महाविद्यालय में एक दिवसीय वर्मीकंपोस्टिंग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को जैविक खेती व प्राकृतिक खाद निर्माण की मिली व्यवहारिक जानकारी...
Updated : March 18, 2026 11:39 AM
डा. बबलु चौधरी मनासा
आयोजन
मनासा :- शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में “वर्मीकंपोस्टिंग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एम. एल. धाकड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खाद निर्माण की वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ श्री विनोद पाटीदार (संचालक, जैविक सागर उद्योग) ने वर्मीकंपोस्टिंग की प्रक्रिया, केंचुओं की उपयुक्त प्रजातियां, खाद निर्माण की विधियां एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को वर्मीकंपोस्ट तैयार करने की प्रायोगिक विधि का प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे उन्हें विषय की व्यवहारिक समझ प्राप्त हुई। इको क्लब प्रभारी प्रो. मुकेश मालवीय ने बताया कि वर्मीकंपोस्टिंग जैविक खेती को बढ़ावा देने का एक प्रभावी एवं पर्यावरण हितैषी माध्यम है। इसके जरिए जैविक कचरे से उच्च गुणवत्ता वाली प्राकृतिक खाद तैयार की जा सकती है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक होती है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करती है। कार्यशाला में महाविद्यालय के डॉ. अनिल जैन, डॉ. जी. के. कुमावत, डॉ. स्मिता रावत, डॉ. ममता बसेर, डॉ. सी. एस. बारीवाल, डॉ. देवीलाल सुथार सहित अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. कविश पाटीदार ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
और खबरे
लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...
March 18, 2026 01:20 PM
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...
March 18, 2026 01:00 PM
पद्मावती बहु मण्डल के चुनाव में नीलु सुराणा अध्यक्ष, प्रिया छाजेड सचिव, मीना हिंगड़ कोषाध्यक्ष नियुक्त...
March 18, 2026 12:25 PM
बालागंज में जल महोत्सव का आयोजन, जल संरक्षण के लिए सामुदायिक संकल्प दोहराया....
March 18, 2026 12:22 PM
मालाहेडा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 36 रोगियों ने लाभ लिया...
March 18, 2026 12:17 PM
जिले की मदिरा दुकानों का पांचवें चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 19 मार्च को...
March 18, 2026 12:15 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तीन भैया-बहनों का नवोदय विद्यालय में चयन, 17 साल की सफलता परंपरा बरकरार...
March 18, 2026 12:13 PM
मंडी व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह भजन कीर्तन गीत संगीत और सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न...
March 18, 2026 12:05 PM
गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान, सर्वेयर को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग...
March 18, 2026 11:47 AM
महाविद्यालय में एक दिवसीय वर्मीकंपोस्टिंग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को जैविक खेती व प्राकृतिक खाद निर्माण की मिली व्यवहारिक जानकारी...
March 18, 2026 11:39 AM
मैया के दरबार में तैयारियां तेज, डिप्टी कलेक्टर ने लिया जायजा, भक्तों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर होगी CCTV की नजर....
March 18, 2026 11:09 AM
रतलाम में जनआंदोलन उग्र, महू-नीमच फोरलेन पर डटे हजारों प्रदर्शनकारी, प्रशासन से गतिरोध बरकरार...
March 18, 2026 11:00 AM
दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के आरोपी तस्कर परवेज व करण की प्रथम जमानत याचिका खारिज....
March 18, 2026 08:55 AM
मानसिक मजबूती की ओर बड़ा कदम, जाजू कन्या महाविद्यालय में 5 दिवसीय मनोबल सत्र का सफल आयोजन, छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त जीवन के मंत्र....
March 18, 2026 08:39 AM
नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता, नाबालिक अपह्ता को दस्तयाब कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया...
March 18, 2026 08:22 AM