FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पानी सप्लायर पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही कर सकेंगे पानी सप्लाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...

  Updated : March 16, 2026 09:59 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मन्दसौर :- कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी निजी पानी सप्लायर अब पीएचई विभाग की अनुमति के पश्चात ही पानी की सप्लाई कर सकेंगे। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की पानी सप्लाई नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पानी सप्लाई करने से पहले पानी की गुणवत्ता, सत्यापन तथा अन्य आवश्यक मानकों की जांच कराना अनिवार्य होगा। खराब पानी सप्लाई करने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। सभी एसडीएम को पानी सप्लायर के साथ बैठक कर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों एवं जनपद सीईओ को पेयजल आपूर्ति की पूर्व योजना बनाकर नियमित समीक्षा करने को कहा। सभी सीएमओ को नई बसाहटों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नए पानी कनेक्शन के आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कॉलोनीवार जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी स्थानों पर पर्याप्त कनेक्शन उपलब्ध हों। साथ ही गर्मी के दौरान टैंकर व्यवस्था, पेयजल परिवहन, जल टंकियों एवं जल स्रोतों की नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जाए। जल स्रोतों की जीआईएस मैपिंग करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इसके लिए सभी उपार्जन केंद्रों पर बारदान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा बारदान आने पर सभी ब्लॉकों में समान रूप से वितरण किया जाए। उपार्जन कार्य से जुड़े तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उपार्जन केंद्रों की सूची भेजकर उनका सत्यापन करने को कहा गया। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी नगर पालिका, नगर परिषद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां निरंतर चलती रहें। प्रत्येक ब्लॉक में 4 से 5 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाए, जहां घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था सक्रिय रूप से संचालित हो। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्रोसेसिंग क्लस्टर भी विकसित किए जाएं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागवार शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने और विशेष रूप से पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि ऐसे डॉक्टर जो ओपीडी में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक के अंत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एनसीडी कार्यक्रम तथा टीकाकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पानी सप्लायर पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही कर सकेंगे पानी सप्लाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...

March 16, 2026 09:59 AM

जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 17 मार्च को...

March 16, 2026 09:09 AM

जिले में कृषक उत्‍पादक संगठनों (एफ.पी.ओं.)को कस्‍टम हाईरिग सेंटर स्‍थापित करने के लिए आर्थिक मदद उपलब्‍ध करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा....

March 16, 2026 08:53 AM

शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से होगा....

March 16, 2026 08:52 AM

सरवानिया महाराज में सामाजिक समरसता संत यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, नगर के विभिन्न स्थानों पर संत-महात्माओं का भव्य अभिनंदन...

March 16, 2026 08:39 AM

मार्च- अप्रेल का एक साथ राशन प्राप्‍त करें...

March 16, 2026 08:37 AM

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी वरदान नि: शुल्‍क सफल सर्जरी से दिव्या को मिला जीवनदान.....

March 16, 2026 08:37 AM

हरीश शर्मा बने राष्ट्रीय उपमंत्री, समाजिक कार्यो में सक्रिय रहने पर मिली जिम्मेदारी...

March 16, 2026 08:27 AM

भादवामाता–सावन मार्ग पर खेत में मिला 33 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी....

March 16, 2026 06:56 AM

अग्रोहा भवन में सेवा का महाकुंभ, दिव्यांगों को मिल रहा नया सहारा, दुखी मन से आते लोग मुस्कुराते हुए जा रहे हैं...

March 16, 2026 06:38 AM

नालछा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां तेज, 19 मार्च को होगी घटस्थापना...

March 16, 2026 06:22 AM

अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी महासभा व युवा महासभा का होली मिलन समारोह, नवीन कार्यकारिणी की घोषणा....

March 16, 2026 06:21 AM

इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन, 2026-27 के लिए 60 करोड़ का प्रावधान, 100 निकायों में भूमि उपलब्ध, 4 शहरों में ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट को मंजूरी.....

March 16, 2026 01:18 AM

घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, कालाबाजारी पर सख्ती, प्रदेशभर में कार्रवाई कर 1357 सिलेंडर जब्त….

March 16, 2026 01:15 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 16, 2026 01:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 16, 2026 01:11 AM

रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त...

March 15, 2026 05:40 PM

प्रतापगढ़ में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

March 15, 2026 04:55 PM

पालसोड़ा में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने पर दिया जोर...

March 15, 2026 04:02 PM