एस.पी) द्वारा एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 50 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना प्रभारी डा. एल. एन. महावर एवं केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. रतन लाल सोलंकी, विशिष्ठ अतिथि डा. योगेश कन्नौजिया, प्रोफेसर (शस्य विज्ञान) प्रसार शिक्षा निदेशालय, उदयपूर एवं डा. हरि सिंह, प्रोफेसर, कृषि अर्थशास्त्र विभाग, उदयपुर ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डा. एच.एल. बेरवा ने किया तथा कार्यक्रम में श्री संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक, श्री राजू गुर्जर आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में परियोजना प्रभारी डा. एल. एन. महावर ने किसानों की आय को दुगुनी करने में व्यावसायिक फूलो की खेती में कर्षित पुष्प गुलदाउदी, गुलाब, गेंदा की क्रमबद्ध नर्सरी गमले तैयार करने एवं पौधरोपण के बारे में विस्तृत से बताया। डा. हरि सिंह,प्रोफेसर, कृषि अर्थशास्त्र विभाग, उदयपुर ने समन्वित कृषि प्रणाली पद्धति से फूलो की खेती कर किसान अपनी आमदनी एवं रोजगार अर्जन कर सकते है समन्वित कृषि प्रणाली योजना से किसान की आमदनी दुगुनी हो सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. रतन लाल सोलंकी ने किसानों को प्रशिक्षण का महत्व व कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी एवं किसानों का फूलो की खेती में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन का महत्व एवं आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने की तकनीकी दी। फूलो की खेती में खरपतवार नियंत्रण के बारे में तकनीकी जानकारी दी। डा. योगेश कन्नौजिया, प्रोफेसर (शस्य विज्ञान) ने फूलो की खेती की शस्य क्रियाये एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में तकनीकी जानकारी दी। डा. एच. एल. बेरवा ने फूलो की खेती का महत्व एवं गेंदा उत्पादन पर तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षण में कृषि आदान फूल एवं सब्जी के बीज, दवाईयां, उद्यानिकी टूल्स एवं फूलो की पौध आदि किसानों को उपलब्ध कराया गया। अन्त में केन्द्र के श्री संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक ने प्रशिक्षण में पधारे सभी कृषक एवं कृषक महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
और खबरे
भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….
March 18, 2026 02:42 PM
नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई: 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....
March 18, 2026 02:38 PM
दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस में शामिल होने 5 लोकतंत्र सेनानी आज होंगे नीमच से रवाना….
March 18, 2026 02:34 PM
जिले की सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताए स्वास्थ्य जांच की सही-सही रिर्पोट अंकित करें - श्री चंद्रा, जिले में आज चलाया जाएबबगा एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान- कलेक्टर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
March 18, 2026 02:30 PM
जिले में महिला एवं बाल कल्याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें-श्री चंद्रा, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न...
March 18, 2026 02:24 PM
औषधी एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम का पालन नहीं करने पर चार मेडिकल स्टोर्स के लायसेंस निलंबित...
March 18, 2026 02:22 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...
March 18, 2026 01:45 PM
हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न....
March 18, 2026 01:43 PM
टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..
March 18, 2026 01:42 PM
क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...
March 18, 2026 01:30 PM
आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...
March 18, 2026 01:27 PM
लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...
March 18, 2026 01:20 PM
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...
March 18, 2026 01:00 PM
पद्मावती बहु मण्डल के चुनाव में नीलु सुराणा अध्यक्ष, प्रिया छाजेड सचिव, मीना हिंगड़ कोषाध्यक्ष नियुक्त...
March 18, 2026 12:25 PM
बालागंज में जल महोत्सव का आयोजन, जल संरक्षण के लिए सामुदायिक संकल्प दोहराया....
March 18, 2026 12:22 PM