FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त...

  Updated : March 15, 2026 05:40 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम :- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 165 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD Drugs) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर होटल गंगासागर के सामने, महू-नीमच हाईवे रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस द्वारा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जप्त की गईं। इस संबंध में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
गिरफ्तार आरोपी - 1. कारूलाल पिता नन्दा गणावा, उम्र 25 वर्ष, निवासी डोरानाखेड़ा, तहसील अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) 2. फरीद पिता नियाज मोहम्मद हुसैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मालीपुरा, बड़ावदा थाना बड़ावदा, जिला रतलाम
जप्त मशरूका - 165 ग्राम एमडी ड्रग्स, अनुमानित कीमत ₹16,50,000 मोटरसाइकिल HF Deluxe (MP43-EG-2592) अनुमानित कीमत ₹50,000 मोपेड TVS XL (MP43-ZD-0462) अनुमानित कीमत ₹30,000
कुल जप्त मशरूका मूल्य ₹17,30,000 (सत्रह लाख तीस हजार रुपये)
सराहनीय भूमिका - इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक 914 राहुल उपाध्याय, आरक्षक 923 जितेन्द्र व्यास, आरक्षक 279 मुकेश गेहलोत, आरक्षक 974 शोभाराम शर्मा, आरक्षक 291 कृष्णपाल सिंह एवं आरक्षक 111 नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रतापगढ़ में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

March 15, 2026 04:55 PM

पालसोड़ा में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने पर दिया जोर...

March 15, 2026 04:02 PM

अब तक जिले में 2746 से अधिक बच्चियों को लग चुकी है एचपीवी वैक्सीन, जिले में 10 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 508 बच्चियों ने उत्साह के साथ कराया एचपीवी टीकाकरण...

March 15, 2026 03:04 PM

रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास...

March 15, 2026 02:19 PM

गणगौर की झेल में पाराशर समाज की महिलाओं ने गाए गीत भंवर म्हाने ने पूजन दियो गणगौर ..

March 15, 2026 02:14 PM

शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, टेट परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी...

March 15, 2026 01:39 PM

​भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...

March 15, 2026 01:38 PM

संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....

March 15, 2026 01:35 PM

संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...

March 15, 2026 01:31 PM

निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....

March 15, 2026 01:28 PM

संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत‌ युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...

March 15, 2026 01:25 PM

कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:21 PM

सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:17 PM

हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...

March 15, 2026 01:11 PM

रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...

March 15, 2026 12:55 PM

भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...

March 15, 2026 12:28 PM

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

March 15, 2026 12:15 PM

जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....

March 15, 2026 12:04 PM

इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग से अफरा-तफरी, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, लाखों की मशीनरी जलकर खाक...

March 15, 2026 11:47 AM