FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...

  Updated : March 15, 2026 11:20 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा संचालित श्री गौधाम बालाजी मंदिर (रजि.) पर 2 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा। चार दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 30 मार्च को भव्य ध्वज यात्रा, 31 मार्च को भजन गायक नवीन वैष्णव (मंशापूर्ण म्यूजिकल ग्रुप प्रतापगढ) की भजन संध्या, 1 अप्रैल को बालाजी के अभिषेक के बाद अष्टोत्तर शत् श्री रामरक्षा स्त्रोत यज्ञ में आहुति दी जाएगी। संकट मोचक के जन्मदिवस 2  अप्रैल को जन्म आरती व सतकुंडीय यज्ञ होगा। सांध्यवेला में महाआरती- ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के साथ होगी। आरती पश्चात् 71 किलो मिल्क केक व बूंदी के लड्डू का प्रसाद वितरण का क्रम चलेगा। इस बीच पूर्णिमा उत्सव के तहत संगीतमय सुंदरकांड की स्वर लहरी भी वातावरण को हनुमानमय बनाएगी। जानकारी देते हुए समिति अध्‍यक्ष श्री सुन्‍दरलाल बंसल ने बताया कि कार्यक्रमों को भव्यता से मनाने तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य ध्वज यात्रा से होगा। नया बाजार स्थित बड़े बालाजी मंदिर से 30 मार्च सायं 4.30 बजे ढोल-ताशे, डीजे, बैंडबाजे, घोड़ा गाड़ी सहित पारंपरिक वेशभूषा में जयघोष करती जनमैदिनी के साथ ध्वजयात्रा नगर के प्रमुख मार्ग- नयाबाजार, घंटाघर, सराफा बाजार होती हुई श्री गोधाम बालाजी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का प्रमुख आकर्षण ढोल-ताशा पार्टी, स्वांगधारी बाल-गोपाल की झांकी और डीजे के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य के साथ ध्वज लहराती मातृशक्ति और पुरूष वर्ग की टोली रहेगी। 31 मार्च को गौधाम बालाजी मंदिर परिसर पर सायं 7.15 बजे भजन गायक नवीन वैष्णव प्रतापगढ की भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जन्मोत्सव वेला के पूर्व 1 अप्रैल को प्रात: 9.15 बजे पुरूष वर्ग द्वारा परंपरानुसार बालाजी का अभिषेक किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 12.15 बजे से अष्टोत्तर शत् श्री रामरक्षा स्त्रोत यज्ञ होगा। 2 मार्च को प्रात: 6 बजे जन्म आरती की जाएगी। पश्चात् प्रात: 7 बजे से सात कुंडीय यज्ञ मंदिर परिसर पर होगा। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने के साथ पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। 2 अप्रैल को सायंकाल 7 बजे गोधाम बालाजी की महाआरती ढोल-ढमाकों, शंखध्वनि के साथ की जाएगी। आरती बाद बाबा को 71 किलो मिल्क केक व लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान आतिशबाजी के नजारे भी दिखाई देंगे। महाआरती बाद पूर्णिमा उत्‍सव की श्रृंखला के तहत भव्‍य संगीतमय सुंदरकाण्‍ड पाठ मंदिर परिसर पर रखा गया है। चार दिवसीय कार्यक्रमों को भव्यता से संपन्‍न कराने समिति ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

​भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...

March 15, 2026 01:38 PM

संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....

March 15, 2026 01:35 PM

संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...

March 15, 2026 01:31 PM

निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....

March 15, 2026 01:28 PM

संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत‌ युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...

March 15, 2026 01:25 PM

कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:21 PM

सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:17 PM

हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...

March 15, 2026 01:11 PM

रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...

March 15, 2026 12:55 PM

भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...

March 15, 2026 12:28 PM

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

March 15, 2026 12:15 PM

जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....

March 15, 2026 12:04 PM

झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...

March 15, 2026 11:47 AM

श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...

March 15, 2026 11:20 AM

प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...

March 15, 2026 11:15 AM

एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….

March 15, 2026 11:12 AM

सेवानिवृत्त आईपीएस आर.सी. पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों को देंगे अपराध अनुसंधान का विशेष प्रशिक्षण...

March 15, 2026 11:10 AM

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा-संगीता कांकरिया, महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने नीमच में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक...

March 15, 2026 11:06 AM

विहिप की सामाजिक समरसता संत यात्रा का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश, साधु-संतों के सानिध्य में हिंदू समाज को एकता और समरसता का दिया संदेश...

March 15, 2026 04:27 AM