मैया के दरबार में तैयारियां तेज, डिप्टी कलेक्टर ने लिया जायजा, भक्तों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर होगी CCTV की नजर....
Updated : March 18, 2026 11:09 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- ग्राम माता का खेड़ा स्थित सुप्रसिद्ध आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के दरबार में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाला नौ दिवसीय विशाल मेला भव्य और सुव्यवस्थित होगा। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला परिसर का सघन दौरा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। डिप्टी कलेक्टर श्रुति भहडिया, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा और आर.आई. योगेश चौपड़ा ने मंदिर परिसर पहुँचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला समिति के सदस्यों से चर्चा की और निर्देश दिए कि इस बार का आयोजन पिछली बार की तुलना में अधिक भव्य और श्रद्धालु-हितैषी होना चाहिए। सुरक्षा पर विशेष जोर: 'तीसरी आँख' का रहेगा पहरा - प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। डिप्टी कलेक्टर ने सुझाव दिया कि मेले के सभी प्रवेश मार्गों और दुकान क्षेत्रों में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। झूले, चकरी मार्केट और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। मनचलों, शरारती तत्वों और जेब कतरों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। निरीक्षण के दौरान जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव और चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया की मौजूदगी में मेला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। जिसमें वाहनों के सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन किया । शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और दर्शनार्थियों के लिए सुलभ दर्शन व्यवस्था की जाए। मंदिर से उचित दूरी पर व्यवस्थित वाहन पार्किंग की व्यवस्थ रहेगी।
रंगारंग कार्यक्रमों की होगी धूम - मेला समिति ने बताया कि नौ दिवसीय मेले के दौरान रात्रि में रंगमंच पर विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भजन संध्या और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस अवसर पर मेला समिति एवं मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन, सचिव नरेश पाटीदार, दशरथ माली, पुजारी गोपाल रावत, मांगीलाल रावत, पटवारी संदेश चैलावत, अंतिम गेहलोत, डॉ. बबलू वैष्णव, अशोक जैन सहित कई गणमान्य नागरिक और समिति सदस्य उपस्थित थे।
और खबरे
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...
March 18, 2026 01:00 PM
पद्मावती बहु मण्डल के चुनाव में नीलु सुराणा अध्यक्ष, प्रिया छाजेड सचिव, मीना हिंगड़ कोषाध्यक्ष नियुक्त...
March 18, 2026 12:25 PM
बालागंज में जल महोत्सव का आयोजन, जल संरक्षण के लिए सामुदायिक संकल्प दोहराया....
March 18, 2026 12:22 PM
मालाहेडा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 36 रोगियों ने लाभ लिया...
March 18, 2026 12:17 PM
जिले की मदिरा दुकानों का पांचवें चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 19 मार्च को...
March 18, 2026 12:15 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तीन भैया-बहनों का नवोदय विद्यालय में चयन, 17 साल की सफलता परंपरा बरकरार...
March 18, 2026 12:13 PM
मंडी व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह भजन कीर्तन गीत संगीत और सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न...
March 18, 2026 12:05 PM
गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान, सर्वेयर को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग...
March 18, 2026 11:47 AM
महाविद्यालय में एक दिवसीय वर्मीकंपोस्टिंग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को जैविक खेती व प्राकृतिक खाद निर्माण की मिली व्यवहारिक जानकारी...
March 18, 2026 11:39 AM
मैया के दरबार में तैयारियां तेज, डिप्टी कलेक्टर ने लिया जायजा, भक्तों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर होगी CCTV की नजर....
March 18, 2026 11:09 AM
रतलाम में जनआंदोलन उग्र, महू-नीमच फोरलेन पर डटे हजारों प्रदर्शनकारी, प्रशासन से गतिरोध बरकरार...
March 18, 2026 11:00 AM
दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के आरोपी तस्कर परवेज व करण की प्रथम जमानत याचिका खारिज....
March 18, 2026 08:55 AM
मानसिक मजबूती की ओर बड़ा कदम, जाजू कन्या महाविद्यालय में 5 दिवसीय मनोबल सत्र का सफल आयोजन, छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त जीवन के मंत्र....
March 18, 2026 08:39 AM
नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता, नाबालिक अपह्ता को दस्तयाब कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया...
March 18, 2026 08:22 AM
छोटे गांव ढाबा से बड़ी कामयाबी, गजराज का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर...
March 18, 2026 08:19 AM