FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बिहार दिवस पर भीलवाड़ा में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1000 से अधिक मरीजों को मिलेगा लाभ...

  Updated : March 17, 2026 12:44 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  सामाजिक

भीलवाड़ा :- सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा “बिहार दिवस” के पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जनहितकारी शिविर दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक टांक भवन, अम्बेश हॉस्पिटल के पास, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित होगा. समिति के प्रभारी एवं व्यवस्थापक रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में लगभग 1000 से अधिक मरीजों के पहुंचने की संभावना है, जिनके लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस भव्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एम.एच.ओ.) कार्यालय तथा महात्मा गांधी हॉस्पिटल, भीलवाड़ा की विशेषज्ञ टीम विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देगी। इसके साथ ही हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, किडनी एवं मूत्र रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी (नाक, कान, गला), स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत चिकित्सा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। साथ ही न्यूरोथैरेपी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, योग एवं नैचरोपैथी के अनुभवी विशेषज्ञ भी परामर्श देंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर उचित उपचार प्राप्त कर सकें। समिति द्वारा शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, अल्पाहार एवं चाय-पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में 50 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा, जो समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाते हैं। यह सम्मान पूर्वांचल जन चेतना समिति व जिला यूनेस्को के संयुक्त तत्वाधान में दिए जाएंगे साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आमजन / परामर्शकर्ताओ के लिए पारंपरिक “लिट्टी-चोखा” का स्वाद भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोग स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बिहार की संस्कृति का भी आनंद ले सकेंगे समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही संबंधित विभागों एवं प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है, ताकि यह शिविर समाज सेवा का एक यादगार उदाहरण बन सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस को अनुराधा झा, शिल्पी सिंह, पूनम झा, पिंकी सोनी, रामवती देवी और जवाहर फाउंडेशन के वैभव जोशी, चिराग ट्रेलर,मोहम्मद हारुन सहित संस्था के अन्य लोग भी मौजूद थे

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ढोल-ढमाकों के साथ विभिन्न समाजजनों ने निकाली रंगारंग गेर...

March 17, 2026 03:33 PM

राजस्थान दिवस 2026 के तहत राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ का भव्य आयोजन..

March 17, 2026 03:13 PM

रतनगढ़ में गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, विहिप प्रखंड में संत यात्रा संपन्न...

March 17, 2026 02:38 PM

जैविक खेती से सुधरेगा मिट्टी का स्वास्थ्य व बढेगी आय डॉ. रोत...

March 17, 2026 02:26 PM

डीकैन में दिखी सामाजिक समरसता, जैन और माहेश्वरी समाज ने मिलकर निकाली भव्य संयुक्त गेर...

March 17, 2026 01:53 PM

बिहार दिवस पर भीलवाड़ा में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1000 से अधिक मरीजों को मिलेगा लाभ...

March 17, 2026 12:44 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 71,489 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में उतार-चढ़ाव...

March 17, 2026 12:37 PM

दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता - मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय परामर्श बैठक में दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देने, राज्यों के समन्वय और विशेष बच्चों के पुनर्वास पर हुआ मंथन....

March 17, 2026 12:23 PM

सिंहस्थ 2028 में हर श्रद्धालु होगा हमारा अतिथि : सीएम डॉ. यादव, 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 11 नई सड़कों की सौगात...

March 17, 2026 12:22 PM

समाजनो ने शबे कद्र मनाई, मस्जिदों को लाइटों से सजाया गया, पुलिस प्रशासन रहा चाक चौबंद...

March 17, 2026 12:08 PM

8 साल के छोटे बच्चे ने रखे पूरे महीने के रोजे ओर पढ़ी पांचों वक्त की नमाज़ व तरावीह....

March 17, 2026 12:05 PM

आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बालचंद वर्मा को सौंपी जिम्मेदारी, पेंशनरों के अधिकारों की दृढ़ लड़ाई के लिए जाना जाता है नाम..

March 17, 2026 11:52 AM

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण...

March 17, 2026 11:43 AM

नीमच सिटी में रंग तेरस पर जमकर खेली होली, उड़ा रंग गुलाल, निभाई प्राचीन परम्पराए, साल भर बाद 5 फीट गहरे गड्ढे में दबे भेरूजी को लगाया दाल-बाफले का भोग, कराया नगर भ्रमण...

March 17, 2026 11:40 AM

नाकाबंदी तोड़ भागी स्कॉर्पियो, पुलिस ने पीछा कर दबोची, अवैध पिस्टल, कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त होने की आशंका, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार...

March 17, 2026 11:31 AM

10 साल से लंबित क्रमोन्नति का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, 23 मार्च तक आदेश जारी करने का आयुक्त का बड़ा आश्वासन...

March 17, 2026 11:25 AM

सिंगोली मे यश कंवर जी मा.सा. की 108 वीं जन्म जयंती मनाई गई, अनेक धार्मिक गतिविधियों का आयोजन हुआ...

March 17, 2026 09:11 AM

सरवानिया महाराज में नगर परिषद के फैसलों पर घमासान, सुरक्षित जमीन की बिक्री-लीज, अधूरे निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और नए प्रस्तावों ने खड़े किए गंभीर सवाल....

March 17, 2026 09:06 AM

मानवता की मिसाल, लापता मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित ढूंढा, परिजनों को सौंपा...

March 17, 2026 09:04 AM