सरवानिया महाराज में नगर परिषद के फैसलों पर घमासान, सुरक्षित जमीन की बिक्री-लीज, अधूरे निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और नए प्रस्तावों ने खड़े किए गंभीर सवाल....
Updated : March 17, 2026 09:06 AM
बबलु माली
सामाजिक
सरवानिया महाराज :- नगर परिषद सरवानिया महाराज एक बार फिर अपने फैसलों को लेकर विवादों के केंद्र में आ गई है। नगर में लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि परिषद जहां एक ओर बुनियादी विकास कार्यों को पूरा नहीं कर पा रही है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक और सुरक्षित जमीनों को बेचने या उनके उपयोग में बदलाव के निर्णय ले रही है। इससे न केवल जनप्रतिनिधियों में असंतोष है, बल्कि आम नागरिक भी इन फैसलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
नियमों के विपरीत नीलामी, प्रक्रिया पर उठे सवाल - मार्च 2024 में नगर परिषद द्वारा सुरक्षित पंचायत भूमि को तोड़कर दुकानों के लिए भूखंड तैयार किए गए और उनकी नीलामी कर दी गई। आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं थी। उस समय परिषद के कई पार्षदों ने खुलकर विरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। नीलामी के दौरान कई खरीदारों ने निर्धारित समय सीमा में राशि जमा नहीं कराई। इसके बाद तत्कालीन सीएमओ द्वारा नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर भुगतान करवाया गया। हालांकि राशि जमा होने के बावजूद दो वर्ष बीत जाने के बाद भी दुकानों का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। भूखंड आवंटन के बाद पट्टानामा अनुबंध का पंजीयन अनिवार्य होता है, जिसके बाद ही 2 प्रतिशत वार्षिक लीज रेंट लागू होता है। लेकिन कई मामलों में यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते नगर परिषद को अपेक्षित राजस्व नहीं मिल पाया और आर्थिक नुकसान की स्थिति बनी हुई है।
वार्ड 15 में स्वास्थ्य केंद्र बना उपयोगहीन ढांचा - वार्ड क्रमांक 15 में लाखों रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया, लेकिन इसकी लोकेशन को लेकर शुरुआत से ही विवाद बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सर्वे और जनसहमति के इसे मीडिल स्कूल के बीच बना दिया गया, जिससे एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाओं की पहुंच मुश्किल हो गई परिणामस्वरूप, एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी भवन उपयोग में नहीं आ सका है। खाली पड़े भवन में तोड़फोड़ होने से कांच, पाइप और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई है।
वार्ड 11 में अधूरा गेट, न्यायालय में मामला - वार्ड क्रमांक 11 में प्रवेश द्वार (गेट) निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन विवाद के चलते मामला न्यायालय में पहुंच गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा स्टे लाने के बाद निर्माण कार्य पूरी तरह रुक गया है और अब कोर्ट के फैसले के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव होगी।
स्कूल मैदान की जमीन पर बढ़ता विरोध - वार्ड क्रमांक 1 में स्थित स्कूल की सुरक्षित भूमि के पास हाट मैदान के नाम पर भूखंड आवंटन/नीलामी का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। यह मैदान लंबे समय से दशहरा, दीपावली बाजार, सामाजिक कार्यक्रम, खेलकूद और विद्यार्थियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। इसके बावजूद यहां भूखंड काटने के प्रस्ताव को लेकर स्थानीय लोगों और पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया है।
बड़ा खरा मैदान भी विवादों में, नया प्रस्ताव चर्चा में - अब वार्ड क्रमांक 6 के बड़ा खरा क्षेत्र में स्थित मैदान को लेकर भी विवाद सामने आ गया है। नगर परिषद की 23 तारीख को होने वाली बैठक के एजेंडे में इस स्थान पर हाट बाजार/भूखंड उपयोग का प्रस्ताव शामिल होने की जानकारी सामने आई है। यह स्थान डोम सामुदायिक भवन और बड़ी पार्किंग व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हाल ही में बने डोम की सराहना भी हुई थी, जहां बड़े आयोजनों की संभावना है। ऐसे में इसी स्थान की जमीन के उपयोग को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ गया है।
इनका कहना -
स्कूल मैदान के बाहर हाट मैदान के लिए भूखंड आवंटन कर दुकान बनाने का कार्य परिषद पर निर्भर करता है कि वह वहां क्या बनवाना चाहती है। इस संबंध में परिषद को जमीन आवंटन का लेटर मिला है। वार्ड नंबर 6 में बड़ाखरा के यहां हाट बाजार प्रस्तावित है और वहां टीन शेड बनने वाला है, जिसकी स्वीकृति विधायक जी द्वारा करवाई गई है। 23 तारीख की बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया जाएगा। वार्ड नंबर 15 में स्वास्थ्य विभाग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन यह कार्य स्वास्थ्य विभाग का है। मेरे द्वारा कुछ समय पहले डॉक्टर से इस संबंध में चर्चा की गई थी, उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। वार्ड नंबर 11 में गेट का कार्य नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा स्टे लाने के कारण काम रुक गया है। अब न्यायालय के फैसले के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।वार्ड नंबर 15 में व्यवसायिक उपयोग के लिए भूखंडों की नीलामी के बाद उनकी 2% लीज राशि जमा हो रही है। यदि कहीं यह राशि जमा नहीं हुई है, तो मैं उसे दिखवा लेता हूँ। - राकेश चौहान, प्रभारी सीएमओ, नगर परिषद सरवानिया महाराज
