सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...
Updated : March 16, 2026 02:44 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एक अनूठी पहल शुरू की गई। “जीवन रक्षा की सौगात – सुरक्षा की दृष्टि से” थीम के तहत पत्रकारों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश में कुल 56,669 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 14,791 लोगों की मृत्यु हुई। इनमें से 6,541 लोगों की मृत्यु हेलमेट न पहनने और 1,929 लोगों की मृत्यु सीट बेल्ट न लगाने के कारण हुई इसी प्रकार जिला नीमच में वर्ष 2024 में कुल 368 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 120 लोगों की मृत्यु हुई। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें दो पहिया वाहन चालकों की हुई हैं। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने थाना प्रभारी यातायात सोनू बड़गुर्जर एवं यातायात टीम को निर्देशित किया कि चालानी कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि आमजन को यह समझाया जा सके कि यातायात नियमों का पालन कर जनहानि को कैसे कम किया जा सकता है। इसी क्रम में जिला युवा प्रेस क्लब नीमच के होली मिलन समारोह में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जनसहयोग से 40 हेलमेट पत्रकारों को निशुल्क वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रेस एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा कोई भी संदेश आमजन तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक की मंशा है कि नीमच की जनता किसी भी पारिवारिक या व्यक्तिगत कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को उपहार के रूप में हेलमेट देने की परंपरा शुरू करे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।
अपील : यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है।
और खबरे
सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...
March 16, 2026 02:44 PM
नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को....
March 16, 2026 02:32 PM
मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित...
March 16, 2026 02:28 PM
सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा...
March 16, 2026 02:26 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी स्टेडियम व महिला वर्ग में सामरी टीम ने जीता खिताब....
March 16, 2026 02:19 PM
सिद्धेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,यज्ञ और भंडारे के साथ विश्राम..
March 16, 2026 02:08 PM
उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता है...
March 16, 2026 02:03 PM
मानव जीवन थोड़े समय के लिए - भेरूलाल निरंकारी, मासिक सत्संग आयोजित (लोहारिया खेड़ा) में...
March 16, 2026 02:01 PM
रंगतेरस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही कड़ी निगरानी....
March 16, 2026 01:14 PM
मनासा में तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का समापन, संतों ने दिया हिंदू एकता और गौ-रक्षा का संदेश...
March 16, 2026 01:02 PM
शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक...
March 16, 2026 12:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 93,176 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
March 16, 2026 12:35 PM
राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में रासेयो इकाई शासकीय रा.वि. महाविद्यालय मनासा के स्वयंसेवकों का चयन, किया जिले का प्रतिनिधित्व…..
March 16, 2026 12:19 PM
नीमच सिटी में कल निकलेगी रंग तेरस की परंपरागत गैर..…
March 16, 2026 12:17 PM
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन...
March 16, 2026 11:57 AM
साक्ष्य एकत्र करने के दौरान विशेष सावधानिया रखने की आवष्यकता हैं..
March 16, 2026 11:54 AM
मैंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया….
March 16, 2026 10:05 AM
पानी सप्लायर पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही कर सकेंगे पानी सप्लाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
March 16, 2026 09:59 AM
जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 17 मार्च को...
March 16, 2026 09:09 AM