मानसिक मजबूती की ओर बड़ा कदम, जाजू कन्या महाविद्यालय में 5 दिवसीय मनोबल सत्र का सफल आयोजन, छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त जीवन के मंत्र....
Updated : March 18, 2026 08:39 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
आयोजन
नीमच :- उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए दिनांक 13 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक “तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित मनोबल सत्र” का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इन सत्रों का प्रसारण YouTube के माध्यम से किया गया, जिसमें महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं एवं महाविद्यालयीन परिवार ने सक्रिय सहभागिता की। दिनांक 13 मार्च 2026 को आयोजित प्रथम सत्र में डॉ. तनमय जोशी (सहायक प्राध्यापक, Department of Psychiatry, AIIMS) द्वारा “Strategies to Combat Academic & Psychological Stress” विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने छात्राओं को शैक्षणिक दबाव एवं मानसिक तनाव से निपटने के प्रभावी उपायों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया दिनांक 14 मार्च 2026 को द्वितीय सत्र में श्री मनोज कुमार शर्मा, IPS (महानिरीक्षक, महाराष्ट्र पुलिस) द्वारा “How to Pursue One’s Ambition Without Stress” विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया गया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से बिना तनाव के उद्देश्यों की प्राप्ति पर बल दिया। दिनांक 16 मार्च 2026 को तृतीय सत्र में श्री सत्य साईं सेवा संगठन, मध्यप्रदेश द्वारा Meditation Session का आयोजन किया गया, जिसमें ध्यान एवं मानसिक शांति के विभिन्न अभ्यासों के माध्यम से छात्राओं को तनावमुक्त रहने की तकनीकों से अवगत कराया गया दिनांक 17 मार्च 2026 को अंतिम सत्र में डॉ. ऋतुनंदन द्वारा “Social Stress, Life Skills & Emotional Balance” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सामाजिक दबावों के बीच संतुलित जीवन जीने एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं को ऐसे सत्रों से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाने एवं मानसिक रूप से सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर एनटीएफ प्रभारी डॉ. हीना हरित द्वारा छात्राओं को तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं जीवन कौशल एवं आत्म-नियंत्रण के माध्यम से सफलता प्राप्त करने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा प्रत्येक सत्र में महाविद्यालयीन परिवार एवं छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
और खबरे
मानसिक मजबूती की ओर बड़ा कदम, जाजू कन्या महाविद्यालय में 5 दिवसीय मनोबल सत्र का सफल आयोजन, छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त जीवन के मंत्र....
March 18, 2026 08:39 AM
नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता, नाबालिक अपह्ता को दस्तयाब कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया...
March 18, 2026 08:22 AM
छोटे गांव ढाबा से बड़ी कामयाबी, गजराज का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर...
March 18, 2026 08:19 AM
जावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 381 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित 02 आरोपी गिरफ्तार....
March 18, 2026 03:47 AM
सैलाना में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, जनभागीदारी से ग्राम विकास पर जोर...
March 18, 2026 03:14 AM
निवाड़ी के डायल 112 हीरोज, सतर्कता, संवेदनशीलता और समझाइश से रेलवे पटरी पर बैठी महिला की बचाई जान....
March 18, 2026 02:57 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 18, 2026 02:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 18, 2026 02:54 AM
टैलेंट अकैडमी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, 12वीं विद्यार्थियों को दी भावुक विदाई..
March 18, 2026 01:04 AM
रतलाम में कलेक्टर मिशा सिंह का बड़ा एक्शन, डीईओ अनीता सागर पद से हटाई गईं, सैलाना में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं भी समाप्त...
March 17, 2026 04:15 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा 2.081 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार....
March 17, 2026 04:13 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा 1.044 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार...
March 17, 2026 04:10 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एमपी यूनिट द्वारा 3.300 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 17, 2026 04:09 PM
पूजा के बीच मधुमक्खियों का हमला, प्राचीन गुप्तकेदारेश्वर महादेव में मचा हड़कंप....
March 17, 2026 03:39 PM
ढोल-ढमाकों के साथ विभिन्न समाजजनों ने निकाली रंगारंग गेर...
March 17, 2026 03:33 PM
राजस्थान दिवस 2026 के तहत राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ का भव्य आयोजन..
March 17, 2026 03:13 PM
रतनगढ़ में गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, विहिप प्रखंड में संत यात्रा संपन्न...
March 17, 2026 02:38 PM
जैविक खेती से सुधरेगा मिट्टी का स्वास्थ्य व बढेगी आय डॉ. रोत...
March 17, 2026 02:26 PM
डीकैन में दिखी सामाजिक समरसता, जैन और माहेश्वरी समाज ने मिलकर निकाली भव्य संयुक्त गेर...
March 17, 2026 01:53 PM