FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...

  Updated : March 15, 2026 12:28 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच :- रोटरी भवन गोमाबाई रोड स्थित रोटरी क्लब में जिला युवा प्रेसक्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में आधुनिक तकनीक, पत्रकारिता की शुचिता और सामाजिक सरोकारों पर गंभीर मंथन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले 3 साल में तकनीक इतनी उन्नत होगी कि डॉक्टरों को मरीज को छूने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति ला रहा है, जिससे सटीक निदान और रिमोट मॉनिटरिंग के जरिए बेहतर सेवाएं मिलेंगी। सकलेचा ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि उस वक्त हमने जूनियर डॉक्टरों के भरोसे जंग लड़ी थी। विधायक माधव मारू और हमारे संयुक्त प्रयासों से नीमच में संक्रमण को रोकने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि नीमच के डीएनए में तरक्की है और विकसित राष्ट्र बनाने में मीडिया को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
लोकतंत्र के स्तंभों की मजबूती पर जोर - मनासा विधायक माधव मारू ने कहा कि आज सूचनाओं का दौर तत्काल का है। प्रेस की छवि को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, इसके लिए वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता दोनों का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने पत्रकारों को प्रशासन और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने जोर दिया कि पत्रकारों के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और उनकी लेखनी से पीड़ित को न्याय मिलना ही सच्ची पत्रकारिता है। भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज की सहभागिता से ही क्षेत्र का विकास संभव है। भाजपा हमेशा जनसेवा के संकल्प के साथ काम करती है।
वरिष्ठ पत्रकारों ने दी सीख, तथ्य और निष्पक्षता है सबसे बड़ी पूंजी - संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों का अपना महत्व है, लेकिन तथ्यों की पुष्टि के बिना खबर नहीं चलानी चाहिए। कवि व पत्रकार सुरेश सन्नाटा ने कहा कि पत्रकारिता में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, सच को सामने लाना ही मूल उद्देश्य है। दिनेश प्रजापति ने टीआरपी की दौड़ में प्रमाणिकता को बचाए रखने की अपील की। वहीं कपिल चौहान ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों को घेरा। वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण शर्मा ने कानूनी प्रावधानों और संपादक राजेश मानव ने ज्ञान व अध्ययन को पत्रकार की सबसे बड़ी पूंजी बताया।
आस्था का सम्मान, अतिथियों को भेंट की भादवामाता की तस्वीर - समारोह की गरिमा को बढ़ाते हुए आयोजन समिति द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान परंपरा और श्रद्धा का निर्वहन करते हुए सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में मप्र की प्रसिद्ध शक्तिपीठ आरोग्य देवी 'मां भादवामाता' की तस्वीर भेंट की गई।
वरिष्ठों का सत्कार, इन पत्रकारों की लेखनी का हुआ सम्मान - पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबी सेवाओं और समाज को दिशा देने वाले जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का मंच से सम्मान किया गया। इनमें धर्मेंद्र शर्मा, सुरेश सन्नाटा, दिनेश प्रजापति, संजय यादव, संजय जोशी, राजेश मानव, कृष्णा शर्मा, हरीश अहीर, मुकेश सहरिया और कमलकांत जोशी शामिल रहे, जिन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी लेखनी को सराहा गया।
जीवन रक्षा की सौगात, सुरक्षा की दृष्टि से पत्रकारों को दिए हेलमेट - समाज को जागरूक करने वाले पत्रकारों की स्वयं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने इस मंच से अनूठी पहल की। यातायात पुलिस अधिकारी सोनू बडगुर्जर ने दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा की महत्ता बताई और कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने अपील की कि पत्रकार स्वयं हेलमेट पहनकर समाज के लिए रोल मॉडल बनें।
अतिथियों के लिए विशेष किट, फोल्डर में मिली डायरी और पेन - आयोजन में जिले के कोने-कोने से आए पत्रकार साथियों का भी विशेष ध्यान रखा गया। बाहर से पधारे पत्रकार बंधुओं को सम्मान स्वरूप एक विशेष फोल्डर प्रदान किया गया, जिसमें डायरी और पेन दिए गए। इस किट का उद्देश्य पत्रकारों को उनके लेखन और महत्वपूर्ण सूचनाओं को संकलित करने में सहयोग करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा प्रेसक्लब अध्यक्ष राकेश मालवीय, उपाध्यक्ष अब्दुल अली ईरानी, मनीष बागड़ी, विजित राव महाडिक, आनंद अहिरवार, प्रथम सिंह डोडिया, गोपाल मेहरा, पंकज मेनारिया सहित अंचल से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंचे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गणगौर की झेल में पाराशर समाज की महिलाओं ने गाए गीत भंवर म्हाने ने पूजन दियो गणगौर ..

March 15, 2026 02:14 PM

शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, टेट परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी...

March 15, 2026 01:39 PM

​भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...

March 15, 2026 01:38 PM

संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....

March 15, 2026 01:35 PM

संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...

March 15, 2026 01:31 PM

निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....

March 15, 2026 01:28 PM

संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत‌ युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...

March 15, 2026 01:25 PM

कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:21 PM

सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:17 PM

हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...

March 15, 2026 01:11 PM

रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...

March 15, 2026 12:55 PM

भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...

March 15, 2026 12:28 PM

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

March 15, 2026 12:15 PM

जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....

March 15, 2026 12:04 PM

झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...

March 15, 2026 11:47 AM

श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...

March 15, 2026 11:20 AM

प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...

March 15, 2026 11:15 AM

एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….

March 15, 2026 11:12 AM

सेवानिवृत्त आईपीएस आर.सी. पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों को देंगे अपराध अनुसंधान का विशेष प्रशिक्षण...

March 15, 2026 11:10 AM