आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...
Updated : March 18, 2026 01:27 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- भारतीय संस्कृति में आराधना एवं साधना के लिए पर्व को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, नवरात्रि में भक्ति के द्वार खुल जाते हैं और आराधना, साधना,जप,तप,मंत्र,यज्ञ,हवन, उपवास,त्याग और सहयोग भावना के साथ शक्ति की आराधना देवी उपासना की जाती है। नवरात्र हिंदूओं का विशेष और सबसे पवित्र पर्व है, नवरात्र का धार्मिक, आध्यात्मिक, लौकिक और शारीरिक दृष्टि से बड़ा महत्व है।चीताखेडा से मात्र दो किलो मीटर दूरी पर स्थित आंवरीमाताजी का धाम माताजी का खेड़ा की पावन धरा पर स्थित अतिप्राचीन आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के अलौकिक दरबार में हर साल की तरह चैत्र सुदी नवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर मेला समिति द्वारा नौ दिवसीय विशाल मेला आयोजित करवाते आ रहें हैं इस बार कल गुरूवार से शुक्रवार तक 20 वां मेला महोत्सव आयोजित होने जा रहा है।आज दिवस गुरुवार को चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। मां जगदम्बा के दरबार में प्रात;11:30बजे घट स्थापना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी मेला समिति अध्यक् मनसुख जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि मेले के प्रथम दिन सुदी एकम गुरुवार 19 मार्च 2026 को प्रात :साढ़े आठ बजे चीताखेडा के बजरंग मंदिर से बैण्ड बाजों और डीजे के साथ 151फिट लंबी चुनरी यात्रा प्रारंभ होगी, साथ ही मां जगदम्बा आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी की प्रतिमा विशेष आकर्षक रथ में सवार होकर बड़े ही धूमधाम से गांव की प्रजा का हाल जानने निकलेगी। चुनरी यात्रा में अलीराजपुर जिले के आदीवासी भगोरिया नृत्य टीम नृत्य करते हुए चलेगी। चुनरी यात्रा बजरंग मंदिर से बड़ा गणपति चौक,शैख मौहल्ला, माणक चौक,नीम चौक,सदर बाजार, चेनपुरा चौराहा,बस स्टैंड, नई आबादी मार्ग से होकर माताजी का खेड़ा पहुंचेगी, जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ घटस्थापना होगी और नौ दिवसीय चलने वाली नवरात्रि की घटस्थापना साढ़े ग्यारह बजे होंगी।इस मौके पर नो दिनों तक अखण्ड जाप, हवन,पाठ-पुजा विद्वान पंडितों द्वारा की जाएगी। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मेला समिति द्वारा मां जगदम्बा के दरबार विद्युत डेकोरेशन से जगमगाया गया है। मेला परिसर में दुकानदार भी दुकानें बड़ी संख्या में लेकर आए हैं।मेला समिति ने समस्त धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि मैले में अधिक से अधिक संख्या में पधारे।
और खबरे
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...
March 18, 2026 02:54 PM
मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….
March 18, 2026 02:47 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….
March 18, 2026 02:42 PM
नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....
March 18, 2026 02:38 PM
दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस में शामिल होने 5 लोकतंत्र सेनानी आज होंगे नीमच से रवाना….
March 18, 2026 02:34 PM
जिले की सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताए स्वास्थ्य जांच की सही-सही रिर्पोट अंकित करें - श्री चंद्रा, जिले में आज चलाया जाएबबगा एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान- कलेक्टर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
March 18, 2026 02:30 PM
जिले में महिला एवं बाल कल्याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें-श्री चंद्रा, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न...
March 18, 2026 02:24 PM
औषधी एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम का पालन नहीं करने पर चार मेडिकल स्टोर्स के लायसेंस निलंबित...
March 18, 2026 02:22 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...
March 18, 2026 01:45 PM
हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न....
March 18, 2026 01:43 PM
टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..
March 18, 2026 01:42 PM
क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...
March 18, 2026 01:30 PM
आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...
March 18, 2026 01:27 PM
लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...
March 18, 2026 01:20 PM
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...
March 18, 2026 01:00 PM