मंडी व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह भजन कीर्तन गीत संगीत और सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न...
Updated : March 18, 2026 12:05 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- सांप्रदायिक सौहार्द एवं सद्भाव का रंग लगाने के बहाने एक दूसरे की द्वेषता भुलाने और प्रेम सद्भाव बढ़ाने का पवित्र पर्व होली सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। दोपहर में नई एवं पुरानी दोनों मंडी में डीजे की धुन होली के विभिन्न गीतों में भजनों की प्रस्तुति के साथ व्यापारियों ने होली मिलन की गैर निकाली। सभी व्यापारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया। इस अवसर पर देश भक्ति एवं होली के फागुन के गीतों की प्रस्तुति के साथ व्यापारियों ने नृत्य भी किया। गोमाबाई मार्ग स्थित सीएसवी अग्रोहा भवन सभागार में मंगलवार शाम को आयोजित मंडी व्यापारी संघ के होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी सहभागी बने। इस अवसर पर मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने कहा कि रंगों का त्योहार होली पर्व पर सभी लोगों को एक दूसरे से मैत्री प्रेम का व्यवहार बढ़ाना चाहिए और एक दूसरे के सुख दुःख में काम आना चाहिए सभी समाजों को अपनी अपनी संस्कृति का आदान-प्रदान करने का पावन अवसर मिलता है। इस अवसर पर मंडी व्यापार से जुड़े लोगों ने उत्साह के साथ सम्मिलित होकर सभी व्यापारी बंधुओं से आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। रंगों के इस पावन पर्व ने आपसी स्नेह, सौहार्द एवं एकता के भाव को और सुदृढ़ किया।कार्यक्रम में व्यापारी संघ से जुड़े लोगों ने एक दूसरे को सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया को भारतीय सनातन संस्कृति का परिचय दिया।इस अवसर पर व्यापारी संघ के सदस्य एवं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयां विचारों का आदान-प्रदान करते हैं और सभी को खुशियां मिलती है और सामाजिक सद्भाव बढ़ता है, व्यापारिक वर्ग में सामाजिक एकता समाज विकास में महत्वपूर्ण होती है सभी व्यापारी संगठित होकर खुशी के साथ व्यापार करें और एक दूसरे को सहयोग कर राष्ट्र विकास में सहायक बने। इस अवसर पर नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा , सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, निलेश पाटीदार,भाजपा के वरिष्ठ संतोष चोपड़ा एवं कृषि उपज मंडी समिति नीमच के सचिव उमेश बसेड़िया शर्मा,समीर दास मंडी इंस्पेक्टर और व्यापारी प्रतिनिधि कमलेश गर्ग, नवीन गर्ग, विक्रम अजमेरा,विकास गोयल, संजय गर्ग, राहुल गोयल, अनिल अग्रवाल, मनीष पिपाडा़, गोपाल सिंहल, विजय जैन , राजेंद्र खंडेलवाल ,नवल मित्तल,राजेश मंत्री , नरेंद्र कोठारी, मनीष गर्ग,संजय कोठारी ,गोपाल गर्ग,कमल बिंदल एवं अनिल नागोरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं मंडी व्यापारी संघ से जुड़े अनेक लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान भी गण उपस्थित थे।
और खबरे
हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न....
March 18, 2026 01:43 PM
टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..
March 18, 2026 01:42 PM
क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...
March 18, 2026 01:30 PM
आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...
March 18, 2026 01:27 PM
लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...
March 18, 2026 01:20 PM
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...
March 18, 2026 01:00 PM
पद्मावती बहु मण्डल के चुनाव में नीलु सुराणा अध्यक्ष, प्रिया छाजेड सचिव, मीना हिंगड़ कोषाध्यक्ष नियुक्त...
March 18, 2026 12:25 PM
बालागंज में जल महोत्सव का आयोजन, जल संरक्षण के लिए सामुदायिक संकल्प दोहराया....
March 18, 2026 12:22 PM
मालाहेडा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 36 रोगियों ने लाभ लिया...
March 18, 2026 12:17 PM
जिले की मदिरा दुकानों का पांचवें चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 19 मार्च को...
March 18, 2026 12:15 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तीन भैया-बहनों का नवोदय विद्यालय में चयन, 17 साल की सफलता परंपरा बरकरार...
March 18, 2026 12:13 PM
मंडी व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह भजन कीर्तन गीत संगीत और सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न...
March 18, 2026 12:05 PM
गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान, सर्वेयर को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग...
March 18, 2026 11:47 AM
महाविद्यालय में एक दिवसीय वर्मीकंपोस्टिंग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को जैविक खेती व प्राकृतिक खाद निर्माण की मिली व्यवहारिक जानकारी...
March 18, 2026 11:39 AM
मैया के दरबार में तैयारियां तेज, डिप्टी कलेक्टर ने लिया जायजा, भक्तों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर होगी CCTV की नजर....
March 18, 2026 11:09 AM