सरवानिया महाराज में स्कूल भूमि का मैदान पूरी तरह सुरक्षित है। इसके पास की जमीन नगर परिषद की है, जहां परिषद नियम अनुसार निर्माण करवा सकती है। बहुत जल्द यहां सांदीपनी विद्यालय का भूमि पूजन किया जाएगा। बड़ा खरा डोम हमारी सरकार द्वारा बनाया गया है और उसके सामने पार्किंग व्यवस्था का पूरा ध्यान रखते हुए आगे का निर्माण कार्य किया जाएगा। वार्ड नंबर 15 में अस्पताल स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया है, जिसमें कुछ कमियां हैं। इस संबंध में कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। इसका लोकार्पण अभी शेष है। यहां जो नुकसान हुआ था, उसे संबंधित ठेकेदार से ठीक करवाया जाएगा। वार्ड नंबर 11 में गेट निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा डालते हुए कोर्ट से स्टे ले आए, जिससे काम रुक गया । न्यायालय के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। वार्ड नंबर 15 में पुरानी पंचायत के भूखंडों का किराया आवंटन के साथ ही लागू हो चुका है। इसका भुगतान अनिवार्य है, हालांकि इसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी परिषद स्तर से ही प्राप्त की जा सकती है यह मेरे संज्ञान में नहीं हे - रूपेंद्र जैन, अध्यक्ष नगर परिषद सरवानिया महाराज
मेरे वार्ड में अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। मेरा विरोध है कि नगर परिषद स्कूल मैदान की जमीन को सुरक्षित रखे और हाट मैदान के लिए अन्य स्थान तलाशे - जगदीश राठौर, पार्षद वार्ड नंबर 1
मेरे वार्ड में अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। गेट निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा कोर्ट से स्टे लाने के कारण काम बंद हो गया। अब न्यायालय के फैसले के बाद ही यह कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा - रामलाल राठौर, उपाध्यक्ष पार्षद व वार्ड नंबर 11
अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन अभी उसका लोकार्पण बाकी है। यहां तोड़फोड़ के कारण कांच, पाइप और खिड़कियों को नुकसान हुआ है। संबंधित ठेकेदार ने अभी तक भवन का हैंडओवर नहीं किया है, इसलिए उसे ही सभी कार्य ठीक कर सौंपना होगा - अर्जुन पाल, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 15
बड़ा खरा में डोम परिसर में कमरे और रसोई घर के निर्माण की योजना मेरे संज्ञान में है, लेकिन वहां पार्किंग के लिए खाली पड़ी जमीन को हाट मैदान के नाम पर बेचना गलत है। मुझे इसकी जानकारी आपके माध्यम से मिली है। यदि ऐसा होता है तो हम इस पर बात करेंगे और इसका विरोध करेंगे। - अनिल राठौर, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 6
और खबरे
सरवानिया महाराज में नगर परिषद के फैसलों पर घमासान, सुरक्षित जमीन की बिक्री-लीज, अधूरे निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और नए प्रस्तावों ने खड़े किए गंभीर सवाल....
March 17, 2026 09:06 AM
मानवता की मिसाल, लापता मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित ढूंढा, परिजनों को सौंपा...
March 17, 2026 09:04 AM
आवरी माता जी के 20 वें मेले में मेलार्थियों के लिए मेला परिसर झुलें, चकरी, मनिहारी, पावभाजी,चाट दुकानों से करने लगा है श्रृंगार...
March 17, 2026 09:01 AM
बैकर्स सभी हितग्राहियों मूलक सव्रोजगार योजनाओं में 25 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश....
March 17, 2026 06:49 AM
सालभर की घटनाओं, दाह, ओले सहित फसलों के भाव को लेकर 27 मार्च को करेगी गोठड़ा वाली माताजी भविष्यवाणी....
March 17, 2026 04:08 AM
चैत्र नवरात्रि पर सरवानिया महाराज में भक्ति का उत्सव, मां ऐवरा की भव्य चुनर यात्रा में अर्पित होगी 51 फीट लंबी चुनरी...
March 17, 2026 04:02 AM
गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए उपभोक्ता गैस बुकिंग में डिजिटल माध्यम का करें अधिक से अधिक प्रयोग....
March 17, 2026 03:07 AM
बाजना क्षेत्र में खसरे से 7 साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, लापरवाही पर एएनएम निलंबित, जांच के आदेश....
March 17, 2026 02:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 17, 2026 02:49 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 17, 2026 02:44 AM
मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से पेंशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एसबीआई के जरिए मिलेगा भुगतान
March 16, 2026 05:12 PM
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शराब दुकान पर लगाया ताला, क्षेत्र में मचा हड़कंप...
March 16, 2026 05:08 PM
मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन...
March 16, 2026 05:01 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ नीमच का होली मिलन समारोह व द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न, शैलेंद्र तोलानी बने अध्यक्ष...
March 16, 2026 04:59 PM
सिंगोली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण में 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए....
March 16, 2026 03:11 PM
सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...
March 16, 2026 02:44 PM
नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को....
March 16, 2026 02:32 PM
मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित...
March 16, 2026 02:28 PM
सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा...
March 16, 2026 02:26 PM