FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..

  Updated : March 18, 2026 01:15 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मन्दसौर :- निकाह को लेकर उपजी रंजिश में जानलेवा हमला करने के मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 6-6 वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री आसिफ अब्दुल्लाह की अदालत ने सुनाया। मामले की पृष्ठभूमि अभियोजन के अनुसार, 22 जुलाई 2024 को फरियादी इसराईल ने परिवार की मर्जी के खिलाफ सन्नो से निकाह किया था। इस बात से नाराज होकर सन्नो के भाई आफताब और शाहरुख उससे रंजिश रखने लगे। निकाह के बाद इसराईल रतलाम में रहने लगा था, लेकिन घटना से तीन दिन पहले वह अपने दादा के कार्यक्रम में शामिल होने मुल्तानपुरा आया था।
ऐसे हुआ हमला - घटना वाले दिन दोपहर करीब 3:15 बजे इसराईल अपने चाचा के घर के बाहर बैठा था। तभी सोहेल टांडिया मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। शाहरुख ने उसे इशारा करते हुए इसराईल पर गोली चलाने के लिए उकसाया। जान बचाने के लिए इसराईल घर के अंदर भागा, लेकिन आफताब ने पीछा कर उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से वह गिर पड़ा। शोर मचने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
जांच और सुनवाई - पुलिस थाना वाय.डी. नगर ने इस मामले में अपराध क्रमांक 256/2024 दर्ज कर जांच शुरू की। उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय ने विवेचना कर न्यायालय में चालान पेश किया। अभियोजन पक्ष ने 12 साक्षियों के बयान और 31 दस्तावेज प्रस्तुत किए।
न्यायालय का निर्णय - साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने सोहेल टांडिया, शाहरुख और आफताब को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 6-6 वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। इस प्रकरण में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक भगवतीलाल शर्मा एवं भगवान सिंह चौहान ने सफल पैरवी की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...

March 18, 2026 02:54 PM

मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….

March 18, 2026 02:47 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….

March 18, 2026 02:42 PM

नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....

March 18, 2026 02:38 PM

दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस में शामिल होने 5 लोकतंत्र सेनानी आज होंगे नीमच से रवाना….

March 18, 2026 02:34 PM

जिले की सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताए स्‍वास्‍थ्‍य जांच की सही-सही रिर्पोट अंकित करें - श्री चंद्रा, जिले में आज चलाया जाएबबगा एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान- कलेक्‍टर जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

March 18, 2026 02:30 PM

जिले में महिला एवं बाल कल्‍याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में बच्‍चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करें-श्री चंद्रा, कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्‍पन्‍न...

March 18, 2026 02:24 PM

औषधी एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम का पालन नहीं करने पर चार मेडिकल स्‍टोर्स के लायसेंस निलंबित...

March 18, 2026 02:22 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...

March 18, 2026 01:45 PM

हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में बच्‍चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्‍पन्‍न....

March 18, 2026 01:43 PM

टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..

March 18, 2026 01:42 PM

क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...

March 18, 2026 01:30 PM

आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...

March 18, 2026 01:27 PM

लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...

March 18, 2026 01:20 PM

निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..

March 18, 2026 01:15 PM

एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...

March 18, 2026 01:09 PM

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...

March 18, 2026 01:05 PM

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्‍थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...

March 18, 2026 01:02 PM

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...

March 18, 2026 01:00 PM