साक्ष्य एकत्र करने के दौरान विशेष सावधानिया रखने की आवष्यकता हैं..
Updated : March 16, 2026 11:54 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच। प्रत्येक आपराधिक प्रकरण में अनुसंधान करते हुवे साक्ष्य एकत्र करने के दौरान पुलिस अधिकारियों को विशेष सावधानिया रखने की आवश्यकता हैं और इस दौरान उन्हें समय-समय पर मार्गदर्शन करने हेतु अभियोजन अधिकारियों का भी दायित्व हैं कि अनुसंधान के दौरान कोई त्रुटि न रहे इस पर वे समय-समय पर पुलिस अधिकारियों को सलाह देते रहें। उक्त विचार विशेष न्यायाधीश पॉक्सों अधिनियम श्रीमती रश्मि मिश्रा ने अभियोजन अधिकारियों की दक्षता संवर्धन हेतु आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किये। जिला अभियोजन संचालनालय, नीमच के मीडिया प्रभारी श्री रितेश कुमार सोमपुरा ने जानकारी देते हुवे बताया कि अभियोजन अधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु एवं ज्ञान संवर्धन हेतु प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश अभियोजन संचालनालय के संचालक श्री बी. एल. प्रजापति के निर्देशन में एवं प्रभारी संयुक्त संचालक श्री रामेश्वर कुमरे के मार्गदर्शन में नीमच जिले के अभियोजन अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार 15 मार्च को जिला मुख्यालय पर होटल श्रेष्ठा पैराडाइज में किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक अभियोजन श्री जगदीश चौहान ने की। कार्यक्रम में जिले के समस्त अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों को संबोधित करते हुवे श्री सिसौदिया ने इस प्रकार की कार्यशालाओं के निरंतर आयोजन की आवश्यकता बताई और कहा की इस प्रकार की कार्यशालओं के आयोजन से एक ओर जहाँ हमे अपनी कमी को सुधारने का अवसर मिलता हैं वहीं दूसरी और व्यवसायिक ज्ञान में भी वृद्धि होती हैं। कार्यषाला का विषय पॉक्सों अधिनियम एवं महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध अपराधों को लेकर व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना था। विशेष न्यायाधीश पॉक्सों अधिनियम श्रीमती रश्मि मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुवे पॉक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी ओर महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराध के अनुसंधान के दौरान किस प्रकार की सावधानिया बरती जानी चाहिए इस बारे में भी अधिकारियों को बताया। व्याख्यान उपरांत न्यायाधीश श्रीमती मिश्रा ने प्रतिभागियों द्वारा पुछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भाषण अभियोजन अधिकारी श्री विवेक सोमानी ने दिया व कार्यक्रम का संचालन अभियोजन अधिकारी श्री पारस मित्तल द्वारा किया व सभी का आभार प्रदर्शन अभियोजन अधिकारी श्री अजय वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के अभियोजन अधिकारीगण जिनमें श्री सुखराम गरवाल, श्री विपिन मण्डलोई, श्रीमती कीर्ती शर्मा, श्री अरविंद थापक, श्री राजेन्द्र नायक एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं अभियोजन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
और खबरे
मनासा में तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का समापन, संतों ने दिया हिंदू एकता और गौ-रक्षा का संदेश...
March 16, 2026 01:02 PM
शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक...
March 16, 2026 12:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 93,176 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
March 16, 2026 12:35 PM
राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में रासेयो इकाई शासकीय रा.वि. महाविद्यालय मनासा के स्वयंसेवकों का चयन, किया जिले का प्रतिनिधित्व…..
March 16, 2026 12:19 PM
नीमच सिटी में कल निकलेगी रंग तेरस की परंपरागत गैर..…
March 16, 2026 12:17 PM
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन...
March 16, 2026 11:57 AM
साक्ष्य एकत्र करने के दौरान विशेष सावधानिया रखने की आवष्यकता हैं..
March 16, 2026 11:54 AM
मैंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया….
March 16, 2026 10:05 AM
पानी सप्लायर पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही कर सकेंगे पानी सप्लाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
March 16, 2026 09:59 AM
जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 17 मार्च को...
March 16, 2026 09:09 AM
जिले में कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओं.)को कस्टम हाईरिग सेंटर स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा....
March 16, 2026 08:53 AM
शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से होगा....
March 16, 2026 08:52 AM
सरवानिया महाराज में सामाजिक समरसता संत यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, नगर के विभिन्न स्थानों पर संत-महात्माओं का भव्य अभिनंदन...
March 16, 2026 08:39 AM
मार्च- अप्रेल का एक साथ राशन प्राप्त करें...
March 16, 2026 08:37 AM
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी वरदान नि: शुल्क सफल सर्जरी से दिव्या को मिला जीवनदान.....
March 16, 2026 08:37 AM
हरीश शर्मा बने राष्ट्रीय उपमंत्री, समाजिक कार्यो में सक्रिय रहने पर मिली जिम्मेदारी...
March 16, 2026 08:27 AM
भादवामाता–सावन मार्ग पर खेत में मिला 33 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी....
March 16, 2026 06:56 AM
अग्रोहा भवन में सेवा का महाकुंभ, दिव्यांगों को मिल रहा नया सहारा, दुखी मन से आते लोग मुस्कुराते हुए जा रहे हैं...
March 16, 2026 06:38 AM
नालछा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां तेज, 19 मार्च को होगी घटस्थापना...
March 16, 2026 06:22 AM