ज्ञानज्योति विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तीन भैया-बहनों का नवोदय विद्यालय में चयन, 17 साल की सफलता परंपरा बरकरार...
Updated : March 18, 2026 12:13 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
शिक्षा
कनेरा (उपतहसील)। स्वामी विवेकानंद कॉलोनी स्थित ज्ञानज्योति माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के तीन भैया-बहनों का चयन हुआ है। विद्यालय के कन्हैयालाल जोगणिया ने बताया कि कक्षा 5 में अध्ययनरत कार्तिक कोमल धाकड़ (कनेरा), इंदु जुगल किशोर धाकड़ (लूणखंदा) एवं कोस्तुभ कुलदीप मेघवाल (कनेरा) ने सफलता हासिल कर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाया है।
परीक्षा प्रभारी रत्नेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय पिछले 17 वर्षों से लगातार कक्षा 6 एवं 9 में नवोदय चयन देता आ रहा है, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। संस्था प्रधान रामप्रसाद धाकड़ ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय के संरक्षक एवं ग्राम पंचायत कनेरा के सरपंच रामचंद्र मालवीय ने बताया कि कनेरा घाटा क्षेत्र में हर वर्ष सर्वाधिक चयन ज्ञानज्योति विद्यालय से ही होता है और इस वर्ष भी यह रिकॉर्ड कायम रहा। इस उपलब्धि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, पूर्व प्रधान प्यारचंद धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि मेलाना राजकुमार सालवी, सुरेश चंद्र काबरा, गोपाल पहलवान, प्रहलाद धाकड़, शिवलाल धाकड़, मदनगोपाल सहित क्षेत्रवासियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
और खबरे
हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न....
March 18, 2026 01:43 PM
टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..
March 18, 2026 01:42 PM
क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...
March 18, 2026 01:30 PM
आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...
March 18, 2026 01:27 PM
लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...
March 18, 2026 01:20 PM
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...
March 18, 2026 01:00 PM
पद्मावती बहु मण्डल के चुनाव में नीलु सुराणा अध्यक्ष, प्रिया छाजेड सचिव, मीना हिंगड़ कोषाध्यक्ष नियुक्त...
March 18, 2026 12:25 PM
बालागंज में जल महोत्सव का आयोजन, जल संरक्षण के लिए सामुदायिक संकल्प दोहराया....
March 18, 2026 12:22 PM
मालाहेडा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 36 रोगियों ने लाभ लिया...
March 18, 2026 12:17 PM
जिले की मदिरा दुकानों का पांचवें चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 19 मार्च को...
March 18, 2026 12:15 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तीन भैया-बहनों का नवोदय विद्यालय में चयन, 17 साल की सफलता परंपरा बरकरार...
March 18, 2026 12:13 PM
मंडी व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह भजन कीर्तन गीत संगीत और सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न...
March 18, 2026 12:05 PM
गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान, सर्वेयर को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग...
March 18, 2026 11:47 AM
महाविद्यालय में एक दिवसीय वर्मीकंपोस्टिंग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को जैविक खेती व प्राकृतिक खाद निर्माण की मिली व्यवहारिक जानकारी...
March 18, 2026 11:39 AM
मैया के दरबार में तैयारियां तेज, डिप्टी कलेक्टर ने लिया जायजा, भक्तों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर होगी CCTV की नजर....
March 18, 2026 11:09 AM