बालागंज में जल महोत्सव का आयोजन, जल संरक्षण के लिए सामुदायिक संकल्प दोहराया....
Updated : March 18, 2026 12:22 PM
डा. बबलु चौधरी मनासा
प्रशासनिक
मनासा :- मध्य प्रदेश जल निगम, पीआईयू नीमच द्वारा बुधवार को विकासखंड मनासा की ग्राम पंचायत बालागंज (हर घर जल ग्राम) में ‘जल महोत्सव’ का आयोजन किया गया। “जल महोत्सव- गांव का उत्सव, देश का महोत्सव” और “सतत जल प्रबंधन की ओर सामुदायिक संकल्प” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जागरूकता रैली और कलश यात्रा से हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस रैली में महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलश यात्रा में महिलाएं और बच्चे सिर पर कलश लेकर पेयजल संरक्षण, जल कर जमा करने और पानी के दुरुपयोग को रोकने के संदेश देते हुए पूरे गांव में घूमे। यात्रा गांव की गलियों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के उपयोग और जल बचाने के महत्व पर भाषण, मेहंदी, रंगोली और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मारु ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से जल के सदुपयोग और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।मध्य प्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक धीरेंद्र कुमार बिजोरिया ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए जल बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं मनासा मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश पुरोहित ने “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक जनसहभागिता दिनेश चंद्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जल निगम की सहायक संस्था कैंप से परियोजना प्रबंधक मृदुल खरे एवं उनकी टीम, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, छात्राएं और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
और खबरे
हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न....
March 18, 2026 01:43 PM
टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..
March 18, 2026 01:42 PM
क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...
March 18, 2026 01:30 PM
आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...
March 18, 2026 01:27 PM
लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...
March 18, 2026 01:20 PM
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...
March 18, 2026 01:00 PM
पद्मावती बहु मण्डल के चुनाव में नीलु सुराणा अध्यक्ष, प्रिया छाजेड सचिव, मीना हिंगड़ कोषाध्यक्ष नियुक्त...
March 18, 2026 12:25 PM
बालागंज में जल महोत्सव का आयोजन, जल संरक्षण के लिए सामुदायिक संकल्प दोहराया....
March 18, 2026 12:22 PM
मालाहेडा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 36 रोगियों ने लाभ लिया...
March 18, 2026 12:17 PM
जिले की मदिरा दुकानों का पांचवें चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 19 मार्च को...
March 18, 2026 12:15 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तीन भैया-बहनों का नवोदय विद्यालय में चयन, 17 साल की सफलता परंपरा बरकरार...
March 18, 2026 12:13 PM
मंडी व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह भजन कीर्तन गीत संगीत और सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न...
March 18, 2026 12:05 PM
गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान, सर्वेयर को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग...
March 18, 2026 11:47 AM
महाविद्यालय में एक दिवसीय वर्मीकंपोस्टिंग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को जैविक खेती व प्राकृतिक खाद निर्माण की मिली व्यवहारिक जानकारी...
March 18, 2026 11:39 AM
मैया के दरबार में तैयारियां तेज, डिप्टी कलेक्टर ने लिया जायजा, भक्तों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर होगी CCTV की नजर....
March 18, 2026 11:09 AM